श्री मेहाई कृपा
आकांक्षु..!!
सामाजिक कार्यकर्ता ,
मंडल मंत्री विशाला @BJP4India ,
पूर्व जिला संयोजक & प्रदेश कार्यकारणी सदस्य @Abvpvoice
#सबका_साथ_सबका_विकास
“स्वयं को खोजने का सर्वोत्तम मार्ग है, दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देना।”
आज बाड़मेर स्थित निजी कार्यालय में जिले भर से पधारे आत्मीय जनों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
प्राप्त प्रत्येक समस्या के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। जनसेवा, सुशासन और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा संकल्प है।
साथ ही हाल ही में हुए स्थानांतरण के बाद अपने इच्छित स्थान पर पदस्थापन प्राप्त करने वाले अनेक कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बीते दिनों शिव विधानसभा क्षेत्र में ₹61.83 लाख की लागत से स्वीकृत तीन नवीन सार्वजनिक ट्यूबवेलों के निर्माण हेतु निम्न स्थानों का चयन किया गया है—
1. भीलों की बस्ती, पेमाणियों का तला (खारा राठौड़ान) में सार्वजनिक ट्यूबवेल निर्माण कार्य।
2. शैतानसिंह/दौलतसिंह का वास (देदुसर) में सार्वजनिक ट्यूबवेल निर्माण कार्य।
3. जोधानी मेगवालों की ढाणी के पास, मते का ताला (पनाणियों का तला) में सार्वजनिक ट्यूबवेल निर्माण कार्य।
इन ट्यूबवेलों के निर्माण से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्धता में राहत मिलेगी तथा स्थानीय जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc@RajCMO@RajGovOfficial@OnlineKanhaiya@BJP4Rajasthan
पावर सेंटर ने अपना पावर दिखाया।
भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा की अनुशंसा पर शिव विधानसभा क्षेत्र को ₹61.83 लाख की लागत से 3 नए ट्यूबवेल की स्वीकृति मिली है।
इस बार खास बात यह रही कि विभाग के आधिकारिक स्वीकृति पत्र में खारा की अनुशंसा का स्पष्ट उल्लेख भी किया गया।
ऐसे में परियोजना के श्रेय को लेकर भविष्य में किसी तरह की भ्रम या क्रेडिट की राजनीति की गुंजाइश काफी हद तक कम हो गई है।
राजस्थान सरकार में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@officialkharra
मित्र मनोहर दान जी भादरेस को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं महात्मा ईश्वरदान जी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहें !!
शुभेच्छु:- मनोहर राजपुरोहित
छात्रसंघ सं सचिव राजकीय स्नातक महाविद्यालय शिव बाड़मेर
@manshabhadresh
"प्रशिक्षित कार्यकर्ता — सशक्त भाजपा।"
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
@BJP4Rajasthan@SSKharaBJP
आज बाड़मेर शहर के तिलक नगर में बीते दिनों प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर धरने पर बैठे लोगों से मिलकर उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
जनभावनाओं को समझते हुए प्रशासन एवं धरनार्थियों के मध्य संवाद किया जिसके पश्चात आपसी सहमति एवं सकारात्मक चर्चा के बाद धरना शांतिपूर्ण रूप से समाप्त किया गया।
साथ ही भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।