सातव���ं वेतनमान की मांग को लेकर मोकामा विधायक को सौंपा गया ज्ञापन
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों के समक्ष ज्ञापन सौंपने का अभियान जारी है।
इसी क्��म में आज संघ की प्रदेश सचिव शिखा श्रीवास्तव जी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनंत कुमार सिंह जी (उर्फ छोटे सरकार) से मुलाकात कर शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से माननीय विधायक जी से आग्रह किया गया कि वे शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें, ताकि राज्य के शिक्षकों को उनका उचित वेतनमान मिल सके।
सातवां वेतनमान कोई व्यक्तिगत मांग नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा विषय है।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षकों के इस अधिकार की मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
बीपीएससी TRE-1, TRE-2 एवं TRE-3 से नियुक्त विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को भी सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान लाभ दिए जाने की मांग को लेकर बीपीएससी अध्यापक संघ, बिहार द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार को पत्र सौंपा गया।
ये औरंगाबाद के शिक्षक संघ ऑल बिहार टीचर एसोसिएशन द्वारा 7 वें वेतनमान लेवल 6 से 8 तक के लिए जिला इकाई ने अपने आवाज बुलंद करना शुर�� किए है
ये आवाज हर जगह से उठेगी।।
#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार में आदेशपाल से लेकर सचिव तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अनुरूप वेतन, ग्रेड-पे और लेवल का लाभ मिल रहा है, तो फिर शिक्षकों को इससे वंचित क्यों रखा जाए?
जब शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है, तो केवल नाम के लिए राज्यकर्मी का दर्जा देने से क्या फायदा, यदि उन्हें राज्य कर्मियों के समान वेतनमान और वित्तीय अधिकार ही नहीं मिलेंगे?
शिक्षकों को आश्वासन नहीं, समान वे���नमान और उनका वास्तविक हक चाहिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर ट्विटर (X) पर ट्रेडिंग ऐतिहासिक रहा । पहली बार शिक्षकों का मुद्दा देश ही नहीं ग्लोबल ट्रेडिंग में नंबर एक पर ट्रेंड किया । पूरे वर्ल्ड में गूंजा शिक्षकों का मुद्दा । एकजुट रहे अभी भी ट्रेडिंग लिस्ट में बने हुए है 💪💪
#BiharTeachersNeed7thPay
एक मात्र ��मएलसी जो लगातार शिक्षकों के सातवें वेतनमान की मांग पर शिक्षकों के तरफ से इस डिजिटल अभियान में लगातार अपना साथ दिए आवाज बुलंद किए । @DrMadanMohanJha जी को हम शिक्षकों के तरफ धन्यवाद जो हमारी मांगो को अपनी आवाज दिए ।
#BiharTeachersNeed7thPay
अब बस एक मांग बाकी है… शिक्षकों का वेतनमान! 🔥
सबकी मांग पूरी करते हैं,
बिहार के शिक्षकों की भी सुन लीजिए! 🙏
✊ सातवां वेतनमान + उचित ग्रेड पे
शिक्षकों का हक है, सम्मान है।
❤️ शिक्षक सम्मानित होंगे, तो शिक्षा और मजबूत होगी!
#BiharTeachersNeed7thpay