आगामी 28 नवंबर से 15 दिसम्बर 2024 तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां पार्टनर देश होगा तथा उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा। 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर यातायात की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
#Haryana #DIPRHaryana
Haryana Labour Copy: हरियाणा में लेबर कॉपी बनवाने पर क्या क्या मिलते हैं फायदे, देखिये पूरी लिस्ट
Haryana Labour Copy: हरियाणा में लेबर कॉपी बनवाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है। आज जानते हैं कि लेबर कॉपी बनवाने के क्या क्या फायदे हैं।
लेबर कॉफी पर मिलने वाली सुविधाएं
1. मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना [ Amount: ₹ 1100 ] मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना
2. पंजीकृत निर्माण कर्मकार की पुत्री के लिए इलैक्ट्रिक स्कूटर की खरीद के लिए प्रोत्साहन [ Amount: ₹ 50000 ] श्रमिक की पुत्री के लिए इलैक्ट्रिक स्कूटर
3. कोचिंग कक्षाओ के लिए वित्तिय सहायता [ Amount: ₹ (20000 - 100000 ) ] कोचिंग कक्षाओ के लिए वित्तिय सहायता
4. व्यवसायिक/तकनीकी संस्थानों में हाॅस्टल सुविधा हेतु वित्तिय सहायता [ Amount: ₹ (1000 - 120000 ) ] संस्थानों में हाॅस्टल हेतु वित्तिय सहायत
5. विधवा पैंशन [ Amount: ₹ 3000 ] विधवा पैंशन
6. कामगारों के मेधावी बच्चों (छात्रों) के लिए प्रोत्साहन राशी(10वी और 12वी) [ Amount: ₹ (21000 - 51000 ) ] मेधावी छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशी
7. प्रोफेशनल/टेक्निकल कोर्सेज के लिए वित्त्त्तीय सहायता [ Amount: ₹ (2000 - 200000 ) ] प्रोफेशनल/टेक्निकल कोर्सेज
8. शिक्षा के लिए वित्तिय सहायता (नियम 60) [ Amount: ₹ (8000 - 20000 ) ] शिक्षा के लिए वित्तिय सहायता
09. बोर्ड की पंजीकृत महिला श्रमिक के स्व-विवाह के लिए वित्तीय सहायता [ Amount: ₹ 50000 ] बोर्ड की पंजीकृत महिला श्रमिक के स्व-विवाह के लिए वित्तीय सहायता
School Teacher Video Viral: स्कूल वाली मैडम पर आया दसवीं के छात्र का दिल, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
School Teacher Video Viral: उत्तर प्रदेश के आगरा में 10वीं के छात्र ने स्कूल टीचर का शारीरिक शोषण किया. साथ ही उसने टीचर का वीडियो बनाकर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 10वीं के छात्र और उसके 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
पीड़िता शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह मथुरा के जैत क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका थीं। वहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। कक्षा 10वीं का छात्र पढ़ाई में कमजोर था। इस पर वो शिक्षिका से अतिरिक्त कक्षाएं लेने लगा। इस दाैरान बातों में लेकर शिक्षिका को जाल में फंसा लिया।
उसने मोबाइल से वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। उन्होंने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर उसने अपने गांव के तीन युवकों को वीडियो दे दिए। वह व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर मिलने के लिए आने का दबाव बनाने लगे। इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो अपलोड कर दिया।
इसका पता चलने पर शिक्षिका खुदकुशी की सोचने लगी। पिछले दिनों पुलिस शिक्षिका के मोहल्ले में मिशन शक्ति अभियान के लिए गई थी। इससे उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने डीसीपी सिटी सूरज राय से गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को पकड़ लिया। पेज बनाने वाले युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
LPG Cylinder: आम आदमी को लगा बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ इतना महंगा
LPG Cylinder: नवंबर महीना शुरू होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट्स आज से लागू हो गाय हैँ। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। अक्टूबर में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। इस बार 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
CET Exam: हरियाणा में दिसंबर में हो सकता है CET एग्जाम, 3 साल के लिए होगा मान्य
CET Exam: हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में दिसंबर में सीईटी की परीक्षा की संभावना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस परीक्षा को लेकर नवंबर की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
यह CET 3 साल के लिए मान्य होगा। युवा अपने अंक बढ़ाने के लिए दोबारा परीक्षा भी दे सकते हैं। साथ ही 4 गुना फॉर्मूले पर भी चर्चा की जा रही है। CET परीक्षा को लेकर सरकार व HSSC में पत्राचार शुरू हो चुका है।
हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनते ही 24 हजार युवाओं का रिजल्ट जारी कर नौकरी दी गई है। इसके बाद से ही युवा CET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे भी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकें। इसके लिए HSSC द्वारा CET परीक्षा ली जाएगी।
Haryana : हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, विभाग ने जारी किये आदेश, देखें
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) के सभी कर्मचारियों को इस बार दीपावली पर 1100 रुपये का उपहार मिलेगा।
Haryana : हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) के सभी कर्मचारियों को इस बार दीपावली पर 1100 रुपये का उपहार मिलेगा। नियमित कर्मचारियों के साथ ही प्रतिनियुक्ति, हरियाणा कौशल रोजगार निगम और तदर्थ आधार पर लगे कर्मचारियों के खातों में भी 1100 रुपये का टोकन गिफ्ट डाला जाएगा।
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर चर्चा के लिए संयुक्त सलाहकार तंत्र की बैठक अगले महीने होने जा रही है। इस बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन पर अहम चर्चा होगी। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के प्रमुख और जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
इस बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि वेतन आयोग के गठन का मुद्दा उठाएंगे, जिससे कर्मचारियों को अपने वेतन ढांचे को लेकर स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस बैठक से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम फैसले होने की उम्मीद है। कर्मचारी संगठनों की मांग- शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक कर्मचारी संगठन पहले ही सरकार को दो ज्ञापन देकर जल्द से जल्द आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग कर चुके हैं।
Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को लेकर अच्छी खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 24 हजार नई भर्तियों के बावजूद किसी कच्चे कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। क्योंकि सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही थी कि कौशल रोजगार निगम को भंग किया जा सकता है।
इस बीच हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को भंग नहीं किया जाएगा। पहले के मुकाबले और बेहतर तरीके से इसका संचालन किया जाएगा।
Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को सैनी सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है। हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D में काम कर रहें कर्मचारियों को किसी भी पद से नहीं हटाया जाएगा। हाल ही में HSSC द्वारा ग्रुप C और ग्रुप D के पदों पर 24 हजार नई भर्तियों के बावजूद किसी भी कच्चे कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने HKRN को भंग किए जाने की अफवाहों के बीच ये साफ कर दिया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग नहीं किया जाएगा। बल्कि इसे और बेहतर ढंग से अब चलाया जाएगा। जिसके कारण हरियाणा के के और भी लोगों कौ नौकरी करने का मौका मिल सकेगा।