वीर भूमि बल्लभगढ़ का बेटा | कांग्रेस का सिपाही | स्वर्णिम बल्लभगढ़ के नव निर्माण हेतु वचनबद्ध | मेरे आदर्श- जननायक राहुल गांधी जी | मेरी नेता- कुमारी सैलजा जी
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लोकप्रिय अध्यक्षा @kumari_selja जी के आदेशानुसार #BallabgarhVidhanSabha के साथियों के साथ #MehangaiHataoRally में सम्मिलित होकर भाजपा सरकार के कुशासन में बेलगाम हुई महंगाई के विरुद्ध आमजन की आवाज़ को ज़ोरदार तरीके से बुलंद किया।
@RahulGandhi
भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज एक बेटी की आंखों में आंसू हैं। यह सिर्फ़ पल्लवी जांगड़ा का दर्द नहीं, बल्कि उन हजारों पिछड़े वर्ग के युवाओं की पीड़ा है जो अपने अधिकार, सम्मान और न्याय की मांग कर रहे हैं।
पंचकूला में HPSC की नीतियों के विरोध में आमरण अनशन का आज 8वां दिन है। एक छात्रा की आंखों से बहते आंसू इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार ने युवाओं की उम्मीदों और सामाजिक न्याय, दोनों को निराश किया है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार तक इन युवाओं की ��वाज़ अब भी नहीं पहुंच रही। शायद संवेदनशीलता भी फाइलों की तरह किसी दफ्तर में लंबित पड़ी है। भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि सामाजिक न्याय भाषणों से नहीं, बल्कि निष्पक्ष निर्णयों और संवेदनशील शासन से मिलता है।
लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दुखद घटना मे�� कई लोगों के निधन तथा अनेक अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।
दिवंगतों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का मार्ग है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।
सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🧘♀️🇮🇳
Father’s Day पर पिता जी की स्मृतियाँ मन को भावुक कर देती हैं।
आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए हुए संस्कार, उनकी सीख और उनका स्नेह हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है और समाज व देश के प्रति जो जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करती हूँ, उसकी प्रेरणा मुझे पिता जी से ही मिली।
उन्होंने मुझे सिखाया कि जीवन का उद्देश्य केवल अपने लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा और उनके विश्वास प��� खरा उतरना भी है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उनके विचार और आदर्श मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं।
पिता जी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी स्मृतियाँ और उनके संस्कार सदैव मेरे साथ हैं।
आज @INCHaryana के यशस्वी एवं कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @raonarenderinc जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी अद्भुत सांगठनिक क्षमता से कांग्रेस को एक नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं में सदैव ऊर्जा का संचार करने वाले अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संगठन निरंतर मजबूत और एकजुट हो रहा है।
इस मुलाकात के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बल्लभगढ़ क्षेत्र में हमारे द्वारा निरंतर चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की एक प्रगति रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी।
अध्यक्ष जी ने हमारे इन प्रयासों की सराहना की और बल्लभगढ़ में संगठन के ताने-बाने को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाने के लिए अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बध��ई एवं शुभकामनाएँ।
संविधान, लोकतंत्र और देश के आम नागरिकों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आपका संकल्प करोड़ों लोगों के ��िए आशा और विश्वास का स्रोत है। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर आपकी प्रतिबद्धता हम सभी को निरंतर प्रेरित करती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन प्रदान करें।
बस हादसे में श्रीमती मोनी देवी, धर्मपत्नी श्री धमदुर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु उनके निवास स्थान गांव भोड़ी, जिला फतेहाबाद पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बस हादसे में श्री बलविंदर सिंह जी के निधन पर शोक व्य��्त करने हेतु उनके निवास स्थान गांव डुल्ट, जिला फतेहाबाद पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस हृदयविदारक दुर्घटना में हुई उनकी असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति और संबल ���्रदान करें।
आकांक्षा आज हमारे बीच नहीं है, उसने खुदकुशी कर ली।
वो डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके पिता ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाया, लेकिन NEET का पेपर लीक हो गया।
आकांक्षा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है- 'सॉरी मम्मी-पापा, मैंने आप लोगों का सब बर्ब��द कर दिया'
लेकिन सच्चाई ये है कि इसमें आकांक्षा की नहीं, देश के एजुकेशन सिस्टम की गलती है।
इसलिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। हमें ये तय करना होगा कि देश का कोई भी स्टूडेंट कभी ऐसी सिचुएशन में न आए कि वो अपनी जान देने की बात सोचे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्र��ों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री चल्ला वामशी चंद रेड्डी जी, उत्तराखंड के सह-प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी, उत्तराखंड के सह-प्रभारी श्री मनोज यादव जी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी उपस्थित रहे।
जब NEET जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाए,
जब CBSE की परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने लगें,
जब मेहनत करने वाले छात्र व्यवस्था की खामियों की कीमत चुकाने को मजबूर हों,
तब चुप रहना भविष्य के साथ समझ��ता करना है।
देश के छात्रों के अधिकारों, शिक्षा की विश्वसनीयता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी 17 जून को कोटा से एक बड़े राष्ट्रीय छात्र आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
यह संघर्ष केवल आज के छात्रों का नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का संघर्ष है।
आइए, शिक्षा बचाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें।
बिहार पुलिस परीक्षा देने वाले छात्रों की ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जान हथेली पर रखकर ट्रेनों में स��र, स्टेशनों पर लाठियां और भीषण बदइंतजामी।
रोजगार की चाह में बिहार का युवा कब तक इस कुप्रबंधन की मार झेलता रहेगा..?
परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त ट्रेनों का इंतजाम बेहद जरूरी है।
ये बिहार का पटना स्टेशन है 👇
जहां छात्रों का हुजूम किसी तरह ट्रेन पकड़ना चाहता है, ताकि ��ग्जाम सेंटर तक पहुंचा जाए।
वोट लेने के समय BJP सरकार युवाओं को ट्रेन से घर भेजती है, लेकिन काम निकलने के बाद युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
यही BJP का चाल, चरित्र, चेहरा है।
भाजपा जो कभी दूसरों पर 'परिवारवाद' का आरोप लगाकर राजनीति करती थी, आज उसके अपने बड़े मंत्रियों के बेटों के बड़े-बड़े बिजनेस और प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठ रहे हैं।
सत्ता और नीतियों क�� इस्तेमाल देश को मजबूत करने के लिए होना चाहिए, न कि अपने ही लोगों के आर्थिक साम्राज्य को बढ़ाने के लिए। जब तक हर बड़े प्रोजेक्ट और फैसले में पूरी पारदर्शिता नहीं होगी, जनता सवाल उठाती रहेगी। जवाबदेही तय होनी ही चाहिए!
बड़ी-बड़ी रैलिय��ं में 'आदिवासी सम्मान' के खोखले नारे और ज़मीन पर बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हमारे आदिवासी भाई-बहन!
यह कैसी विकास नीति है जहाँ भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए करोड़ों खर्च कर देती है, लेकिन आदिवासी अंचलों में पीने के साफ पानी के लिए आज भी माताओं-बहनों को मीलों पैदल चलना पड़ता है?
अधिकार और सम्मान तो दूर की बात है, सरकार बुनियादी हक 'पानी' तक नहीं दे पा रही है।
क्या यही @BJP4India का 'सबका साथ, सबका वि��ास' है?
@VikrantBhuria
मुनाफे की भूख में पैसेंजर और स्लीपर डिब्बों को काटकर एसी कोच बढ़ा दिए गए। नतीजा? देश की 80% आबादी आज ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह ठंसने को मजबूर है। बुजुर्गों की किराए में छूट छीन ली गई और स्पेशल ट्रेनों के ना�� पर लूट जारी है।
स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसा दिखाने से पहले, आम आदमी के सफर को सुरक्षित और सुलभ बनाइए।
सत्ता के ऊँचे शिखरों से क्या दिखेगा ये दर्द,
जब चूल्हे की आग बुझने को है और सपने हो रहे हैं ज़र्द।
झूठे वादों के साये में पिस रहा है हर इन्सान,
महंगाई की इस मार से बेहाल है आज का हिंदुस्तान।
@Kumari_Selja
महंगाई अब केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है।
रसोई का बजट बिगड़ चुका है, बच्चों की पढ़ाई महंगी हो रही है, बिजली और ईंधन के बढ़ते खर्च ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है। हर महीन��� की तनख्वाह वही है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
मई महीने में थोक महंगाई दर 9.68% तक पहुँच जाना इस बात का प्रमाण है कि भा��पा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। खाद्य वस्तुओं से लेकर फ्यूल और पावर तक हर क्षेत्र में कीमतें बढ़ रही हैं, और इसकी सबसे बड़ी कीमत आम नागरिक चुका रहा है।
भाजपा सरकार के लिए शायद महंगाई एक आंकड़ा हो, लेकिन देश के मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों के लिए यह रोज़ का संघर्ष है।
जनता पूछ रही है, आखिर कब मिलेगी महंगाई से राहत? और कब तक भाजपा सरकार लोगों की जेब पर बोझ डालती रहेगी?
भाजपा सरकार के 'डबल इंजन' राज में मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों का रोज़ाना सौदा हो रहा है।
न रोज़गार, न परीक्षा की शुचिता—आखिर कब तक..? युवा अब सवाल पूछ रहा है; जुमले नहीं, जवाब चाहिए! ✊
बिना किसी ठोस तैयारी के जनता पर तुगलकी फरमान थोपना इस सरकार की आदत बन चुकी है। अप्रैल 2023 से पहले की करोड़ों गाड़ियाँ आज कबाड़ बनने की कगार पर हैं क्योंकि सरकार को सिर्फ अपनी 'वाह���ाही' और आंकड़ों की चिंता है, जनता की जेब की नहीं। आम आदमी अपनी गाड़ियाँ बदले या रोज़गार बचाए?
परिवहन मंत्री जी, सड़कें बनाने के नाम पर जनता की गाड़ियों के इंजन का भट्ठा बैठाना ��ंद कीजिए!
#NitinGadkari भट्ठा बिठाने पे तुले हैं देश की गाड़ियों का. इनका महकमा सड़क परिवहन का है और चाबुक पेट्रोलियम मिनिस्टर वाला चला रहे हैं
अप्रैल 2023 से पहले की कोई गाड़ी E20 के लिए सक्षम नहीं है , उस बावजूद जबरदस्ती आदेश थोप दिए गए जनता पे ..!
@nitin_gadkari
राम मंदिर के चढ़ावे में 200 करोड़ की चोरी और ऊपर से इतनी खामोशी! आस्था के नाम पर ये कैसा धंधा चल रहा है? छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर बड़े मगरमच्छों को बचाने की पूरी पटकथा तैयार दिख रही है। भाजपा जवाब दे, क्या ये लूट उनक��� संरक्षण के बिना संभव है? 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' का वादा अब महज एक चुनावी जुमला बनकर रह गया है।
@dineshdangi84