देश के रतन रतन टाटा जी नहीं रहे 😪
हां, दुनिया के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा जी का निधन हो गया है. वह 86 साल के थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया l प्रभु उनको अपने श्री चरणो में स्थान दे l
#mayanksharmamrt#ratantata
भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार NDA को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है।अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में NDA को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है।
मेरे मेरठ के सम्मानित मतदाता बहनों- भाइयों और कार्यकर्ताओं
नमस्कार 🙏🏼
होली के दिन 24 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने मेरे नाम की घोषणा की और उनके निर्देश पर 26 मार्च को मैं आपके बीच पहुँच गया। 1 महीना आपके साथ रहकर आपके सहयोग से चुनाव प्रचार किया। चुनाव संपन्न हुआ।
आपके प्रेम,सहयोग और सम्मान के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूँ। अब पार्टी के निर्देश पर मैं मुंबई में हूँ यहाँ की ज़िम्मेदारी पूरी करने के लिये।
पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिये दूसरे क्षेत्रों में भी भेजने का कार्यक्रम बना रही है इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच पहुँच जाऊँगा और मेरठ की जनता और भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मेरठ को और उचाइयों तक ले जाने के लिये प्रयास आरंभ कर दूँगा।
मैं हृदय की गहराइयों से एक बार फिर आपका धन्यवाद करता हूँ जो आपने इस चुनाव में मेरा सहयोग और उत्साहवर्धन किया।
मीडिया बंधुओं का भी उनके सहयोग के लिये बहुत-बहुत आभार ।
आपका स्नेही,
अरुण गोविल
मेरठ वासियों का उत्साह और उनकी ऊर्जा अद्भुत है। यहां की जनता का स्नेह 'अबकी बार 400 पार' के हमारे संकल्प को और सशक्त बना रहा है।
जय श्री राम मेरठ वासियो!
हम हर परिवार को Family ID Card देंगे।
परिवार को जिन योजनाओं का लाभ मिला है, उसमें उनका उल्लेख होगा। जिनको नहीं मिला है, आने वाले समय में उनको भी योजनाओं का लाभ मिलेगा...: #UPCM@myogiadityanath
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ माननीय सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मैंने प्रधान मंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं। मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते। @narendramodi
सरल-सौम्य, ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
@kpmaurya1@BJP4UP
सरल-सहज, ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी @BJP4India के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा (@JPNadda) जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव भगवान महादेव से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। आपकी विशिष्ट कार्यशैली व प्रेरक नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय के पथ पर अग्रसर रहें।
सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, उत्तर प्रदेश की मा० राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव भगवान महादेव से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@anandibenpatel