आन-बान-शान से लहराता तिरंगा और 'वंदे मातरम्’ की गूंज! 🇮🇳
'मंगल मिलन' संसदीय बैठक में NDA के सभी नेता एक साथ एकजुट हुए, जहां हाथों में लहराते तिरंगे और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी जयकारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यह एकजुटता देश के उज्ज्वल भविष्य और 'विकसित भारत' के संकल्प को दर्शाती है।
आइए, 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा... आइए, हर घर पर तिरंगा लहराएं!
सुनिए, पीएम मोदी का देशवासियों के नाम यह खास संदेश...
प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पटौदी के पूर्व विधायक श्री सत्य प्रकाश जरावता जी को भाजपा फरीदाबाद परिवार की ओर से जन्मदिवस की अनन्त शुभकामनाएँ |
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें🌹
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लिए देश का प्रत्येक युवा केवल एक नागरिक नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य है। युवाओं की प्रतिभा को अवसर प्रदान करना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
आंदोलन में नक्कालों से सावधान!
ऐसे लोग केवल अपना निजी एजेंडा साधने के लिए ऐसे आंदोलनों का हिस्सा बनते हैं, आपके मुद्दों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता!
सुनिए, मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने और क्या कहा...
हरियाणा के परिवारजनों, साथी कार्यकर्ताओं और पूरे हरियाणा में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आगमन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग का वातावरण है।
आज जींद में रैली स्थल का निरीक्षण कर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। हम सभी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने और विकसित हरियाणा-विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने के लिए उत्सुक हैं।
जिम्मेदारी का उदाहरण 👏
जगन्नाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान मिला महत्वपूर्ण दस्तावेजों से युक्त खोया हुआ पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटाया गया।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने पर्स, मोबाइल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।
#PublicService@FBDPolice
चौंकिए मत अंकल... ये नया भारत है! 🇮🇳
अब भारत सिर्फ तकनीक अपना ही नहीं रहा, बल्कि नई मिसाल भी कायम कर रहा है।
✅ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोच के साथ तैयार
✅ एक साथ लगभग 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
✅ स्वच्छ ऊर्जा आधारित ज़ीरो-एमिशन तकनीक से लैस
देखिए...
न किया शोर, न मचाया बवाल, नए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने कर दिया कमाल! 🚆🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता, हमारे अग्रज, देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूँ🙏
वरिष्ठ भाजपा नेता, सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी, फरीदाबाद के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर @DevenderBjpfbd जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें 💐
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वो काला अध्याय है, जिसकी विभीषिका को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। रातों-रात देश पर आपातकाल थोपकर कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया कि उसके लिए सत्ता ही सर्वोपरि है, लोकतंत्र और संविधान नहीं।
आज उस स्याह अध्याय को याद करते हुए उन समस्त लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने कांग्रेस सरकार की तानाशाही और क्रूर यातनाओं के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए अपना जीवन खपा दिया। आपातकाल के दौरान तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष करने वाले प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी का बलिदान इस राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।
हमें यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग होकर खड़े रहेंगे, ताकि ऐसी तानाशाही की पुनरावृत्ति कभी न हो सके।
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय 'आपातकाल' का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों के साहस, त्याग और समर्पण को शत-शत नमन।
#SamvidhanHatyaDiwas