इस नए मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने के बाद आस-पास के नागरिकों को भी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। कूल्हा और घुटना बदलने जैसे ऑपरेशन भी हो सकेंगे। साथ ही आधुनिक तकनीक से जांच भी की जा सकेगी: मुख्यमंत्री
सभी नागरिकों को इलाज का लाभ मिल सके, इसके लिए हमने मुख्यमंत्री #JanKalyanYojana (संबल) शुरू की है, और अब तो 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत भी मिलने लगा है। इलाज सभी का बुनियादी अधिकार है और इसे हम हर नागरिक को उपलब्ध करा रहे हैं: मुख्यमंत्री
इस परियोजना से इसी अक्टूबर में 5 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई शुरू हो जाएगी और दिसंबर तक 50 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की व्यवस्था हो जाएगी: मुख्यमंत्री
बानसुजारा बांध से टीकमगढ़ ज़िले के अनेक गाँव में सिंचाई व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था होगी। जहाँ-जहाँ पानी की समस्या अभी भी है, उसे भी हल किया जाएगा। : मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
मुझे मालूम है कि किसान भाइयों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिल जाए तो खेती में चमत्कार करके दिखा सकते हैं। इसलिए हमने सिंचाई का रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर कर दिया है और इसे 80 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे: मुख्यमंत्री
गरीबी उन्मूलन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, किसानों का उद्धार करने व युवाओं हेतु रोज़गार के नए अवसर सृजित करने के लिये निरंतर प्रयासरत है।: मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
मक्का, चना, मसूर, गेंहू, सरसों समेत सभी फसलों की सही कीमत किसान भाइयों को मिलेगी। इसके अलावा खेती की बेहतरी के लिए प्रदेश के किसान की हरसंभव मदद की जा रही है।: मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
#JanKalyanYojana (संबल) के अंतर्गत सभी भूमिहीन गरीब भाइयों को रहने की ज़मीन का मालिक बनाया जा रहा है। उस ज़मीन पर मकान बनाने के लिए अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। : मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
#JanKalyanYojana (संबल) के अंतर्गत गरीब प्रतिभावान बच्चों की पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा समेत कॉलेज तक की पढ़ाई का खर्च हमारी सरकार वहन करेगी। : मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
हम प्रदेश के विकास के लिए लगातार व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। व्यापार बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं, इसलिए मैं व्यापार के हित में ही लगातार फैसले ले रहा हूं: मुख्यमंत्री
कृषि, उद्योग-धंधे अन्य रोजगार सभी का चक्र व्यापार से होकर गुजरता है। व्यापारी ही बाजार का निर्माता है, इसलिए हम व्यापार के हित में लगातार फैसले लेते रहेंगे: मुख्यमंत्री
हर व्यापारी लिखा पढ़ा, जानकार नहीं होता, इसलिए हम प्रत्येक जिले में 500 जीएसटी मित्र युवाओं की तैनाती करेंगे, जिससे व्यापारियों की रिटर्न सहित विभिन्न लिखा-पढ़ी में मदद करेंगे: मुख्यमंत्री
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर व्यापारियों के हित में ई- बिजनेस समिट का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही कोशिश कर रहा हूं कि विश्व व्यापार में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी बढ़े। इसके लिए हम बोर्ड का गठन करेंगे: मुख्यमंत्री