देश के गृह मंत्री @AmitShah से मेरी अपील है कि भ��रत को कभी बांग्लादेश, श्रीलंका या पाकिस्तान जैसे हालात की ओर नहीं जाने देना चाहिए। भारत का लोकतंत्र कोई नया प्रयोग नहीं है, इसकी लोकतांत्रिक परंपराएँ और संस्थाएँ बहुत पुरानी हैं। भारत दुनिया का सबसे बड��ा लोकतंत्र है और सबसे प्राचीन लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता।
हमें भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और चुनाव प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देना या भीड़ के दबाव से संस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिश उचित नहीं हो सकती।
मैं @DelhiPolice का भी धन्यवाद करता हूं कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। आज सोशल मीडिया के दौर में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है—कुछ लोग केवल रील, व्यूज, फॉलोअर्स और कंटेंट के लिए किसी भी प्रदर्शन में भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। पिछले कुछ प्रदर्शनों में भी ऐसे दृश्य देखने को मिले हैं।
म��री गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से स्पष्ट अपील है—भारत में लोकतंत्र को भीड़तंत्र में और भीड़तंत्र को ‘रीलतंत्र’ में बदलने की किसी भी कोशिश को रोकना जरूरी है। लोकतंत्र में निर्णय संविधान और संस्थाओं के माध्यम से हों, सोशल मीडिया की भीड़ और वायरल कंटेंट के दबाव में नहीं।
#AmitShah #Democracy #IndianDemocracy #RuleOfLaw #Constitution #DelhiPolice #LawAndOrder #SocialMedia #India
DUSU Election Result 2026 LIVE
डूसू चुनाव की मतगणना के बीच चारों केंद्रीय सीटों पर ABVP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
🔸 अध्यक्ष — यश डबास: 1503
🔸 उपाध्यक्ष — ईशू मौर्य: 865
🔸 सचिव — रिया छाबरी: 1142
🔸 संयुक्त सचिव — लक्ष्य राज: 938
#DUSUElection2026#DUSUResults#ABVP#DUSU
सत्य निकेतन में हुई दर्दनाक इमारत गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले देर रात AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और अधिकारियों को उनके ब��हतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित व्यक्ति को हरसंभव मदद और सुरक्षित बचाव सुनिश्चित करना है।
दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#SatyaNiketan #Delhi #RekhaGupta #DelhiGovernment #RescueOperation #DelhiNews
बड़ी खबर!
��िल्ली-NCR में CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गए हैं। नई दर 29 अगस्त 2026 सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।
➡️ पुरानी दर: ₹83.09/kg
➡️ नई दर: ₹86.98/kg
IGL के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी की गई है।
#CNG #DelhiNCR #Delhi #IGL #CNGPrice
The entire #Burari area of Delhi is facing severe waterlogging. Main roads are submerged, drainage systems appear to be non-functional.
Schoolchildren and the general public are facing immense difficulties.
Immediate action is needed
@LtGovDelhi@gupta_rekha
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राजधानी की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली विधानसभा पहुंचीं और माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत करते हुए इस जनकल्��ाणकारी योजना के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
#DelhiLakshmiYojana
दिल्ली की महिलाओं से किया गया एक और बड़ा वादा पूरा होने की ओर...
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने #दिल्ली_लक्ष्मी_योजना को मंजूरी दे दी है।
✅ 21 से 60 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ
✅ 17 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता
✅ परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक होने पर मिलेगी पात्रता
✅ ₹5,110 करोड़ का बजट प्रावधान
✅ 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल होगा शुरू
✅ रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य
महिलाओं को राशि ��्राप्त करने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे—
🔹 ₹1,500 आरडी/एफडी + ₹1,000 डिजिटल रुपया (CBDC) वॉलेट
या
🔹 पूरे ₹2,500 आरडी/एफडी के रूप में।
यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में बचत की आदत, आर्थिक आत्मनिर्भरता, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण, कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देगी।
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ दिल्ली सरकार का यह एक ऐतिहासि��� निर्णय है।
#DelhiLakshmiYojana #RekhaGupta #WomenEmpowerment #Delhi #BJPDelhi
🚇 मेट्रो सेवा अपडेट
आज सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक निम्नलिखित 16 मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे:
📍 लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, ��ंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम।
✅ राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
#DelhiMetro #DMRC #MetroUpdate #Delhi #TrafficAlert #CommuterAlert #PublicTransport
ध्रुव राठी जैसे कई लोग विदेश में बैठकर भारत की सरकार और व्यवस्था की लगातार आलोचना करते हैं। किसी भी लोकतंत्र में आलोचना करना अधिकार है, लेकिन यदि किसी मुद्दे पर बदलाव की बात की जा रही है तो उसके साथ एक स्पष्ट रोडमैप, ठोस समाधान और ज़मीनी भागीदारी भी होनी चाहिए। केवल लोगों को आंदोलित करना या सरकार की आलोचना करना पर्याप्त नहीं है; यह भी बताना ज़रूरी है कि समस्या का व्यावहारिक समाधान क्या है!
सोनम वांगचुक ने 20 दिनों तक अपना अनशन जारी रखा, जबकि अभिजीत डिपके ने दो दिन बाद ही अपना अनशन समाप्त कर दिया। इससे यह चर्चा स्वाभाविक रूप से उठती ���ै कि किसी भी आंदोलन के लिए केवल भावनात्मक अपील नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीति, स्पष्ट उद्देश्य और मजबूत संगठन भी आवश्यक हैं।
नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों के हालिया अनुभव बताते हैं कि बड़े जनआंदोलनों को स्पष्ट दिशा और जिम्मेदार नेतृत्व की आवश्यकता होती है। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहाँ शांतिपूर्ण विरोध का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन किसी भी आंदोलन को कानून और संविधान की मर्यादा के भीतर रहकर ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
मैं दिल्ली पुलिस की भी सराहना करता हूँ कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम और संतुलन बनाए रखा। कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शन को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन पुलिस ने धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई��
#DhruvRathee #India #Democracy #RuleOfLaw #DelhiPolice #PeacefulProtest #Constitution #ResponsibleLeadership #NationFirst #IndiaFirst
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण सैन्य संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे और उनकी मध्यस्थता से संभावित परमाणु युद्ध टला।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्���ान के प्रधानमंत्री ने उन्हें करोड़ों लोगों की जान बचाने का श्रेय दिया।
हालांकि, भारत लगातार स्पष्ट करता रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच स्थापित सैन्य संवाद के माध्यम से हुआ था।
#DonaldTrump #IndiaPakistan #India #Pakistan #Geopolitics #Diplomacy #BreakingNews @POTUS @narendramodi @AmitShah
दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम!
"एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत 'मिशन 70 लाख पौधा रोपण अभियान' का शुभारंभ और 300 ��ई इलेक्ट्रिक बसों सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है।
📍 ��ेंट्रल पार्क, सेक्टर-12, आर के पुरम, नई दिल्ली
#AmitShah
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला! अब ट्रेन में बिना टिकट और नियम तोड़ना पड़ेगा बहुत भारी!
1 जुलाई से जनविश्वास अधिनियम के तहत रेलवे में बिना ट��कट यात्रा और अन्य नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना दोग��ना कर दिया गया है। 13 साल बाद हुए इस बदलाव से रेलवे को राजस्व (Revenue) का फायदा होगा और यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।
नियम उल्लंघन पर रेलवे बोर्ड के नए दंड प्रावधान:
🎟️ बिना टिकट या दूसरे के टिकट पर यात्रा: पूरा किराया + ₹500 जुर्माना
🚫 बिना लाइसेंस फेरी लगाना व भीख मांगना: ₹2000 जुर्माना
👩🦰 महिला आरक्षित कोच में पुरुषों का प्रवेश: ₹2500 जुर्माना
🧳 प्रतिबंधित सामान ले जाना: ₹10,000 जुर्माना या नुकसान की भरपाई
🚉 स्टेशन व ट्रेन में अनधिकृत प्रवेश: ₹500 जुर्माना
🍻 नशा और हंगामा करना: 24 घंटे की जेल,
₹1000 जुर्माना या सामुदायिक सेवा
🤬 अश्लीलता फैलाना या यात्रियों को परेशान करना: ₹1000 जुर्माना या 6 महीने की जेल
⚠️ ध्यान दें: जुर्माना न भरने पर मामला सीधे कोर्ट जाएगा और जेल की सजा भी हो सकती है।
रेलवे क�� इस सख्त अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगेगी और रेलवे की कमाई में सीधा इजाफा होगा, जिसका इस्तेमाल यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।
#IndianRailways #RailwayRules #TicketlessTravel #IRCTC #MinistryOfRailways #JanVishwasAct #RailwayRevenue #PassengerSafety #NewRules #IncredibleIndia
🎓 वैश्विक स्तर पर चमके दिल्ली के शिक्षण संस्थान!
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत, और विशेष रूप से दिल्ली के संस्थानों ने अपना परचम लहराया है। शिक्षा और रिसर्च के क्ष���त्र में यह देश के लिए एक गर्व का क्षण है!
🥇 IIT दिल्ली बना सिरमौर: • देश के सभी संस्थानों में नंबर-1 का ताज।
• वैश्विक रैंक: 118वीं (79 स्थानों की ज़बरदस्त छलांग!)।
• 'एम्प्लॉयर रेपुटेशन' में 39वें स्थान पर पहुँचकर वैश्विक प्रभाव साबित किया है।
🏛️ दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का जलवा:
• देश में 7वें स्थान पर बरकरार।
• वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए 322वीं रैंक हासिल की।
📚 JNU और जामिया ने भी सुधारी अपनी स्थिति:
• जेएनयू (JNU): 3 स्थानों के सुधार के साथ 555वीं वैश्विक रैंक पर।
• जामिया (JMI): 75 स्थानों की शानदार छलांग लगाकर 686वें पायदान पर (देश में 28वां स्थान)।
AIIMS दिल्ली का डंका:
• देशमें मेडिकल शिक्षा का सबसे शीर्ष संस्थान,
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (मेडिसिन) में 105वां स्थान। विश्व के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बनाकर भारत का गौरव बढ़ाया है!
���🇳 भारत के टॉप 5 संस्थान:
1️⃣ IIT दिल्ली
2️⃣ IIT बॉम्बे
3️⃣ IIT मद्रास
4️⃣ IIT खड़गपुर
5️⃣ IISc बेंगलुरु
फैकल्टी, रिसर्चर्स और छात्रों की मेहनत रंग ला रही है। सभी को बहुत-बहुत बधाई!
#QSWorldRankings #QSWUR2027 #IITDelhi #DelhiUniversity #JNU #JamiaMilliaIslamia #AIIMSDelhi #HigherEducation #EducationIndia #ProudMoment
दिल्ली सरकार की शानदार पहल! 🚌✨
जनता की भारी मांग पर परिवहन विभाग ने दिल्लीवासियों को बेहतर और सुगम सफर का एक और बड़ा तोहफा दिया है। अब दिचाऊंकलां डिपो से आनंद विहार ISBT के बीच नया बस रूट 740C शुरू कर दिया गया है।
#DelhiTransport#DTCBus#DelhiGovernment#PublicFacility#DTC
दिल्ली DGHS पद से हटाई गईं डॉ. वत्सला अग्रवाल अब निलंबित, 650 करोड़ रुपये के कथित दवा एवं चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना !
विजिलेंस जांच और एसीबी की कार्रवाई के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है।
#Delhi#DelhiGovernment#DGHS#VatsalaAgarwal#bjp
बड़ी ख़बर: मशहूर शिक्षक 'खान सर' (फैजल खान) पर मानहानि का केस!
टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ने दिल्ली हाई कोर्ट में खान सर और अन्य के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एंकर का आरोप है कि 'स्टार टीचर्स' की आलोचना के बाद, खान सर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अ��मानजनक टिप्पणियां और शब्दों का इस्तेमाल किया।
#KhanSir #AnjanaOmKashyap #DelhiHighCourt #Defamation #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate