#25YearsOfSeva
सेवा, समर्पण और संस्कार की ज्योति के साथ…🪷
आज बरियारपुर चौराहा से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में सहभागिता हेतु बड़ी संख्या में बाइक सवार साथियों के साथ देवरिया क्लब के लिए प्रस्थान किया।
हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है।
आइए, 'विश्व पोलियो दिवस' पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे। हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें।
तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है।
इसी उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में आयोजित ‘टेकसंगम 2026’ में प्रतिभाग करूंगा। एआई, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम तकनीक और डेटा प्रोटेक्शन जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित यह आयोजन तकनीकी नवाचार को नागरिक सुरक्षा, प्रभावी न्याय व्यवस्था व डिजिटल ट्रस्ट से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की बदलती कार्य-संस्कृति का प्रतीक है। वर्ष 2017 से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में केवल 2 साइबर थाने और 4 फॉरेंसिक लैब थीं। विज्ञान और तकनीक की संभावनाओं का पर्याप्त उपयोग न होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अभाव में अपराधियों को कानून से बच निकलने का अवसर मिलता था। कन्विक्शन रेट 30 प्रतिशत से भी कम था।
वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में कार्य किया। आज सभी 75 जनपदों में साइबर थाने हैं और प्रत्येक मंडल में फॉरेंसिक लैब स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
तकनीकी संसाधनों एवं वैज्ञानिक जांच की क्षमता के विस्तार से साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया को मजबूती मिली है। कन्विक्शन रेट में वृद्धि हुई है।
साथ ही, फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। तकनीक आज प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम बन रही है।
देश-विदेश के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, विधि विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला आज का यह आयोजन साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता एवं उभरती तकनीकों के उत्तरदायी उपयोग पर सार्थक विमर्श के साथ अनुसंधान, शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा।
भारत को उभरती तकनीकों में आत्मनिर्भर बनाने और उनके माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में यह संगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य से विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
प्रखर वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद मा. श्री @ianuragthakur जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
माँ नैना देवी आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन प्रदान करें; यही मंगलकामनाएँ हैं।
जब नागरिक की परेशानी कम होती है, जब उसे समयबद्ध समाधान प्राप्त होता है, तब उसके चेहरे पर संतोष दिखाई देता है।
तभी लोक सेवा का उद्देश्य भी सार्थक होता है...
'भारत तिब्बत सीमा पुलिस' के स्थापना दिवस पर @ITBP_official के सभी हिमवीरों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारे वीर जवान हिमालय की अत्यंत विषम परिस्थितियों और शून्य से नीचे के तापमान में भी अडिग रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।
जिस वीरता, पराक्रम एवं समर्पण से आप सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं, वह हर भारत वासी को गर्व से भर देता है।
जय हिंद।
On their Raising Day, greetings to all personnel of the ITBP.
The ITBP Himveers have distinguished themselves through their exceptional valour.
They have always risen to every challenge with remarkable determination.
Their selfless service and sacrifices are a source of immense inspiration to the nation.
@ITBP_official
'भारत तिब्बत सीमा पुलिस' के स्थापना दिवस पर @ITBP_official के सभी हिमवीरों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारे वीर जवान हिमालय की अत्यंत विषम परिस्थितियों और शून्य से नीचे के तापमान में भी अडिग रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।
आज गोरखपुर–फ़ैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दृष्टिगत विकास खण्ड भटनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की।
शिक्षक समाज की सहभागिता और मतदान के प्रति उत्साह लोकतंत्र की मजबूती एवं जागरूकता का परिचायक है। शिक्षक हितों, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर इस निर्वाचन में सभी की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
मेरा विधानसभा — मेरा परिवार!
कल दिनांक 24 व 25 अक्टूबर को विशुनपुर कला के ग्राउंड में आयोजित होने वाले निःशुल्क सहायक उपकरण एवं ट्राईसाइकिल पंजीकरण शिविर की तैयारियों के निमित्त #आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
आप सभी से आग्रह है कि कल अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और अपने गाँव-मोहल्ले के प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को शिविर तक पहुँचाने में सहयोग करें। 🙏
भारत सरकार में मा. केन्द्रीय राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@ShobhaBJP
सादगी एवं सरलता प्रतिमूर्ति, भाजपा के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।