जब भी हनुमान बेनीवाल जी कोई मुद्दा उठाते है , आंदोलन करते है या धरना देते है तो दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता ये आरोप लगाते है कि हनुमान बेनीवाल फ़लाँ मुद्दे पर राजनीतिक रोटियाँ सेक रहे है ।
जबकि हनुमान बेनीवाल के कार्यकर्ताओं का यह दुख है कि जब भी कोई पुकार करता है हनुमान बेनीवाल बिना कोई राजनीतिक नफा-नुकसान देखे हर किसी मुद्दे को अपने हाथ में ले लेते है ।
TRP TRP की रट लगाने वाले मदन राठौड़ जी, गूगल ट्रेंड में जाकर देखिये जरा.... आप कहाँ हो और हनुमान जी कहाँ है?
पिछले 12 महीने का रिकॉर्ड है.....
@madanrrathore@hanumanbeniwal
नोट - नीली लाइन हनुमान जी के लिए
लाल लाइन मदन जी के लिए
आज चितौड़गढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, पीने के पानी की समस्या एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया व जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया |
#TeamRLP #RLPInMewar #RLP
RLP परिवार के सदस्य डॉ. श्रवण चौधरी की आज जमानत होने के उपरांत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की ,इस अवसर पर एडवोकेट बलराम जी जाखड़, उमेश जी चौधरी, नरेश जी जाखड़, सुनील जी नेहरा, रोहित कुमार जी माचवाल, सुषिल जी मंगावा, ओमप्रकाश जी चौधरी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
आज नागौर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जिला इकाई द्वारा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगो को लेकर लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया |
ज्ञापन देने से पूर्व जन - प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी |
खींवसर से पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल,मेड़ता से पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी सहित कई जन - प्रतिनिधि और पार्टी परिवार के सदस्य मौजूद रहे |
#TeamRLP #RLP #Nagaur
जनता की आवाज को बुलंद करने एवं जनहित के इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु सभी RLP परिवार के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसानों, युवाओं एवं आमजन से अपील है कि आप सभी अधिकाधिक संख्या में पधारे।
स्थान: जिला कलेक्टर कार्यालय, बालोतरा
समय: 11:00 बजे
दिनांक: 11 जून 2026
आज पाली जिले के देसुरी उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने राज्यपाल महोदय के नाम विभिन्न जन - समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन दिया |
राजस्थान पुलिस को RLP कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करने के लिए इनाम घोषित करने में फुर्सत मिल गई हो तो खुद को सीएम का साला बताने वाले भूमाफिया प्रमोद शर्मा की गिरफ्तारी के लिए इनाम कब घोषित करोगे ?
@BhajanlalBjp
आज नागौर जिला मुख्यालय पर Rashtriya Loktantrik Party की जिला इकाई द्वारा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगो को लेकर लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया |
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की जनता आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है। जब किसी आम आदमी पर मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती है, लेकिन जब मामला प्रमोद शर्मा जैसे व्यक्ति से जुड़ा हो ,जो खुद को आपका रिश्तेदार बताता है तो कानून की रफ्तार धीमी क्यों पड़ जाती है ? जमीन हड़पने, कूट रचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जब प्रमोद शर्मा पर दर्ज मुकदमे में माननीय हाईकोर्ट ने भी उसे राहत देने से इनकार कर दिया तो आप बताइए,उसकी गिरफ्तारी कब होगी ? और यदि वो पुलिस की पहुंच से बाहर हैं तो क्या सरकार उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करवाने का साहस दिखाएगी ? आपकी सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बातें करती है। मंचों से बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर जनता जानना चाहती है कि यह बराबरी सिर्फ विपक्ष और आम लोगों के लिए है या मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों पर भी लागू होती है? अगर कोई और व्यक्ति होता तो अब तक कितनी कार्रवाई हो चुकी होती ?
राजस्थान की जनता देख रही है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या रिश्तेदारी कानून से बड़ी हो गई है? क्या प्रशासन को यह संदेश दिया गया है कि कुछ लोगों को विशेष संरक्षण देना है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
आज राजस्थान का युवा, किसान और आम नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर प्रमोद शर्मा को लेकर सरकार का रुख इतना नरम क्यों है ? इसलिए मैं फिर पूछता हूं कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है तो उनकी गिरफ्तारी पर इनाम कब घोषित करोगे ? या फिर जनता यह समझे कि सरकार रिश्तेदारी निभाने में ज्यादा व्यस्त है और कानून का राज सिर्फ भाषणों तक सीमित है ?
लोकतांत्रिक रूप से ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने गए RLP के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया जाता है मगर प्रमोद शर्मा के लिए कुछ नहीं क्यों ?
क्या प्रमोद शर्मा और उसके जैसे भूमाफियों को कानून से बचने का कोई वीआईपी पास आपने दे रखा है ?
@RajCMO@PoliceRajasthan

प्रदेश में कई नेताओं के बाद अब पुलिस भी सीमेंट फैक्ट्रियों की मुनीम गिरी में उतर गई है,आज जयपुर आवास पर झुंझुनूं जिले की नवलगढ तहसील के ग्राम - गोठड़ा से जुड़ा प्रकरण संज्ञान में आया जहां एक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा किए जा रहे मिट्टी के खनन व ब्लास्टिंग को रोकने के लिए जब कोई पीड़ित परिवार पुलिस को शिकायत देता है सीमेंट फैक्ट्री को पाबंद करने के स्थान पर शराब के नशे में धूत कुछ पुलिस कार्मिक शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते है,उन्हें धमकाते है और घर छोड़ने की धमकी देते है , मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूँ कि आपकी पुलिस के कुछ लोग सीमेंट फैक्ट्री के एजेंट बनकर किसानो और आम नागरिकों को डराते-धमकाते है, जबकि अवैध खनन और ब्लास्टिंग करने वालों को संरक्षण देते है,क्या यही आपकी सरकार की नीति है ?
पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं को शिकायत भी दी है | सरकार को त्वरित प्रभाव से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए थाना गोटड़ा के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और तत्काल वहां पर ब्लास्टिंग को रुकवाना चाहिए |
मैंने मामले को लेकर रेंज आईजी जयपुर व SP झुंझुनूं से दूरभाष पर वार्ता की है |
श्री बंटी नेहरा,श्री ओमप्रकाश इचरा,श्री संजीव कालिरावणा,श्री विक्रम ,श्री सुरेश कालिरावणा व श्री विकास पचार आदि लोगों ने आज जयपुर आवास पर मुलाकात करके इस संदर्भ में मुझे विस्तृत रूप से अवगत करवाया |
@RajCMO@PoliceRajasthan