उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक एवं दूरगामी फैसलों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है।
इन निर्णयों से प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी।
#BJP4UP#BJP4ViksitBharat #सशक्त_यूपी_सशक्त_भारत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने के लिए घमंडिया गैंग हर दिन नया टूलकिट लेकर आता है। लेकिन एक बार फिर उनका कुत्सित प्रयास एक्सपोज हो गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने के लिए घमंडिया गैंग हर दिन नया टूलकिट लेकर आता है। लेकिन एक बार फिर उनका कुत्सित प्रयास एक्सपोज हो गया है।
Policies देश और देश के लोगों की जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए, न कि policies बनाकर देश को उनके हिसाब से चलने के लिए मजबूर होना पड़े: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के Resolution को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है।
मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं, 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी और वहीं से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली थी। अंततोगत्वा देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ।
आज जब उस ऐतिहासिक गलती को वंदे मातरम् गीत के प्राकट्य के 150वें साल में सुधार कर बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है, और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूर्ण रूप से गाने का निर्णय किया गया है और इस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया गया है।
इसी की अवहेलना करने का निर्णय कांग्रेस ने कल किया है। कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है। वोट बैंक के लिए इन्होंने न सिर्फ बंकिम बाबू की इस अमर कृति का अपमान किया, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जो वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए।
आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपनी पार्टी के Resolution को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रही है।
- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah
ऑपरेशन सिंदूर की अनकही कहानी अब सामने है।
Declassified files से सामने आए तथ्य और ऑपरेशन से जुड़े अहम खुलासे हर भारतीय को जरूर देखने चाहिए।
सच जानिए, पूरा ऑपरेशन देखिए।
वो ऐतिहासिक क्षण… 🇮🇳
भारतीय लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में इतिहास रचा गया। लोकसभा में पहली बार पूरे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर गूंजे और पूरा सदन राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो उठा।
वंदे मातरम्! 🇮🇳
हर तोहफे में हो यूपी की पहचान, हर हुनर को मिले सम्मान!
भाजपा की डबल इंजन सरकार की ‘लोकल से ग्लोबल’ सोच से उत्तर प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।
#BJP4ViksitBharat#BJP4UP#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया है।
आन-बान-शान से लहराता तिरंगा और 'वंदे मातरम्’ की गूंज! 🇮🇳
'मंगल मिलन' संसदीय बैठक में NDA के सभी नेता एक साथ एकजुट हुए, जहां हाथों में लहराते तिरंगे और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी जयकारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
राहुल गांधी बयान की मांग करते हैं, सरकार चर्चा के लिए तैयार है - गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह न केवल वक्तव्य देंगे, बल्कि पूरी चर्चा का जवाब भी देंगे।
सरकार चर्चा चाहती है, विपक्ष हंगामा!
अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आपसी मतभेद सुलझाएँ।