भाजपाइयों के भोजनार्थ
भ्रष्टाचारियों के शर्मनार्थ
अभिभावकों के संदर्भार्थ
मुख्यमंत्री जी यदि सक्रिय, सचेत और सजग होते तो उनके संज्ञानार्थ भी भेज देते लेकिन हमेशा के लिए जानेवालों से, चला-चली की इस अंतिम बेला में क्या तो शिकायत करें और क्या ही अपेक्षा। जो दस साल में नहीं जागे वो आख़िरी के चंद महीनों में क्या ही कर लेंगे। ये वीडियो देखकर वो कोई सुधार तो करेंगे नहीं बल्कि या तो किसी की नौकरी ले लेंगे या फिर एफ़आइआर करवा देंगे।
घोर निंदनीय… कम-से-कम बच्चों का निवाला तो न छीनें।
मैं वही लड़की हूं- जिसने मुंबई में पुलिस की वैन को रोका था और अब मेरे बारे में कई नैरेटिव चलाए जा रहे हैं।
मैंने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने से रोका था। अब मुझे हैरेस किया जा रहा है, जो कि क्राइम है।
मैंने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन आज 5 अगस्त है और अब तक FIR नहीं हुई है। हालांकि, मुझे खुशी है कि मैं जिन युवाओं के लिए खड़ी हुई, आज वे मेरे साथ खड़े हैं।
: रिया अहीर जी
योगी सरकार में,
26000 सरकारी स्कूल बंद
20 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक
12000 से अधिक पिछड़ों दलितों के आरक्षण पद चोरी
सरकारी डेटा के साथ अखिलेश यादव इस पिछड़ा दलित विरोधी सरकार की असलियत बता रहे है।
हर साल लाखों युवा दिन-रात एक करके B.Ed, BTC, TET और Super TET पास करते हैं, इस उम्मीद में कि वे एक दिन शिक्षक बनकर देश का भविष्य संवारेंगे। लेकिन पिछले 8-10 सालों से सरकार इन होनहार युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और भविष्य के साथ सिर्फ निर्दयी खिलवाड़ कर रही है।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
माननीय अखिलेश यादव जी ने जो आंकड़े उजागर किए हैं, वह इस सरकार की 'रोजगार-विरोधी' नीयत का सबसे बड़ा पर्दाफाश हैं। एक तरफ जहां प्रदेश में सरकारी प्राइमरी शिक्षकों की संख्या 62,465 घटा दी गई है और कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के 1 लाख 40 हजार स्वीकृत पद ही खत्म कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी सरकारी वेबसाइटों और आंकड़ों के अनुसार 81,000 पद से लेकर 1 लाख पद तक प्राइमरी, अपर प्राइमरी इंटरमीडिएट के शिक्षकों के पद सीधे तौर पर खाली पड़े हैं। जब स्कूलों में हजारों पद खाली पड़े हैं, तो सरकार आखिर हमारे युवाओं को नौकरी क्यों नहीं देना चाहती।
क्या जानबूझकर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं ताकि युवाओं को उनके हक़ से वंचित रखा जा सके। हमारी सरकार से सीधी मांग है कि युवाओं के सब्र का अब और इम्तिहान न लिया जाए। इन होनहार छात्रों के साथ हो रही इस नाइंसाफी को तुरंत बंद कर, खाली पड़े सभी पदों का विज्ञापन जारी किया जाए और 10 सालों से रुकी हुई भर्तियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं!
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
#शिक्षक_भर्ती
#UPGovt
एक तरफ़ सरकारी स्कूल बंद या Merge हो रहे हैं, दूसरी तरफ़ बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 लाख से ज़्यादा शिक्षक पद खाली हैं।
शिक्षक ही पर्याप्त संख्या में नहीं होंगे, तो शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को मजबूत कैसे किया जा सकेगा?
आज Student भी #UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती के साथ सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इन रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होनी चाहिए और सरकारी स्कूलों को मजबूत किया जाना चाहिए।
क्योंकि शिक्षा मजबूत होगी, तभी प्रदेश के बच्चों का भविष्य मजबूत बनेगा। और यही बच्चे आगे चलकर भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
बच्चों की शिक्षा पर आज का निवेश ही प्रदेश के कल की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
सतीश द्विवेदी जी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी आए और इनका भी कार्यकाल खत्म आने को और अब तक प्राइमरी में शिक्षक भर्ती नहीं आई है
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती