सहारनपुर में @myogiadityanath का चुनावी बुलडोजर जनता को बांटने का षड्यंत्र रच रहा है।रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था के सवालों से बचने के लिए @Bjp4india ने संविधान को रौंद कर, 115 साल पुरानी मस्जिद को शहीद कर दिया।
ये तानाशाही आपके बच्चों के भविष्य व देश की नींव को खोखला कर रही है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री Rohit Chaudhary जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
यूनिवर्सिटी इमारत नहीं आने वाली पीढ़ियों के सपनों की बुनियाद होती है। जौहर यूनिवर्सिटी पर ये तुगलकी फ़रमान @BJP4India की सोच को बेनकाब करता है। इनकी सियासत इमारतें गिराने से चमकती है। सालों से सत्ता में बैठी सरकार बताए इसने इस पैमाने का एक भी विश्वविद्यालय देश में कहाँ बनाया है?
इलाहाबाद में छात्रों की गूंज। इलाहाबाद से एक लाख विधार्थियों का हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य है। हमारी माँग है कि-
1. धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो।
2. शिक्षा व्यवस्था में सुधार करो।
3. लम्बित भर्तियाँ तत्काल भरो।
#ChhatronKiGoonj
देश की बुलंद आवाज़, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के सशक्त प्रहरी,हमारे प्रिय नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका समर्पण, सेवा और संघर्ष मेरे लिए प्रेरणास्रोत है।
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
नागपुर निर्देशित तंत्र की मानसिकता का पिछड़ापन देखिए यूपी का युवा बेहतर यूनिवर्सिटी शिक्षा मांग रहा है और @bjp4india विश्वविद्यालयों को सरकारी शाखा में बदलना चाहती है।
इन्हें विविधता व सवाल पूछने वाले युवा से चिढ़ है।
ये यूनिफॉर्म नहीं युवाओं की आज़ादी पर नियंत्रण की तानाशाही है।
🚩 किसान-नौजवान बचाओ यात्रा | दिन 7
IYC अध्यक्ष Uday Bhanu Chib जी के नेतृत्व में यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।
आज Dheeraj Gurjar जी एवं Pradeep Narwal जी ने शामिल होकर किसानों और नौजवानों की आवाज़ को मजबूती दी।
ट्रम्प-अडानी-मोदी की डील किसानों और युवाओं के अधिकारों पर हमला है।
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।
महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।
भाजपा की कुटिल, ओबीसी-विरोधी मानसिकता को हमारी नेता श्रीमती @priyankagandhi जी ने संसद में न सिर्फ उजागर किया, बल्कि उसकी धज्जियाँ भी उड़ा दीं।
महिला आरक्षण बिल की आड़ में अमित शाह और नरेंद्र मोदी इस देश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। परिसीमन के नाम पर सीटों की काट-छाँट करके और महिला आरक्षण के नाम पर ओबीसी जातियों के हक़ की हक़मारी करके भाजपा हिंदुस्तानी लोकतंत्र की बुनियाद को ख़त्म करना चाहती है।
शुक्रिया दीदी, ओबीसी समाज आपका कर्ज़दार रहेगा- इस बेबाक़ी के लिए, इस संघर्ष के लिए, और संघी साज़िश को बेनक़ाब करने के लिए।
हमें आप पर नाज़ है। जिंदाबाद दीदी!
जाकर लिख दो अपने घरों की दीवारों पर कि हम इस देश के शासक हैं।
मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को जगाया। उन्हें उनकी ताकत समझाई। जो लोग अपने गांव-मोहल्ले के प्रधान बनने का भी सपना नहीं देख सकते थे, उन्हें MP-MLA बनाया। जिन बहुजनों को चारपाई पर बैठने तक का हक नहीं था, उन्हें सत्ता में बैठा दिया।
आज लखनऊ में फिर से राहुल गांधी जी ने हुंकार भरी है। जातीय जनगणना, भागीदारी और देश के संसाधनों पर बहुजनों की हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी। राहुल गांधी जी मान्यवर कांशीराम के मिशन को पूरा करेंगे।
जय भीम — जय कांशीराम!
कलम के सिपाही और जंगे-आज़ादी के महानायक! मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी ने सिखाया कि तालीम ही असली ताकत है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब मिलकर उनके विचारों को सलाम करते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कहा,
“मैंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूँ।”