@puvvnlgorakhpur@UPPCLLKO@aksharmaBharat@EMofficeUP हे श्रीमान जी आपसे सविनय निवेदन है कि ये बताने का कष्ट करें कि दाउदपुर मोहल्ला जो गोरखपुर में स्थित है उपकेंद्र तारामंडल में बिजली कब आएगी उपकेंद्र का नंबर या तो बंद है या फिर व्यस्त।क्या पूरी रात जागरण करवाएंगे आप ?
@komal323232 डॉक्टर के पास बिल्कुल मत जाइयेगा डॉक्टर लुटेरा होता है इतने साल पढ़ाई करने के बाद इलाज करता है। सरकार भी भांति भांति के टैक्स लगाकर इनसे पैसे लेती है। और जनता चाहती है कि डॉक्टर इलाज फ्री में करे उसका का घर परिवार भी होता है उसके भी खर्चे होते हैं वो परोपकार कर अपना घर कैसे चलाए।
@puvvnlgorakhpur@aksharmaBharat@ChairmanUppcl@UPPCLLKO@PuVVNLHQ जी पूरी तरह निशुल्क है तभी निकम्मी है एक महीने में 50 बार शिकायत करने पर हर दो घंटे में समस्या का निस्तारण कर देता है। साहब इसमें कुछ पैसे लेने जा जुगाड़ हो तो बता दीजिए आपका विभाग बिना सुविधा शुल्क के कोई कम नहीं करता।
@bk_giri@UPPCLLKO@PVVNLHQ सब हमारी गलती है यदि थोड़ी हिम्मत दिखा कर स्मार्ट मीटर न लगवाते तो आज सुकून से रहते बिल भी कम आता और 1912 और ट्विटर का झमेला भी नहीं रहता। हम मूर्ख थे जो होशियार थे भगा दिए मीटर लगने वालों को और वही आज सुकून से हैंं।
@bk_giri@UPPCLLKO@PVVNLHQ बस ऐसा ही है हमारा स्मार्ट मीटर और तेज तर्रार स्मार्ट बिजली विभाग। स्मार्ट मीटर की जगह पुराना मीटर लगाइए प्रभु बड़ी कृपा होगी हमपर।
@prince0875@UPPCLLKO ये विभाग और किसी काम में तेज हो न हो पैसा वसूलने और शिकायत का निस्तारण वाले मैसेज भेजने में बहुत तेज है। यदि ओलंपिक में समस्या निवारण का कोई गेम होता तो ये विभाग आजीवन स्वर्ण पदक जीतता रहता।
@CMOfficeUP@myogiadityanath महाराज जी कृपया स्मार्ट मीटर को हटा कर पुराने मीटर को लगवाने का आदेश जारी करें अन्यथा विद्युत विभाग आपकी सरकार की बहुत बेइज्जती करवा रहा है। धन्यवाद।
@UPPCLLKO@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl पोर्टल बनाने से कुछ नहीं होगा पहले किसी अच्छे अभियंता को ट्रेनिंग दें जिससे वो कुछ सक्षम हो जाएं किसी समस्या का निवारण करने को अन्यथा बोलेंगे कि हमारे हाथ में कुछ नहीं है सब लखनऊ से कंट्रोल हो रहा है।
@UPPCLLKO महोदय कृपया मुझ निपट गंवार को समझाने का कष्ट करें कि इस मैसेज का क्या मतलब निकलता है हो सकता है कि मेरा कुन्द दिमाग कुछ गलत समझ रहा है। आप ज्ञानी हैं श्रेष्ठ हैं और उससे भी बड़ा की आप विद्युत विभाग के अधिकारी हैं ।
@PuVVNLHQ@puvvnlgorakhpur@UPPCLLKO@aksharmaBharat@ChairmanUppcl@mduppcl ये लीजिए मान्यवर हमारी शिकायत का निस्तारण हो गया आपके रिकार्ड में। उपभोक्ता को मूर्ख बनाने के लिए सादर प्रणाम आपको।हर समस्या का बहुत तीव्र गति से निस्तारण करते हैं आप लोग। बस उपभोक्ता की शिकायत जस की तस रहती है। आपको पता है कि एक दिन उपभोक्ता हार मान कर शिकायत करना बंद कर देगा।