हेम कॉन्वेंट इण्टर कॉलेज , हेम कॉन्वेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज एवं श्रीमती ममता विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में सहभागिता रही।
वार्षिकोत्सव समारोह आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
राठौर जन जागरण समिति आगरा के तत्वधान में आयोजित वैडिंग गार्डन तोरा,आगरा में सामूहिक विवाह समारोह सम्मेलन में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को उज्जवल भविष्य व सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
वीरांगना झलकारी बाई एजूकेशन सोसाइटी (रजि०) द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को उज्जवल भविष्य व सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
महात्मा ज्योतिराव फुले सेवा समिति द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता कर विवाह समारोह में उपस्थित सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया व उनके वैवाहिक जीवन के लिए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाई..।
नमामीशमिशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरुपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाश मकाशवासं भजेऽहम् ॥
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ॐ नमः शिवाय!
आज प्लैटिनम एकेडमी के स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आज ग्राम जहॉंगीरपुर, फिरोजाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पुनीत प्रसंगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीमद् भागवत कथा अनुपम एवं मोक्षदायिनी है, जिसके श्रवण मात्र से परमानन्द की अनुभूति होती है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सुहाग नगर मेला प्रांगण में आयोजित संगमयुगी पावन बेला में परमात्मा शिव भगवान के अवतरण दिवस महाशिवरात्रि ज्ञानकुंभ कार्यक्रम में सहभागिता रही।
आज दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में स्व० दाऊ दयाल जी की स्मृति में आयोजित अर्न्तमहाविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता विषय पर्यावरणीय परिवर्तन मानवता के समक्ष एक चुनौती में सहभागिता रही।
उत्तरप्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु मुफ्त टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत आज श्रीमती शीला देवी प्राइवेट आई०टी०आई० प्रशिक्षण संस्थान ककरऊ कोठी,फिरोजाबाद में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को टैबलेट वितरित किए।
आज कुबेर विद्यापीठ इण्टर कॉलेज के 25 वें वार्षिकोत्सव समारोह में सहभागिता रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
वार्षिकोत्सव समारोह आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
आज संत नगर स्थित श्री स्वामी लालतानंद आदर्श योग विद्या मंदिर स्कूल के 41 वें वार्षिकोत्सव समारोह में सहभागिता रही।
वार्षिकोत्सव समारोह आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
जनपद के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों एवं जनता के चरणों में अभिवादन करते हुए , आज पी०डी० जैन कॉलेज ग्राउंड फिरोजाबाद महोत्सव में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सहभागिता रही।
पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिश: नमन!
माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।
जय हिंद!
राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के विराट प्रतीक, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज लेबर कॉलोनी दीनदयाल पार्क एवं गांधी पार्क में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।