निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।
@narendramodi जी, @AmitShah जी - ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे?
निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
जय भीम। जय संविधान।
मुख्यमंत्री जी,
नगरीय प्रशासन मंत्री जी,
कांग्रेस के प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए इंदौर के नेहरू स्टेडियम को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध करवाया जाए!
श्री राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं! वे शिक्षा की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर पूरे देश में जनजागृति का अभियान चला रहे हैं!
यह कार्यक्रम राजनीतिक दल का प्रचार नहीं, यह देश के भविष्य, हमारे युवाओं, उनके सपनों और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा संवाद है!
सच यह भी है कि युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी! शिक्षा बचेगी, तभी देश का भविष्य बचेगा!
इसलिए, मैं नियम-कायदे की आड़ में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रोकने की बहस और बयानबाजी में भी नहीं पड़ना चाहता!
सरकार विषय की गंभीरता और राष्ट्रीय महत्व को समझे और इंदौर के नेहरू स्टेडियम को “छात्रों की गूंज” के लिए उपलब्ध करवाए!
@KailashOnline@DrMohanYadav51
If True many congratulations to my friend Subhash.Banks and Government have admitted having recovered Rs 14,100 crores from me against a Judgement debt of Rs 6203 crores. Many more borrowers have settled at a fraction. Indian Debt Resolution Justice I presume. No media questions.
गडकरी ने नागपुर के एक कार्यक्रम में कहा कि 30 वर्षों से पब्लिक लाइफ में हैं, अब वो थक गए हैं इसलिए नई पीढ़ी को अवसर मिलना चाहिए।
सरकार के सारे गुडविल की वाट लगा कर, ये और प्रधान जैसे लोग अब हज के लिए निकल रहे हैं। अगस्त 2025 से मैं एथनॉल और उसे 80% नॉन-कम्प्लायंट गाड़ियों में डालने का विरोध कर रहा हूँ। सरकार पेट्रोल पम्प पर हो रही मिलावट पर भी चुप ही रही है।
जब इन्होंने गन्ने के शीरे की जगह, सारा जूस ही एथनॉल को दे दिया और कॉस्मेटिक, फार्मा सेक्टर को अमेरिका से इंपोर्ट को विवश किया, तो आज न तो जनता को उचित मूल्य पर पेट्रोल मिल रहा है, न ही चीनी।
ऐसे मंत्री की विदाई के लिए माहौल लंबे समय से बन रहा था, और अब स्वयं संकेत दे रहे हैं। क्या आवश्यकता थी कि 2030 के टारगेट को 2025 में पूरा करके नाचने की? गाड़ियाँ बनी नहीं, सड़कों पर करोड़ों गाड़ियाँ पुराने इंजन की हैं और इनको छाती ठोकनी थी।
23 August 2026, SSC Department Exam में पाई गई अनियमिताएं, पिछले साल वाली कमियाँ फिर से SSC ने दोहराई।
SSC और Eduquity पर एक बार फिर धांधली के लगे आरोप ।
SSC आखिर Eduquity पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रही हैं।
#SSC#SSCCGL
@DrMohanYadav51 कार्यवाही के लिए @DrMohanYadav51 का हृदय से धन्यवाद। 🙏
इसी तरह पुलिस स्टेशनों में पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के नाम पर भी आम जनता से अवैध रूप से पैसा वसूला जा रहा है। कृपया इस भ्रष्टाचार पर भी संज्ञान लें और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनता को राहत मिल सके
"डरा नहीं वो कभी किसी हुकूमत के फरमान से,वो लड़ जाता है सीधे जाके पुलिस और कप्तान से।जिसे फिक्र हो देश के युवाओं के उज्जवल कल की,वो नेता डट जाता है हक के लिए थाने के मुकाम पे।"
RaGa🔥🔥 @RahulGandhi
विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं!
जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है। यहाँ राजनीति नहीं, शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान होना चाहिए।
अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने के प्रयासों से सभी को सजग रहना चाहिए।
मेरी सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील है; ऐसे प्रयासों से बचें और विद्यालयों की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण एवं बच्चों के भविष्य की रक्षा में सहयोग करें।
आपसे ज़्यादा नाकारा, नाकाबिल और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री पूरे देश ने नहीं देखा।
आपमें दम नहीं है कि दो मिनट शिक्षा के मुद्दे पर बात कर ले। आपको सिर्फ गुंडागर्दी और हिंसा फैलाना आता है।
हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। आप चाहते है कि पूरे प्रदेश के बच्चे आपकी तरह अनपढ़ और गुंडे बने।
आपका टाइम खत्म हो चुका है। जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए।
इक्कीसवी सदी में विश्वगुरु भारत के फाइव स्टार मकराना मार्बल के विद्यालय,
क्या लगता है कोई कर पाएगा हमारी बराबरी? @madandilawar बची है कुछ शर्म मंत्री जी?
कुछ चरणचुंबी पत्रकार और पूरी IT Cell CJP से सवाल कर रही है—
“ये कौन होते हैं सरकारी स्कूलों का Social Audit करने वाले?”
लेकिन असली सवाल तो यह है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति आज भी ऐसी क्यों है?
इस सवाल को सरकार से पूछने की ज़हमत इनमें से किसी ने क्यों नहीं उठाई?
अगर कोई सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने ला रहा है, कमियों की पहचान कर रहा है और व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कर रहा है, तो इसमें आपत्ति किस बात की है?
सवाल यह नहीं है कि Social Audit कौन कर रहा है। सवाल यह है कि सरकारी स्कूलों की बदहाली के लिए जवाबदेही किसकी है।
जिन पत्रकारों को Social Audit करने वालों की चिंता सता रही है, उनसे विनम्र निवेदन है—कभी अपने AC कमरों से बाहर निकलकर सरकारी स्कूलों में जाइए। बच्चों और शिक्षकों से बात कीजिए। स्कूलों की वास्तविक स्थिति देखिए और फिर सरकार से सवाल कीजिए कि आज भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और बुनियादी सुविधाएँ क्यों नहीं मिल पा रही हैं।
और एक बात—टैक्स आप लोग भी भरते हैं।
अगर सरकारी स्कूल विश्वस्तरीय बनेंगे, तो इसका लाभ सिर्फ गरीब परिवारों के बच्चों को नहीं मिलेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को मिलेगा। शायद कल आपको भी अपने बच्चों की निजी स्कूलों की लाखों रुपये की फीस बचाने का मौका मिले।
गरीब के बच्चे भी अच्छे स्कूल, बेहतर शिक्षक, अच्छी सुविधाएँ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उतने ही हकदार हैं जितने किसी अमीर के बच्चे।
इसलिए स्कूलों की बदहाली पर सवाल उठाने वालों से सवाल मत कीजिए।
सवाल उन सरकारों से कीजिए जिनके पास शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी और संसाधन दोनों हैं।
Social Audit से डरने की नहीं, उससे सीखने की जरूरत है।
स्कूलों की कमियाँ छिपाने की नहीं, उन्हें सुधारने की जरूरत है।
#SchoolThikKaro
"देश में शक्कर के दाम इतनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं कि अब लोग कह रहे हैं— गडकरी जी ने देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे तो इतने शानदार बना दिए हैं, लेकिन चीनी (शुगर) के दामों को भी न जाने कौन सा 'स्पीड एक्सीलेटर' दे दिया है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा!
गडकरी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिला कर दो तरीक़े से जनता की जेब काटी है। कम माइलेज और मैकेनिकल खर्च
और अब मंहगी हो गयी चीनी का बोझ।
गडकरी को जाना पड़ेगा। तथास्तु
@SushantBSinha जनता का विश्वास ओर मजबूत होगा जब इनका भी कुछ हो !
हेमंत बिस्वा सरमा - शारदा चिटफंड घोटाला
सुवेंदु अधिकारी - नारद स्टिंग ऑपरेशन और शारदा घोटाला
अशोक चव्हाण - आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला
नवीन जिंदल - कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला
छगन भुजबल - दिल्ली महाराष्ट्र सदन घोटाला
......अनंत
@BPSCOffice "बिहार में रोजगार की बहार जारी! विद्यालय अध्यापक के 32,388 पदों पर नई बहाली के सकारात्मक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद। 1 सितंबर से आवेदन की शुरुआत प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। 🎯"
बिहार सरकार द्वारा राज्य में विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जाना स्वागतयोग्य निर्णय है।
यह उन लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों की मेहनत की सफलता है, जिन्होंने लंबे समय तक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया। यह नियुक्ति प्रक्रिया युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ करेगी।
#BPSC #TRE4