गुरू आज होलीकोत्सव पर्व पर लखनऊ में
मुस्लिम समाज के लोग होली के दौरान पुलिस विभाग के लोगों को पानी की बोतलें बांटते हुए देखे गए।
सामाजिक सौहार्द सभी का दायित्व है और सभी को समझना चाहिए।
एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा- Digital गुलामी
सोशल मीडिया पर अक्सर आप पाते हैं कि आपने सांविधानिक दायरे में किसी विषय पर अपना कोई विचार व्यक्त किया है और आपके कमेंट्स में बहुत सारे लोग आपको abuse व ट्रोल करने लगते हैं।
आप स्वयं को विकट स्थिति में पाते हैं और धीरे धीरे तनाव में आ जाते हैं या फिर विचार व्यक्त करना बंद कर देते हैं
इसी स्थिति को मैं डिजिटल गुलामी कह रहा हूं ।
अब इसके कारक,कारण और समाधान पर बात करते हैं
सांविधानिक दायरे में रहते हुए अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार आपको संविधान ने दिया है।
ये आजादी आपके पुरखों ने अपने बलिदान से आपको दिलाई है कि उनकी भावी पीढ़ियां खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सकें।
जो प्रतिबंध अंग्रेजी सरकार ने लगा रखे थे वो हम पर न हो और हम सभी वैचारिक तरक्की कर सकें।
आज के सोशल मीडिया के आभासी दौर में विचार थोपने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।
और ऐसा करने वाले ये वो लोग हैं जो पढ़े लिखे तो हैं पर शिक्षित नहीं हैं।ये समूह में तार्किक या विरोधी विचारों पर हमला करते हैं
ज्यादातर Anonymous या फेक ID वाले, बिना सोचे समझे बस आपको टारगेट करेंगे।
वो चाहते हैं कि आप अपने विचार भूलकर उनके विचार अपनाएं,वो आपको अपना दास बनाना चाहते हैं।
अब फैसला आपको करना है कि क्या आप स्वयं को ऐसे अशिक्षित लोगों का गुलाम बनने दोगे।
निंदा,ट्रोल, अपमान क्या हमारे पूर्वजों (गांधी जी, बाबा साहेब, भगतसिंह, आजाद, सुभाष जी आदि) ने नहीं सहा होगा।
यदि वो लोग ऐसे हार मान जाते तो क्या आज हम ये स्वतंत्रता का एहसास कर पाते
हमें विरासत में बहुत बहुत मूल्यवान वस्तु मिली है स्वतंत्रता के रूप में,
हमें अपनी भावी पीढ़ी को क्या देना है ये हमारे विचार और निर्णय तय करेंगे 🙏
इसलिए खुलकर ,निडरता से सांविधानिक दायरे में अपने विचार रखें, तार्किक ढंग से उन्हें डिफेंड करें,
अपने विचारों से समाज में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें,देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करें । अपनी अमूल्य आजादी को खुलकर एंजॉय करें
एक दिन ये निंदा और ट्रोलिंग आपके लिए सम्मान में बदल जाएगी 🙏❣️ जय हिन्द 🙏
12 million का परिवार होने वाला है आप सभी का #Examपुर पूरी टीम आप सभी क्रांतिकारियों से मिलना चाहती है 😍बोलो आ जाएं प्रयागराज ❣️बच्चे कह रहे थे भैया ReExam के लिए आंदोलन प्रयागराज से करो , मैं बोला भाई वहां से तो क्रांति होती है 😊आंदोलन के लिए लखनऊ ही ठीक है 🙏सभी कमेंट में बताओ
माननीय मुख्यमंत्री जी चुनाव से पहले कई बड़े कार्य युवाओं के हित में कर चुके हैं।
लेकिन सबसे बड़ा UPSI 9534 के घोटाले का पाप और धो दो🙏
यूपी में युवाओं का @CMOfficeUP@myogioffice आपके अलावा कोई दूसरा सहारा नहीं है। CBI ENQUIRY होनी चाहिए।🙏
#UPSI_NEEDS_CBI_INVESTIGATION