भाजपा सरकार ने कटनी में रहने वाली मेरी बहन श्रीमती पार्वती विश्वकर्मा का घर तोड़ गिराया, जिसके पश्चात उन्होंने परेशानी में आ कर ख़ुद को आग के हवाले कर दिया।
मुख्यमंत्री आए दिन मेरे प्रदेश की ग़रीब महिलाओं पर अत्याचार के नए कीर्तिमान रच रहें है। मेरा वादा है, मेरी बहन को आग में झोंकने वालों के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे, ये अन्याय नहीं होने देंगे।
मैं और पूरी कांग्रेस पार्वती बहन को न्याय दिलाने के लिए एड़ी - चोटी का ज़ोर लगा देंगे।
हम लड़ेंगे, न्याय का हक़ मिलने तक।
@RahulGandhi@DrMohanYadav51
रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में ‘न कोई प्रमोशन है, न ही इमोशन’।
भारतीय रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं, उनसे मिल कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का मौका मिला।
ट्रैकमैन 35 किलो औजार उठाकर रोज 8-10 कि.मी. पैदल चलते हैं। उ���की नौकरी ट्रैक पर ही शुरू होती है और वो ट्रैक से ही रिटायर हो जाते हैं । जिस विभागीय परीक्षा को पास कर दूसरे कर्मचारी बेहतर पदों पर जाते हैं, उस परीक्षा में ट्रैकमैन को बैठने भी नहीं दिया जाता।
ट्रैकमैन भाइयों ने बताया कि हर साल करीब 550 ट्रैकमैन काम के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा देते हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विपरीत परिस्थितियों में बिना बुनियादी सुविधाओं के दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले ट्रैकमैन भाइयों की इन प्रमुख मांगों को हर हाल में सुना जाना चाहिए।
1. काम के दौरान हर ट्रैकमैन को ‘रक्षक यंत्र’ मिले, जिससे ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना उन्हें समय से मिल सके।
2. ट्रैकमैन को विभागीय परीक्षा (LDCE)के जरिए तरक्की का अवसर मिले।
ट्रैकमैन की तपस्या से ही करोड़ों देशवासिय��ं की सुरक्षित रेल यात्रा पूरी होती है, हमें उनकी सुरक्षा और तरक्की दोनो सुनिश्चित करनी ही होगी।