आज संसद में IDBI बैंक के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई, जिन्होंने बैंक के निजीकरण के खिलाफ़ अपना विरोध जताया।
उन्होंने 2003 में NDA सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की कि, उसे नज़रअंदाज़ कर, फायदे में चल रहे इस सार्वजनिक बैंक का निजीकरण देश, आम जनता और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ़ होगा।
कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता को वित्तीय सुरक्षा दी, अर्थव्यवस्था को शक्ति दी - निजीकरण, इसके विपरीत, देशहित को नजरअंदाज कर सिर्फ़ चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का हथियार है।
हमें ये गंभीर मुद्दा उठाना बहुत ज़रूरी है - ऐसी देश और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस डट कर लड़ेगी!
#RahulGandhiVoiceOfIndia