उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
महाकारुणिक तथागत बुद्ध से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग से लगभग 15 मासूम बच्चों के निधन तथा अन्य कई और बच्चों के घायल होने की खबर बेहद दुःखद, हृदयविदारक एवं चिंताजनक है। इस पीड़ादायक व दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कुदरत शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। मेरी प्रदेश की बीजेपी सरकार से मृतक बच्चों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के साथ ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी शिक्षण व कोचिंग आदि संस्थानों में अग्नि सुरक्षा तथा अन्य जरूरी मानकों का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग करते हुए मेरी शोक संतृप्त परिवार एवं घायलों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।
#Lucknow
#लखनऊ_कोचिंग_अग्निकांड
“बीएसपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल जी ने यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष एवं मेहनत किए हैं । जिसे एक प्रायोजित स्टिंग ऑपरेशन उनकी छवि को खत्म नहीं कर सकता है। यह बात आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी भी अपने विश्वसनीय तथा जमीनी कैडर (प्रदेश अध्यक्ष) के बारे में जानती हैं। इसलिए साथियों उनके आँख से गिरे एक-एक आँसू का बदला अबकी बार 2027 में बहुजन समाज के लोग बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर जरूर लेंगे"
“जिस प्रकार से OBC समाज ने बहुजन समाज पार्टी की सन् 2007 में सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के प्रमुख घातक के रूप में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपनी भूमिका और भागीदारी निभाई थी, उसी प्रकार मुझे अटूट विश्वास है कि ओबीसी समाज बहुजन समाज पार्टी की सन् 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपनी भूमिका जरूर सुनिश्चित करेगा और पूरी ताकत एवं सहयोग से बीएसपी के हाथों और हाथी दोनों को मजबूत बनाएगा।"
जय भीम - जय भारत - जय ओबीसी समाज
#OBCसमाज
#बसपा_का_बढ़ता_जनाधार
#BahujanSamajParty
समस्त देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌿✨
यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह धरती सिर्फ हमारा घर नहीं, बल्कि हमारी जीवनदायिनी है। हमारी संस्कृति में हमेशा से प्रकृति को पूजनीय माना गया है, और आज समय है कि हम उस जुड़ाव को फिर से जीवंत करें।
आइए, इस खास मौके पर केवल खोखले वादे न करें, बल्कि एक सच्चे 'पर्यावरण योद्धा' बनने का संकल्प लें। अपने आस-पास एक पौधा लगाएं और उसे एक संतान की तरह सींचें, सिंगल-यूज प्लास्टिक को अपनी जिंदगी से पूरी तरह खारिज करें, और पानी की हर एक बूंद को अमृत समझकर बचाएं। हमारी एक छोटी सी कोशिश—चाहे वह बिजली बचाना हो या कचरे का सही निपटारा—इस धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बना सकती है। याद रखिए, आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सांस लेने योग्य भविष्य देना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
आइए मिलकर इस धरती को और सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध बनाएं। आज आप प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ लगाने का संकल्प ले।
#WorldEnvironmentDay #विश्व_पर्यावरण_दिवस #GoGreen #SaveEarth #GenerationRestoration #Sustainability
ईद-उल-अज़हा का पर्व सिर्फ़ रस्मों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमें अपने अहंकार, घमंड, लालच और नफ़रत को क़ुर्बान करना सिखाता है। आइए इस मुबारक मौके पर हम बेहतर इंसान बनने का प्रयास करें। ईमान, सब्र और इबादत के साथ समस्त देशवासियों ख़ासकर मुस्लिम भाईयों-बहनों को ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) की बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद।
#EidUlAdhaMubarak
आज दिनांक 24.05.2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन कु. मायावती जी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक काफी अहम और मिशन-मोड वाली रही। इस बैठक में यूपी स्टेट, सभी मंडलों और जिलों के बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय समन्वयक श्री आकाश आनंद जी ने भाग लिया। बहुजन समाज पार्टी की इस बैठक का सीधा और साफ मतलब यह रहा है कि पार्टी अब पूरी तरह से 'मिशन 2027' के लिए ग्राउंड पर उतरने की तैयारी में है। बहन कु. मायावती जी ने साफ कर दिया है कि इस बार भी 2007 की ही तरह अपने दम पर यूपी में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। जिसके लिए उन्होंने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व कैडर दिया।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान
सामाजिक, व्यवहार कुशल, निर्भीक व्यक्तित्व के धनी, बेहद सरल व सम्यक विचारों से लोगों को प्रभावित करने वाले पूज्यनीय मेरे पिता उपासक रामराज जी के पांचवीं स्मृति दिवस (पुण्यतिथि) पर, उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
थिरु सी. जोसेफ विजय (@actorvijay) जी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ। 💐
सिनेमा के पर्दे से जनता के दिलों तक और अब सत्ता के शीर्ष तक का यह सफर करोड़ों 'तमिझानों' के विश्वास और संघर्ष की जीत है। तमिलनाडु की जनता ने तमिझागा वेत्री कड़गम' (#TVK) को राज्य में सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समावेशी विकास हेतु मिले जनाधार का सम्मान करते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की राह पर चलने को तैयार है।
हमें विश्वास है कि आपका नेतृत्व "एल्ला मक्कळुक्कुम एल्लामुम" (सबके लिए सब कुछ) के सिद्धांत को चरितार्थ करेगा।
तमिलनाडु के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए आपको और आपकी पूरी कैबिनेट को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#CMJosephVijay
#ThalapathyVijay #CMVijay #TamilNaduChiefMinister #TVKVictory #NewEraTN #VijaySwearingIn #TamilNaduPolitics
माँ... वो शब्द है जिसमें पूरी कायनात सिमटी है। ❤️
निस्वार्थ प्रेम, असीमित धैर्य और त्याग की प्रतिमूर्ति को नमन। जीवन की हर छोटी-बड़ी सफलता के पीछे उस एक इंसान का हाथ होता है, जिसने हमारे सपनों को अपने सपनों से ऊपर रखा।
आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस ममता को कृतज्ञता अर्पित करने का अवसर है जिसने हमें गढ़ा है।
#MotherDay #MothersDay2026 #Maa #MatruDivas #LoveYouMom #Family
Date - 06.05.2026
आरक्षण के जनक, समतामूलक समाज की नींव रखने वाले, लोकराजा, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र आदरान्जलि।
#ChhatrapatiShahuji
देश में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि (₹993) कमरतोड़ महंगाई की दिशा में एक और चिंताजनक कदम है। जब व्यापारिक ईंधन महंगा होता है, तो उसका सीधा प्रहार गरीब और मध्यम वर्ग की थाली पर पड़ता है।
सरकार को चुनावी गणित से ऊपर उठकर, वैश्विक तनावों का बहाना बनाने के बजाय, आम जनता को राहत देने वाली स्थायी नीति अपनानी चाहिए। पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दाम 'जनहित' नहीं, बल्कि 'जन-कष्ट' का कारण बन रहे हैं।
#Inflation #FuelPriceHike #PublicInterest #EconomicCrisis
Date - 01.05.2026
किसी भी देश की समृध्दि, खुशहाली एवं उसके आंतरिक निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले विश्व के समस्त श्रमिक (मजदूर) और खासतौर से भारतीय श्रमिक भाईयों-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।