IAS officer from Uttar Pradesh cadre, National level rifle shooter, alumnus of St Stephen's college, interests include singing, poetry writing and photography.
मा0मुख्यमंत्री जी उ0प्र0ने नोएडा,ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(जेवर) तक चलने वाली 45 इलेक्ट्रिक एवं 3हाइड्रोजन बसों का वर्चुअल फ्लैग ऑफ किया तथा नोएडा इलेक्ट्रिक बसडिपो का शुभारंभ किया। एयरपोर्ट एवं मेट्रो नेटवर्क को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी।
*जनगणना-2027:* हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस कार्यों की रात्रि 8:00 बजे प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य पूर्�� करने, डेटा की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा में डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया को संपन्न करने के निर्देश दिये। @CMOfficeUP
विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण श्री रवि कुमार एनजी एवं एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एडीएम बच्चू सिंह, मंगलेश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति व समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु विचार विमर्श किया। @CMOfficeUP@UPGovt
जिले म��ं 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज,तिलपता ग्रेटर नोएडा पहुंचकर परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम,सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उद्यमी एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। उद्योग एवं व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को समस्याओं के प्रभावी समाधान के निर्देश दिये। @CMOfficeUP@UPGovt
तहसील जेवर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन ��ी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही तहसील परिसर में बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। @CMOfficeUP @UPGovt
*विश्व पर्यावरण दिवस* पर सूरजपुर वेटलैंड में मा0 प्रभारी मंत्री श्री बृजेश सिंह जी ने पौधारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आइए, पर्यावरण संरक्षण को जन ��ंदोलन बनाएं।@CMOfficeUP
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती अपराजिता, सचिव प्राधिकरण व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम बच्चू सिंह एवं एसडीएम दादरी अनुज नेहरा भी उपस्थित रहें। @CMOfficeUP@UPGovt
अमर उ��ाला समूह एवं IIMT यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित"भविष्य ज्योति-2026"कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कक्षा 10,12 एवं अमरउजाला ओलंपियाड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
विकास भवन में स्थित सरस शॉप का शुभारंभ करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की तथा खरीदारी कर उत्��ाहवर्धन किया। सरस शॉप महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। @CMOfficeUP @UPGovt
नैदानिक संस्थानों के रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक में आवश्यक NOC प्राप्त होने के उपरांत विभिन्न अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान कर सभी संस्थानों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री श्री बृजेश सिंह जी ने आज शक्ति सदन गेस्ट हाउस नोएडा ��ें विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मा0 जनप्रतिनिधिगण भी रहे मौजूद। @CMOfficeUP @UPGovt
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 04 से 17 जून 2026 तक आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के संबंध में रामाज्ञा स्कूल, नोएडा का भ्रमण कर स्कूल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रीष्मऋतु में शुद्धखाद्य एवं पेयपदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी। निर्माण इकाइयों व प्रतिष्ठानों से आइसक्रीम व अन्य खाद्य पदार्थों के 08 नमूने जांच हेतु संग्रहित किये। जनहित में अभियान आगे भी रहेगा जारी।
जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय ��तरंज प्रतियोगिता का अयोजन रामाज्ञा पब्लिक स्कूल, नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता में 235 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, अधिक से अधिक बच्चे करें प्रतिभाग। @CMOfficeUP @UPGovt
मौसम विभाग द्वारा 29 से 30 मई तक जनपद गौतमबुद्धनगर में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है तथा ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। के दृष्टिगत समस्त जनपद वासियों से सुरक्षित रहने की अपील की जाती है सुरक्षित रहें - सतर्क रहें। @rahat_up
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव�� एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। @ceoup
समस्त विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जनहित में कार्यों में तेजी लाने एवं आवश्यक विभागीय समन्वय के निर्देश दिए गये। @CMOfficeUP@UPGovt
मा0 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद में नए अभ्युदय केन्द्रों के संचालन, 15 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू कराने, ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं व्याख्याताओं के चयन हेतु साक्षात्कार प्रक्रिया संचालित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।