भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है - ये एक कड़वी सच्चाई है।
आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए।
छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी रहे हैं।
रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत, वो भारत नहीं है जिसकी मज़बूत आर्थिक बुनियाद कांग्रेस ने दशकों की मेहनत से खड़ी की थी।
मीडिया इस सच्चाई को दबा सकता है, प्रधानमंत्री इससे मुँह मोड़ सकते हैं, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती।
और ये आर्थिक आपदा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से बनाई है - ये एक और कड़वी सच्चाई है।
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.
When I first came to India, I often wondered where I belonged. I was becoming part of a new family, a new culture and a completely unfamiliar world. Finding my place took time - not unlike what most young women in India go through when they get married.
What began with uncertainty gradually grew into love, acceptance and a deep sense of belonging.
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में कई लोगों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
झारखंड के सभी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण झारखंड भारत की अनमोल धरोहर है। यहां की सभ्यता और परंपराओं की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सादर नमन।
जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा जी का साहस, बलिदान और स्वाभिमान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
When a few businessmen own the government, the people lose their voice.
India's democracy is a global public good, and the world needs it to survive.
We will save it the only way we know - no hatred, no fear, no anger. Only truth, non-violence and love.
तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी।
उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी।
आज हमने वो वादा पूरा किया।
✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा
✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा
✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए
✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार
✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र
ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं।
ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू विचार में।
उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
Dear @crpfindia,
Your faces said it all: you didn't buy the PM's lies.
He called us Naxals.
My challenge stands. Let him debate me on who is anti-national and who is controlled by foreign forces. Any time, any place.
My guarantee: after the debate, the PM won't have the guts to stand in front of a single jawan again.
प्रिय @crpfindia के जवानों,
आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं।
उन्होंने हमें नक्सली कहा।
मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।
मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।
देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्राकृतिक संपदाओं, गौरवशाली संस्कृति और अनुपम सौंदर्य से समृद्ध उत्तराखंड, भारत की अमूल्य धरोहर है।
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।