ज्ञान, समानता, न्याय, समाज सुधार और आत्मसम्मान के महामहिम भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर कोटि कोटि नमन।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना॥
हनुमान जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
अंजनी पुत्र, संकट हरन महाबली हनुमान जी हम सभी के जीवन में बल, बुद्धि और सद्बुद्धि प्रदान करें तथा अपनी कृपा बनाए रखें।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मनहारी अदभुत रूप बिचारी॥
आप सभी को श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
जय श्री राम 🚩 #Ramnavami
नूतनवर्षाभिनन्दनम्!
हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि नव संवत्सर का यह मंगल प्रारंभ जीवन में ऊर्जा, आशा और संकल्पों का संचार करे तथा हम सभी के जीवन में उमंग, उपलब्धियाँ और उज्ज्वल संभावनाएँ लेकर आए।
नारी एक रूप नहीं, अनेक शक्तियों का संगम है
हर भूमिका में वही समर्पण और वही ताकत।
नारी ही सृजन है, नारी ही शक्ति है।
Happy Women’s Day
#WomensDay#NariShakti
रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
रंगों यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।
शुभ होली!
#होली#holi#रंगोत्सव
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री नितिन नवीन जी आपको हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं....
@NitinNabin जी
सूर्यदेव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और नव ऊर्जा का संदेश लेकर आता है मकर संक्रांति का पावन पर्व। यह शुभ अवसर आपके जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, तेज, संतुलन और सकारात्मक चिंतन का संचार करे। सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ।🙏
#मकर_संक्रांति#MakarSakranti#PongalSpecial26
🪷🪷 वंदे मातरम🪷🪷
वंदे मातरम का अर्थ है "मां" मैं आपको नमन करता हूं, "मां" मैं आपकी स्तुति करता हूं। इसमें भारत भूमि को "मां" दुर्गा के रूप में चित्रित कर उसकी सुंदरता, शक्ति और महिमा का गुणगान किया गया है। यह गीत भारत माता की स्तुति में है और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है।
वंदे मातरम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक नारा और राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक बन गया था। वंदे मातरम सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा और आनंद के साथ वंदे मातरम का गायन करें 🪷वंदे मातरम🪷
दीपोत्सव का महापर्व आपके एवं आपके स्वजनों के लिए सुख-शांति, समृद्धि से परिपूर्ण हो।
रामायण में सेतु निर्माण के समय गिलहरी का योगदान सर्व विदित है, हम भी उसी निष्ठा के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लें।
#HappyDiwali#दीपावली#Deepotsav2025
आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो, ऐसी मंगलकामना है।
#धनतेरस
‘जय जवान-जय किसान’ का युगांतरकारी नारा देने वाले, सादगी और नैतिकता के प्रतीक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन।
उनकी त्यागमयी जीवनशैली और अदम्य राष्ट्रभक्ति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।