जब हरियाणा सरकार ने UGC-NET के चलते अपनी परीक्षा को स्थगित कर दिया,
तो फिर राजस्थान सरकार को किस बात की परेशानी है?”
क्या भजनलाल जी राजस्थान के छात्रों की परेशानियाँ आपको नहीं दिखतीं?
क्या यहाँ के युवाओं का भविष्य कोई मायने नहीं रखता? #First_Grade_Postpone_करो@BhajanlalBjp@RajCMO
"करीब दो महीने पहले मैंने NET और स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तिथियों के टकराव पर एक वीडियो जारी किया था। उसी समय मैंने साफ कहा था कि कोई भी दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं कम से कम 10 दिन के अंतराल पर होनी चाहिए। आज भी मैं अपने उसी विचार पर अडिग हूं।
एक ही दिन दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना उन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत अनुचित है, जो दोनों में अवसर तलाशते ��ैं।
बहुत आगे परीक्षा को ले जाना मैं इसके विरोध में हूं क्योंकि इससे उनका नुकसान होता है, विशेषकर उन छात्रों का जो इन परीक्षाओं की तैयारी में बहुत वर्षों से जुटे हैं।
हम सबकी भूमिका केवल अपनी आवाज उठाने तक सीमित होती है, जबकि अंतिम निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाता है। आप मेरे विचारों से सहमत हों या असहमत — मैं हर बार गलत को गलत और सही को सही कहने के अपने सिद्धांत पर कायम रहा हूं।
मुझे ट्रोलिंग की कोई परवाह नहीं। हर परीक्षा में विद्यार्थियों के दो वर्ग होते हैं — एक पक्ष में होता है, दूसरा विपक्ष में। आप जिस भी पक्ष का समर्थन करते हैं, दूसरा पक्ष स्वतः आपके खिलाफ हो जाता है। यह हर बार होता है। अब तो विरोध झेलने की आदत-सी हो गई है।
मेरी 'गलती' बस इतनी है कि मैं बोल देता हूं। जबकि बहुत से साथी मौन रहकर ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं।
लेकिन मैं हमेशा सही पक्ष में खड़ा रहूंगा।
मेरा हर ट्वीट इस बात का प्रमाण है।"
#Rpsc_1st_ग्रेड_एग्जाम_पोस्टपोंड