Patna, Bihar: After resigning from JDU, Mohammad Sharfuddin says, "I have always stood by the party and worked with honesty... The party called me for the symbol, and when I arrived, I was asked to step aside, and the symbol was given to someone else, and another candidate was made. Therefore, staying in the party no longer makes any sense for me..."
नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें।
मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी/रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक/युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महिंदवारा, जावज के पुस्तकालय भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी बुनियादी समस्याओं व आवश्यकताओं से रूबरू हुआ। साथ ही, जनता-जनार्दन को नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।
आज उच्च विद्यालय, बिंद (नालंदा) के मैदान में आयोजित NDA के विशाल कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में जनसैलाब और जनता का जोश देखकर स्पष्ट है कि लोग विकास, सुशासन और नए बिहार के निर्माण के लिए NDA के साथ खड़े हैं।
यह जनसमर्थन हमारी ताक़त है और आने वाले समय में हम सब मिलकर बिहार को और मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने का संकल्प दोहराते हैं।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
#NDA #BiharVikas #JanSamarthan #Nalanda #NDAWithPeople #NitishKumar #VijayKumarChaudhary
दरभंगा के श्री श्रेयांस झा को एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। विश्वास है कि वे अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में देश एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
15 सितंबर को बिहार के सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया में एक विशेष और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से बिहारवासियों को कई सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी कड़ी में आज टाउन हाल, कटिहार में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद सभी साथियों से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनकर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सीमांचल के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव सिद्ध होगा।
@narendramodi@NitishKumar@Jduonline@BJP4India
#Bihar #Seemanchal #Katihar #Purnia #NDA #JDU
जब कभी भी इतिहास लिखा जायेगा तो उसमें नीतीश कुमार जी का ज़िक्र इस बात के लिए किया जायेगा कि किस प्रकार राजनीतिक सत्ता का उपयोग बिहार में समाज को बदलने के लिए, समाज की बेहतरी के लिए और लोगों की सोच को बदलने के लिए किया गया!
"माननीय @NitishKumar जी ज़िंदाबाद"
#JDU#bihartak #biharelection2025 #BiharVikas #BiharPolitics #ManishKumarVerma
लोक आस्था के पावन पर्व #जितिया की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
संतान के दीर्घ जीवन एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखने वाली सभी माताओं-बहनों के तप को सादर प्रणाम। ईश्वर आपकी मंगल मनोकामनाएं पूर्ण करें। 🙏
#जिवित्पुत्रिका_व्रत#जितिया_व्रत
आज सिवान जिले के पचरुखी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/3)
हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। मैं राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना करता हूं। बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं।
सासाराम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 'एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय का संदेश दे रहा है। डबल इंजन की एनडीए सरकार ने नीतिगत दूरदर्शिता और विकास योजनाओं के दम पर आमजन के जीवन में सशक्त बदलाव किए हैं। बिहार आज तेज रफ्तार से विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सूबे की जनता मोदी–नीतीश जोड़ी के अटल नेतृत्व में एकजुट है।
इस अवसर पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
@Jduonline@NitishKumar@SanjayJhaBihar
#JDU #NDA
#biharelection2025
#BiharPolitics
डुमरी कटसरी के फुल्काहा पंचायत में जनसंपर्क कर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों से अवगत कराया।
लोगों ने एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ऊपर भरोसा जताते हुए 2025 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने आश्वासन दिया।
डुमरी कटसरी के फुल्काहा पंचायत में जनसंपर्क कर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों से अवगत कराया।
लोगों ने एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ऊपर भरोसा जताते हुए 2025 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने आश्वासन दिया।
विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में आये हुए आप सभी अतिथियों और एनडीए के साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद खासकर शिवहर के सम्मानित जनता मालिकों के बहुत बहुत जिन्होंने इस चिलचिलाती धूप में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया,मैं आप सबका हमेशा ऋणी रहूंगा।
हमारे नेता बिहार के परिवार को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करते हैं। हमने कभी भी वोट की चिंता नहीं की है। हमने बिहार के हर परिवार की खुशहाली की चिंता की है।