अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से 05 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹3,37,313/- @maupolice द्वारा वापस कराए गए
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
One Flag. A Legacy of Valour. A Symbol of Pride. A Pledge of Duty.
A flag that embodies a glorious history, unwavering courage and an enduring commitment to duty.
Commemorating the prestigious ‘Police Colours’ conferred upon Uttar Pradesh Police on 23 November 1952, the Police Flag Day ceremony at Police Headquarters, Lucknow, was a stirring celebration of pride, discipline and distinguished traditions.
The resonant melodies of the police band, the commanding calls of the Parade Commander, the impeccable precision of the ceremonial parade, the proud salute to the Colours and the inspiring address by DGP UP Sri Rajeev Krishna—every moment reflected deep reverence for a glorious legacy and an unwavering dedication to duty.
More than an emblem of our identity, our flag is a legacy we honour and a promise we uphold.
Our Flag. Our Pride. Our Pledge.
#UPPolice #PoliceFlagDay
दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 'वामा खेलोत्सव-2026' का शुभारंभ—
वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं चयनित 15 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 313 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 433 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने-अपने जनपदों से चयनित होकर आए सभी बच्चे पहले से ही विजेता हैं और यह आयोजन उनकी खेल प्रतिभा को पहचानने, निखारने एवं प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं निरंतर प्रयास करने का जज्बा विकसित करते हैं तथा बच्चों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. सृष्टि धवन (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स समिति, वामा सारथी), डॉ. चारु गाबा (सचिव, वामा सारथी), श्रीमती आकांक्षा सिंह एवं श्रीमती रेनू सिंह (उपाध्यक्ष), पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ श्री के.एस. इमैन्युअल, पुलिस महानिरीक्षक स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सहित वामा सारथी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वामा सारथी का यह प्रयास पुलिस परिवारों के सर्वांगीण विकास, कल्याण एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#VaamaKhelotsav2026 #VaamaSaarthi #UPPolice
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा।
पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है।
मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई!
#VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
रफ्तार, रोमांच और खेल भावना का शानदार संगम!
उत्तर प्रदेश पुलिस वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वामा खेलोत्सव-2026 का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ तथा 22 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर आयोजित दौड़ एवं रिले रेस प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गति, सहनशक्ति, समन्वय और अदम्य इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
हर कदम में हौसला, हर दौड़ में जुनून और हर प्रयास में जीत का जज़्बा!
#VamaKhelotsav2026 #VamaSaarthi
#UPPolice #Sportsmanship #racing
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट मेरठ एवं @Etahpolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से टाटा कैंटर गाड़ी में अवैध गांजा भरकर दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। गांजे को बताए गए स्थान पर पहुंचाने के एवज में अभियुक्तगण को ₹50,000/- एवं डीजल आदि का पूरा खर्च दिया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
SIMBA-STIC! A Roaring Hit at Vaama Khelotsav 2026!
The Lion’s Share of Love Went to Simba!
From playful antics to paw-some handshakes, Simba, the adorable mascot of first ever Vaama Khelotsav 2026, stole the spotlight and won hearts across the field.
And when Simba shook paws with the DGP UP Sri Rajeev Krishna and Vaama Saarthi President Mrs. Meenakshi Singh, it made for some truly picture-pawfect moments!
#Simba
#VaamaSaarthi
#VaamaKhelotsav2026
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी से 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गई है।
अभियुक्त मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते थे तथा मादक पदार्थ को स्कूटी की डिग्गी में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
गौरवशाली परंपरा, अदम्य साहस और अटूट संकल्प!
आज ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली ध्वज को ससम्मान नमन किया गया।
23 नवम्बर, 1952 को प्रथम राज्य पुलिस बल के रूप में प्राप्त यह विशिष्ट सम्मान हमारे वीर शहीदों के त्याग, साहस, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की अमूल्य धरोहर है।
यह गौरवशाली ध्वज केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रत्येक जवान जनसेवा के इस धर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @shahjahanpurpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹01 लाख के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता