बाल सुधार गृह निर्माण की अवधारणा अच्छी थी। मगर जिम्मेदारों की अनदेखी ने इन्हें यातना गृह में बदल दिया। आखिर कच्ची उम्र में भटकने वाले बच्चों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं देकर अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? सुधरने की प्रेरणा के लिए परिसर का भी अच्छा होना जरूरी है
राजस्थान : जन्मजात विकार वाले बच्चों के इलाज के लिए ₹16.55 करोड़ में बने 24 सेंटर, आधे बंद... आधों में उपकरण तक नहीं
#Rajasthan#Healthcare#ChildHealth
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/uXrhGpuirk
प्रदीप शर्मा जी RPS अफसर हैं
उनका यह दो मिनट का किस्सा जरूर सुनिए जो उन्होंने बेझिझक सुनाया है। सच में करने वाले हम कोई नहीं होते। करने वाला तो ऊपर वाला ही है। हम माध्यम जरूर बनते हैं।
गोवर्धन सिंह फ्रॉड, ठग, लुटेरा और ब्लैकमेलर है : देवी सिंह भाटी
जो गोवर्धन सिंह है, मेरे विधान सभा क्षेत्र का रहने वाला ऐसा फ्रॉड है वह, जिसने लाखों रुपये लोगों के फर्जीवाड़ा करके यह RTI के तहत उसने इंफोर्मेशन ले-लेकर के उसने इतने बीकानेरवासियों को लूटा है, बरबाद कर दिया है उसने लोगों को। आप उसका मसला उठा रहे हो। आप कम से कम मेरे विधान सभा क्षेत्र का रहने वाला है, कल का छोकरा है और उसके खिलाफ भी मैंने खुद ने यहां विधान सभा का प्रश्न उठाया है। 15 मुकदमे उसके पहले से दर्ज हैं और उसके ऊपर कार्यवाही नहीं हो रही थी। एक मामले के अन्दर कार्यवाही हुई तब सारे लोग निकल-निकल कर आये कि हां, उसके खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है।
...वह तो फ्रॉड है, उसकी पैरवी कर रहे हो! आप कम से कम मेरे से बात करते। आप मेरे से पूछते। आप बीकानेरवासियों को पूछते कि कल का छोकरा, आप जिसकी कह रहे हो, मुझे पता नहीं है कि एक करोड़ रुपये इनकम टैक्स का दे रहा है। आप किसकी पैरवी कर रहे हो? आप ठगों की पैरवी कर रहे हो, भाई साहब? ये अगर जिम्मेदारी से कह रहे हैं तो मैं यहां घोषणा करता हूं कि आम आदमी से पूछ लीजिये, आप किसी भी भले आदमी से पूछ लीजिये, अगर यह फ्रॉड नहीं है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
...आज तक 15 मुकदमे दर्ज थे पिछले सालों में, एक में भी डरता हुआ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा था। RTI के तहत सूचना ले-लेकर उसने ऐसे लोगों को बरबाद किया है जो चूं नहीं कर सकते थे क्योंकि अब तक उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। एक केस में कार्यवाही हुई, वह अख़बार में आया तब लोग उलटकर पड़े। वरना मुकदमे कहां से दर्ज हुए, आप यह बता दीजिये। आप कोई भी बता दीजिये, यह मुकदमे किसकी तरफ से दर्ज हुए हैं अलग-अलग मोहल्लों में? भुक्तभोगी हैं। मुझे तकलीफ इसकी है।
...मुझे बर्दाश्त नहीं है। कोई जन प्रतिनिधि अभी इस प्रकार से यहां पर अगर पक्ष रखे जिसको खबर नहीं है कि कोई आ गया। जो पहले आ गया, उसकी बात मान ली। आप किसी से पूछते। आप किसी भी बीकानेर वाले से पूछते। मैं आपका साथी हूं, मेरे से पूछते या बीकानेर जिले के किसी और विधायक से पूछ लेते। गृह मंत्रीजी, यह कुंदन मल बोहरा ACTO था, उसने माल पकड़ा एक ट्रक का और उसने उसके कहने से माल नहीं छोड़ा तब उसके पीछे लगा। बोहरा का केस मुझे ध्यान है, जो मेरे ससुराल के पास सादुल कालोनी में रहता है। एक-एक केस के बारे में मैं बता दूं।
...अध्यक्ष महोदय, मुझे यह बता दीजिये कि इस लड़के की उम्र क्या है? यह आप बता रहे हैं कि एक करोड़ रुपये रिटर्न भर रहा है इनकम टैक्स में, कल के छोकरे के पास, इसका धंधा क्या है, इसका आप धंधा बता दीजिये। एक करोड़ रुपये कहां से भर रहा है? क्या धंधा है? वह कल का छोकरा, उसके पास कोई सामान नहीं है, सिर्फ ब्लैकमेलिंग है। इसके साथ में एक छोकरा वकील और मिला हुआ है। वह वकील और ये, दोनों मिलकर RTI के तहत जिसको भी चाहा... गृह मंत्रीजी, मुझे यह बता दीजिये, इतने वर्षों में इसके खिलाफ इतने मुकदमे, 15 मुकदमे दर्ज थे, आपने अभी तक इसकी हिस्ट्रीशीट क्यों नहीं खोली?
...गृह मंत्रीजी सबका क्या जवाब देंगे? जो जानकारी मुझे है, वह गृह मंत्रीजी को भी नहीं है क्योंकि वह पड़ोस में रहता है। उसके ससुराल वाले मेरे पास आते हैं। कल का छोकरा वह हिस्ट्रीशीटर, नोटोरियस, सिर्फ ब्लैकमेलिंग के अलावा उसके पास कोई काम नहीं है। एक तो वकील है जो वहां से निकाला हुआ है बार रूम से, बार रूम से निकाला हुआ वह उसका एडी है, वे दोनों मिलकर RTI के माध्यम से इंफोर्मेशन लेकर किसी से भी कि ला, इतना ले आ, नहीं लाया तो तेरे को रगड़ूंगा। उसके पीछे लगते हैं बुरी तरह से। अब, साहब, इज्जतदार आदमी क्या करे? अब पहला मुकदमा दर्ज हुआ है, तब जाकर के लोग खड़े हुए कि मुकदमा होकर इसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है, तब लोगों ने यह मुकदमे दर्ज कराये। वरना एक अकेला चाहे कोई भी पुलिस वाला हो, दो मुकदमे दर्ज करा लेगा, पांच करा लेगा। इतने-इतने मुकदमे कैसे दर्ज हो गये? अलग-अलग मोहल्लों से, प्रतिष्ठित लोग, व्यापारी लोग, सबने इसके खिलाफ कराये हैं। अभी बहुत है उसके खिलाफ मामले।
…यहां सच्चाई की बात होनी चाहिए। मैं कहता हूं, अगर हम इस पवित्र सदन में पूरी जानकारी किये बगैर और अगर यहां सदन को गुमराह करना और जनता को गलत संदेश, आपको पता है, कल जब अख़बार में छपेगा, ऐसे लोग की पैरवी किसने की… मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा अगर यह फ्रॉड नहीं निकले, अगर यह फ्रॉड नहीं निकले तो...
– (वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी राजस्थान विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर दिनांक 25 मार्च, 2010 को हुई चर्चा में बोलते हुए। इस प्रस्ताव को भाटी की ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र राठौड़ लेकर आए थे।)
ये क्या हो रहा है मेरी कार मेरे पास हैं और टोल काट लिया
FASTag Ac of veh no RJ45CU8699 is debited by Rs 60.00 for Toll Chrgs at Bassi Naaga Toll Plaza on 29-12-2025 10:16:18 Avl https://t.co/H3BAWRdzlr 255.00 - Bank of Baroda
@nitin_gadkari@PMOIndia@NHAI_Official
इस से पहले भी जब बिना टोल पर गए टोल काटा गया था आपकी तरफ़ से सेम जवाब आया था लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई
आख़िर आपका सिस्टम ऐसा कर ही क्यो रहा है
Ye dikhiye आपका पिछला जवाब
साथ में bob भी गलती सिस्टम की हैं आप चेक करवाकर बतायें
@NHAI_Official@PMOIndia@nitin_gadkari
@mks9950@nitin_gadkari@PMOIndia@NHAI_Official We would like to apologise for your recent experience and regret the inconvenience this may have caused. Please write to us at [email protected] to discuss this matter in further detail. Alternatively, you may also file a complaint at NHAI Helpline -1033.