दिल्ली सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सुदीर्घ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं।
@p_sahibsingh#ParveshSahibSingh
हर-हर महादेव !
समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्रावण मास भक्ति, तप और शिव आराधना का पावन अवसर है। यह मास आप सभी के जीवन में श्रद्धा, सद्भाव और शुभता का संचार करे, भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है।
लोक-आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) एवं देवताओं का महापर्व देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि जी एवं मां गंगा जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाएं रखें।
नाग पंचमी' के पावन पर्व की सभी सनातन धर्मावलंबियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
यह पर्व सभी जीव जंतुओं के प्रति करुणा का भाव रखने का संदेश देता है।
भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद बागपत के छपरौली विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सहेन्द्र सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
अपना पूरा जीवन किसानों, ग़रीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान को समर्पित करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री - दिल्ली स्वर्गीय चौ. साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
जनसेवा, राष्ट्र सेवा व समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु सतत समर्पित मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।
@rashtrapatibhvn
'विश्व रक्तदाता दिवस' की देशवासियों और सभी रक्तदाता बंधुओं को मेरी ओर से असीम शुभकामनाएं!
'रक्तदान' करके 'जीवनदान' का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस ईश्वरीय कार्य के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
हिन्दी साहित्य के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपकी अमूल्य रचनाएं सर्वदा साहित्य जगत की समृद्धि का सशक्त आधार रहेंगी:
राष्ट्रनायक, स्वदेश, स्वधर्म और स्वाधीनता के अमर स्वर, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका असाधारण संघर्ष और अतुल्य बलिदान भारत के लिए पाथेय हैं।
निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के प्रति समर्पित रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों को विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दुर्घटना में घायलों की सहायता हो या प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की मदद, हर परिस्थिति में रेड क्रॉस सहायता के हेतु तत्पर रहते हैं।
@highlight
सभी सम्मानित प्रियजनों को राम राम
लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के द्वितीय चरण के लिए आज मतदान हो रहा है।
लोकतंत्र की मजबूती और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए आपका मतदान करना आवश्यक है। सशक्त और विकसित #बागपत के लिए मैं आप सभी से अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह करता हूं
समस्त देश व प्रदेश वासियों को "राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को सशक्त करती हमारी ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक मजबूत आधार स्तंभ है।
@highlight
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई!
आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है।