बिहार के मेरे युवा साथियों,
मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों,
कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं,
बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।
आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं - यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं,
बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ - हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश की।
अब इनकी नज़र बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर।
कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुँचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए।
बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए - लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है।
बिहार का भविष्य आपके हाथ में है -
“वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए।
सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए,
अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए।
जय हिंद, जय बिहार।
आपका साथी,
राहुल गांधी।
गुरु नानक देव जी की करुणा, प्रेम, सौहार्द और ‘सरबत दा भला’ की शिक्षाएं हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगी। उनके आदर्श संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाशपुंज हैं, जो हमें सद्भाव और सेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आप सभी को गुरु पूरब की लख-लख बधाइयां।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।
बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।
बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं।
आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी।
बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है।
कौन हैं ये किसान-मज़दूर? अतिपिछड़े, दलित - बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फ़ायदा सिर्फ़ 1% बिचौलियों का।
वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर - न आय दिया, और न ही न्याय।
वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं - और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।
#VoterAdhikarYatra
विरासत में आप से करुणा, प्रेम और देशभक्ति का धर्म मिला। हम दोनों हमेशा के लिए ये धर्म निभायेंगे। न कोई तोड़ पाएगा, न कोई रोक पाएगा, न कभी हमारे कदम लड़खड़ायेंगे।
वोट चोरी...संविधान पर आक्रमण है।
हिंदुस्तान की आत्मा पर आक्रमण है।
वोट चोरी भारत माता पर आक्रमण है।
हम न तो EC और न ही मोदी को हमारी भारत माता और संविधान पर हमला करने देंगे।
17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।
यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मज़दूर, किसान - हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो।
अब की बार, वोट चोरों की हार - जनता की जीत, संविधान की जीत।
'हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और होते हैं।'
- न्यायपालिका के विषय की जवाबदेही में BJP बिल्कुल ऐसा ही दोहरा रवैया अपना रही है।
ऐसा लगता है कि मोदी सरकार और BJP की राजनीतिक डिक्शनरी में 'दोगलापन' और 'पाखंड' BOLD और UNDERLINE करके लिखा गया है।
21 जुलाई 2025 को कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने निर्णायक-संवैधानिक Motion राज्यसभा में पेश किया, जो कि जस्टिस यशवंत वर्मा के अनौचित्य के विषय से जुड़े थे। इस Motion पर 63 राज्यसभा सांसदों के दस्तखत थे। इसके अलावा, एक अन्य Motion में 152 लोकसभा सांसदों के दस्तखत थे।
इस Motion पर तब के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति रहे जगदीप धनखड़ ने जो कहा, वह मैं आपको बता देता हूं और ये मेरे शब्द नहीं हैं।
उन्होंने कहा: "Honourable members, I need to inform you that I have received a notice of motion to constitute a statutory committee for the removal of Justice Yashwant Verma. This has been received by me today. It is signed by more than 50 members of the Council of States, and thus it meets the numerical requirement of signing by members of parliament for setting in motion a process for removal of a High Court judge.
I direct the Secretary General to find out whether a similar motion has been moved in the House of People, the Lok Sabha, and this is being done for the purpose that under the Judges (Inquiry) Act 1968, the procedure is different if a motion is presented in one House or if the motion is presented on the same day in both Houses."
इसके कुछ ही समय बाद माननीय धनखड़ जी ने औपचारिक रूप से कानून मंत्री से पूछा कि दूसरा Motion लोकसभा में move हुआ या नहीं, तब इस सवाल के जवाब में मंत्री मेघवाल ने 'हां' में जवाब दिया।
: @DrAMSinghvi जी
हम बिहार आए हैं, यहां लोग संविधान के लिए शहीद हुए। हमारे संविधान में लिखा है कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है।
मैं हिंदुस्तान और बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, उसी तरह बिहार का चुनाव भी चोरी करने की कोशिश की जा रही है।
उन्हें पता चल गया है कि हमें महाराष्ट्र मॉडल समझ आ गया है, इसलिए अब वे बिहार मॉडल लेकर आए हैं।
मैं आपको साफ बताना चाहता हूं कि यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है, लेकिन इनको पता नहीं है कि ये बिहार है और बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होनी देगी।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 पटना, बिहार
जैसे-जैसे भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली की तरफ़ बढ़ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। अब तक यात्रा जिन राज्यों से गुजरी है वहां इसे ज़बरदस्त रिस्पांस मिला है।
#भारतजोड़ो_के_साथ_चलो_दिल्ली
मीठी बोली और फ़ौलादी जिगर - ये है वीरों की भूमि, म्हारा राजस्थान!
भारत जोड़ो यात्रा को अद्वितीय सम्मान और समर्थन देने के लिए सभी प्रदेशवासियों को मेरा दिल से धन्यवाद। राम राम सा।
आज हिंदुस्तान में, देश की संसद में सबसे बड़ी किसान विरोधी सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है।
इस सरकार का DNA, सोच व विचार किसान विरोधी है… गरीब और खेत मज़दूर विरोधी है!