भारतीय त्योहार हम भारतीयों के लिए बहुत मायने रखते हैं। मैंने जेलों में बंद महिला कैदियों को भी बहुत शान-शौकत के साथ करवाचौथ मनवाई। यहां तक कि जिनके पति जेल में बंद थे उन्हें और बाहर से भी बुलाया और रात्रि 8.40 बजे उस समय जेल बंद हो जाती है चांद का दीदार कराकर करवाचौथ व्रत मनवाया।
नवरात्र व्रत पूर्ण होने पर अपने आवास पर माता रानी के दरबार के सामने ही देवी स्वरुप कन्याओं को भोजन कराकर एवं उनका पूजन कर उपहार भेंट किए जिन्हें देखकर कन्याओं की खुशी देखते ही बनती थी।
नवरात्र पर कन्या भोज/पूजन पर अपने आवास पर आमंत्रित कन्याओं को चरणस्पर्श कर उपहार भेंट किए, जिन्हें देखकर कन्याओं की खुशी देखते बन रही है। बहुत सुकून मिला।