राहुल गांधी जी, छात्रों की आवाज़ भी सुनिए!
JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है।
इतने गंभीर आरोपों पर कांग्रेस का रुख क्या है? राहुल गांधी जी चुप क्यों हैं?
बेटियों को न्याय चाहिए, आरोपी को संरक्षण नहीं!
2019 से चल रही कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार जनहित में शून्य है!
ना स्वास्थ्य, ना शिक्षा, ना सड़क, ना सिंचाई - गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला, युवा सब परेशान हैं।
झारखंड सरकार बालू, कोयला, पत्थर, जमीन लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त है।
भाजपा ने विधानसभा के अंदर और बाहर हमेशा इस लूट के खिलाफ आवाज उठाई है।
- श्री @gajendra4bjp जी, राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी
चुनाव आयोग के फॉर्म 6 और 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने के दावे का असली सच! 🗳️⚖️
राहुल गांधी, कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार पर फॉर्म 6 में अवैध बदलाव करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं।
हकीकत यह है कि चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया है, बल्कि इसके साथ सिर्फ एक Declaration Form जोड़ा है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। यह डिक्लेरेशन फॉर्म वोटरों के नाम काटने के लिए नहीं, बल्कि नए वोटर्स की सुविधा के लिए है, ताकि उन्हें कम से कम कागजात जमा करने पड़ें।
वहीं, 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से डिलीट होने के दावे की सच्चाई भी बिल्कुल अलग है।
इन हटाए गए नामों में 2.8 करोड़ मृतक, 6.3 करोड़ परमानेंट शिफ्ट हो चुके लोग, 1 करोड़ डबल वोटर आईडी वाले और करीब 3 करोड़ ऐसे लोग शामिल हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है।
चुनाव आयोग ने खुद आगे आकर इन झूठे दावों का कड़ा फैक्ट-चेक किया है।
किसी भी राजनीतिक प्रोपेगेंडा का शिकार होने से बचें और सुप्रीम कोर्ट के असली फैसले व इस विवाद का पूरा सच जानने के लिए यह विस्तृत रिपोर्ट जरूर देखें… ⬇️
हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहे 'JPSC-JSSC महाघोटाले' का सच...
झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाला JPSC-JSSC भर्ती घोटाला सिर्फ एक परीक्षा धांधली नहीं, बल्कि सीएम हेमंत के चहेतों को फायदा पहुंचाने वाला अंतर-राज्यीय 'नौकरी सिंडिकेट' है!
चौंकाने वाले खुलासे:
➤ बोकारो के दुग्दा में सेफ हाउस बनाकर अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी खुद अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल हुई।
➤ रिश्वत का सीधा बैंक ट्रांसफर, खाते में लाखों का एडवांस खेल!
➤ पकड़े जाने के डर से मोबाइल तोड़कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई।
➤ धनबाद, आसनसोल से लेकर काठमांडू तक युवाओं के सपनों की बोली लगाई जा रही थी!
आंच अब उन 'शीर्ष चेहरों' की तरफ बढ़ रही है, जिनके इशारे और संरक्षण में यह पूरा महाघोटाला चल रहा था।
सीएम हेमंत को झारखंड के लाखों युवाओं को जवाब देना चाहिए कि आखिर- युवाओं के अधिकार मारकर अपनों की जेबें भरने का यह खेल कब तक चलेगा?
8.86 एकड़ ज़मीन की हेराफेरी, अफ़सरों की मिलीभगत और आख़िर में विक्टिम कार्ड का खेल!
जमीन किसी और की, फर्जीवाड़ा आपके लोगों का, और लाभ आपका - यही है लूट का झारखंड मॉडल।
8.86 एकड़ का सच - अब कोर्ट तय करेगा, @HemantSorenJMM जी!
कागज़ों पर कुआं खोदकर 50 लाख डकार गई हेमंत सरकार की व्यवस्था!
झारखंड में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा सच सामने आया है। बोकारो में मनरेगा के तहत जमीन पर एक भी काम नहीं हुआ, लेकिन कागज़ पर कुआं, मैदान और बागवानी तैयार दिखाकर 50 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी कर ली गई।
ग्रामीणों की शिकायत में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं - फर्जी दस्तावेज और जियो टैग फोटो से सरकारी पैसे की लूट।
क्या यही है @HemantSorenJMM सरकार का विकास मॉडल? जहाँ गरीबों के हक का पैसा कागज़ों पर ही डकार लिया जाता है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के समृद्ध एवं विकसित झारखंड के संकल्प से हजारीबाग-रामगढ़ की जनता को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं।
पहली सौगात के रूप में NH-100 के अंतर्गत सिंघानी से कटकमदाग तक 20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो गया है, तो वहीं दूसरी बड़ी सौगात के रूप में वर्षों से लंबित गिद्धी-दामोदर पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसका भव्य शिलान्यास 30 सितंबर को किया जाएगा।
यह साबित करता है कि मोदी है तो विकास है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री सौदान सिंह जी से बोकारो के पूर्व विधायक आदरणीय श्री विरंची नारायण सिंह जी के साथ आत्मीय मुलाकात हुई!
आदरणीय सौदान सिंह जी का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है मुलाकात मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं स्मरणीय रही
भजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदरणीय Amarpal Maurya जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिल कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया !!!
हेमंत सरकार का 'जंगलराज' इस कदर हावी हो चुका है कि अब राज्य की माताएं-बहनें रात तो दूर दिन में भी सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं!
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र (जवाहर नगर रोड नंबर-15) में काम से लौट रही एक महिला से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया।
जब हेमंत सरकार कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर चुकी है, तो अपराधियों के हौसले बुलंद होना लाजिमी है।
इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि हेमंत राज में न बहनें सुरक्षित हैं, न आम जनता।
हेमंत सरकार पहले JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली और नौकरी बेचे जाने के आरोपों को नकार रही थी। लेकिन अब उसी सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही दूषित बताया है।
जब सरकार खुद परीक्षा प्रक्रिया को दूषित मान रही है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच CBI से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
#Jharkhand #JPSC #JSSC
#StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@BJP4Jharkhand
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के 76 वें जन्मदिन पर आज अपने क्षेत्र के कोराबार देवी मंडप में 101 दीया जला कर एवं केक काटकर मनाया! इस अवसर पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने दीया जला कर मोदी जी को आशिर्वाद दिया और देवी माँ से उनके लम्बी आयु का कामना किया!
@BJP4Jharkhand
ग्लोबल लीडर भारत के सबसे लोकप्रिय नेता, मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहित को ही अपना धर्म मानने वाले यशस्वी प्रधानसेवक श्री Narendra Modi जी को समस्त भाजपा परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐💐
विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से प्रमुख 'हिन्दी भाषा' हमारे राष्ट्र का गौरव है। आइए, मातृभाषा का सम्मान बढ़ाते हुए दुनियाभर में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#HindiDiwas
श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रथम पूज्य, विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेशजी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सद्बुद्धि, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उनके मंगलमय आशीष से हमारा समाज सौहार्द, सेवा और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े.