आपके किए गए कार्यो की प्रशंसा गढ़वा सहित पूरा प्रदेश कर रहा मगर अफ़सोस और निराश हूँ गढ़वा की जनता से की क्या कमी रह गई थी ??
क्या काम करना गुनाह था??
आप आजीवन मेरे गुरु रहिएगा और गढ़वा की जनता को अफ़सोस सताने लगी है की हमने एक हीरा खोया है!! @MithileshJMM@HemantSorenJMM
आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हर एक झारखंडवासी के लिए ग��्व और भावुकता का क्षण है।
गुरुजी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन जी द्वारा यह सम्मान ग्रहण करना उन संघर्षों और सपनों की याद दिलाता है, जिनके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
जल, जंगल, जमीन और झारखंडी पहचान की लड़ाई लड़ने वाले महान जननायक परम आदरणीय स्व. शिबू सोरेन जी को सादर नमन।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#PadmaAwards 🏅
भक्तरक्षणशीलाय जानकीशोकहारिण���।
ज्वलत्पावकनेत्राय मङ्गलं श्रीहनूमते॥
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार “बड़ा मंगल” की हार्दिक शुभकामनाएं।
संकटमोचन हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि का संचार हो।
यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल लेकर आए।
जय बजरंगबली! 🚩
#JaiBajrangbali #BadaMangal #Tuesday
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय,राँची में आज माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मुलाकात कर रंका अनुमंडल में नए निबंधन कार्यालय के सृजन सहित गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं को लेकर एक अनुरोध पत्र सौंपा।
बड़गड़,भंडरिया,रमकंडा,चिनिया सहित रंका के भी सुदूर पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन कार्य के लिए लंबी दूरी तय कर गढ़वा आना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए रंका अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।जल्द कारवाई होगी..ऐसा विश्वास है।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार, तप और त्याग की मूर्ति भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान परशुराम जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर अडिग रहने और मर्यादाओं के पालन की प्रेरणा देता है।
भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व शक्ति और संयम का ऐसा संगम है, जो समाज को संतुलन और धर्मनिष्ठा का मार्ग दिखाता है।
आइए, इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण, मर्यादित और सशक्त समाज के निर्माण क��� संकल्प लें।
जय परशुराम!
#AkshayaTritiya #ParshuramJanmotsav
राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से आज राजधानी रांची में शिष्टाचार भेंट कर पलामू प्रमंडल के युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक मांग-पत्र सौंपा।
JTET नियमावली में स्थानीय भाषा की अनिवार्यता से उत्पन्न व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराते हुए, क्षेत्र की वास्तविक भाषाई स्थिति के अनुरूप हिन्दी, भोजपुरी एवं मगही को विकल्प के रूप में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि युवाओं के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।
��ूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेगी।
@JmmJharkhand
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”
संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, "भारत रत्न" डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसने विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदला… एक ऐसा विचार, जि���ने समाज को समानता का अर्थ समझाया… एक ऐसा संघर्ष, जिसने करोड़ों वंचितों को अधिकार दिला��ा।
महाड़ सत्याग्रह से लेकर भारतीय संविधान के निर्माण तक... बाबा साहेब ने हर कदम पर न्याय, समता और मानव गरिमा की नई परिभाषा गढ़ी। बाबा साहेब का जीवन हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो बदलाव में विश्वास रखता है।
आइए, हम सब बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
कमल-सा मुख, उषा-सा लाल, करुणा से भरी दृष्टि... ऐसे श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर उनके श्री चरणों में दंडवत प्रणाम है।
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त वीर बजरंगी अपने आशीर्वाद से सभी के जीवन से समस्त संकटों का नाश करें और हर हृदय में सुख-शांति, अपार बल, दिव्य बुद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें।
जय सियाराम! जय हनुमान!
#HanumanJanmotsav
आज ईद के मौके ��े एक अत्यंत दुखद खबर मिली।नगर निवासी और पूर्व अनुमंडलीय सदर रहे जनाब सलाउद्दीन ख़ान जी का निधन हो गया।वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
भारतीय नववर्ष ‘नव संवत्सर’ एवं चैत्र नवरात्रि के मंगलमय और नवचेतना से परिपूर्ण शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
यह नव संवत्सर आपके जीवन में नई आशाएं, नई ऊर्जा और नई सफलताओं का संचार करे तथा मां दुर्गा की कृपा से आपका हर दिन सुख, समृद्धि, शां��ि और उज्ज्वल भविष्य से आलोकित हो।
Today is the birthday of the man who gave Garhwa a distinct identity.
And I am proud that you are my political guru.
The one who taught me that politics means serving the people with selfless passion.
May God grant you a long life🙏🏻
@MithileshJMM@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
टॉप कोर्ट ने अरावली हिल्स की नई परिभाषा वाले नवंबर के अपन�� फैसले को स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि इस परिभाषा में अस्पष्टता है और इसके गंभीर पर्यावरणीय दुष्परिणाम हो सकते हैं।
CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की गहन जांच के ��िए नई एक्सपर्ट कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।कहा कि पूर्व की कमिटी पूर्ण नहीं थी।इसमें नौकरशाहों ही ज़्यादा थे।
कोर्ट का यह फैसला जनभावनाओं की जीत है।उन नागरिकों, पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों की आवाज को अदालत ने सुना है, जो अरावली को बचाने के लिए लगातार संघर्षरत थे।यह संदेश स्पष्ट है कि प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर जनचेतना और संवेदनशीलता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
@HemantSorenJMM @byadavbjp
झारखंड में पंचायत मजबूत हों, इसके लिए हमारी सरक���र कृत संकल्पित है।
जनजातीय स्वशासन, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षा की दिशा में पेसा नियमावली को सरकार ने मंजूरी दी है।
राज्य में पेसा कानून के लागू होने से जनजातीय क्षेत्र की ग्राम सभाओं को निर्णय लेने का अधिकार सहित कई शक्तियां प्राप्त होंगी- श्री हेमंत सोरेन जी, मुख्यमंत्री।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
झारखंड की बिटिया अनुष्का को फुटबॉल खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
अनुष्का का सम्मान पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। कठिन परिस्थितियो�� में अनुष्का का खेलने का जज्बा हजारों बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है।
बेटी अनुष्का को बधाई।खूब खेलो और खूब आगे बढ़ो।उज्ज्वल भविष्य के लिए तुम्हें ढेरों मंगलकामनाएं।
@HemantSorenJMM @SportsJhr
सनातन संस्कृति में आस्था, आरोग्य और पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक तुलसी माता का पूजन हमें प्रकृति के साथ संतुलन और जीवन में शुद्धता का संदेश देता है।
तुलसी पूजन दिवस जन-जन को संस्कार, स्वास्थ्य एवं सतत जीवनशैली की प्रेरणा प्रदान करे।
आप सभी को तुलसी पूजन दिवस क��� हार्दिक बधाई।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
���ादगी, ईमानदारी और दूरदर्शी आर्थिक दृष्टि से उन्होंने देश को स्थिरता और प्रगति की राह दिखाई।
राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भारत कृतज्ञता के साथ सदैव स्मरण करता रहेगा।
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#DrManmohanSingh
"टूटे हुए सपने की सुने कौन सिसकी,
अंतर को चीर व्यथा पलकों की ठिठकी,
हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा,
काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं"
सत्ता में रहते हुए भी शालीनता न खोने वाले, विरोध में रहते हुए भी सम्मान पाने वाले वही अजातशत्रु थे.. जिन्होंने राजनीति को मर्यादा, लोकतंत्र को गरिमा और भारत को वैश्विक आत्मविश्वास दिया।
विचारों में राष्ट्र, शब्दों में संवेदना और निर्णयों में दूरदर्शिता रखने वाले भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उस युगपुरुष को नमन, जिसे इतिहास ने नेता नहीं, विरासत कहा।
@HemantSorenJMM@PMOIndia
आनंद और प्रेम का पावन अवसर है... प्रभु यीशु मसीह के जन्म का पर्व।
घर और चरनी सजी हैं, चारों दिशाओं में कैरोल की मधुर गूंज है और बच्चों की मुस्कान के लिए सैंटा उपहार लेकर आए हैं।
आइए इस पवित्र अवसर पर प्रेम, सद्भाव और खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करें।
आप सभी को क्रिसमस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
@HemantSorenJMM