शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सब को है, लेकिन देश हित से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले ये छात्र नहीं हो सकते।
#NotMyProtest
सालों की मेहनत और अटूट लगन ने आखिरकार सफलता का मुकाम दिला दिया!
NEET में सफलता के बाद सड़कों पर उमड़ा छात्रों का यह उत्साह सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि अनगिनत त्याग, अथक परिश्रम और अपने सपनों को साकार करने के संकल्प की ऐतिहासिक जीत है।
मेहनत रंग लाई, सपनों को मिली नई उड़ान! 🩺
NEET परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद सड़कों पर उतरा छात्रों का यह हुजूम सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, समर्पण और जुनून की जीत है!
"दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा..."
NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के युवाओं को न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही, युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून और सख्त व्यवस्थाएं लागू कीं।
मोदीनगर क्षेत्र के ग्राम रोरी बखारवा में आयोजित श्री मोनू कश्यप जी के लगन एवं सगाई समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की अग्रिम बधाई प्रेषित की।
#sureshkashyap
आज मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मॉडर्न में आयोजित भगवान महर्षि कश्यप जी की पावन कथा में सम्मिलित हुआ।।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भगवान महर्षि कश्यप जी के आदर्शों, संस्कृति एवं समाज कल्याण के संदेशों का श्रवण कर मन अत्यंत भावविभोर हुआ।
अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम शंखनाद करने वाले, 1857 की क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की अमर प्रेरणा है।
जय जगन्नाथ!
सभी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा आस्था और विश्वास का अनूठा संगम है, जो बताती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को एक साथ सहेजते हुए आगे बढ़ते रहना हमारे मूल में है।
आज लाजपत नगर वार्ड 75 के पार्षद श्री हिमांशु शर्मा जी के पूजनीय पिताश्री स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की
ॐ शांति।
#sureshkashyap
गाजियाबाद महानगर भाजपा की मासिक बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
#sureshkashyap
महान शिक्षाविद्, सादगी के अप्रतिम प्रतीक और प्रखर राष्ट्रवादी प्रो. राजेंद्र सिंह जी (रज्जू भैया) की पुण्यतिथि पर शत-शत वंदन।
उन्होंने वैज्ञानिक सोच, अकादमिक श्रेष्ठता और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम से लाखों युवाओं का जीवन संवारा और उन्हें देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया।
गाजियाबाद के प्लैटिनम, राज नगर एक्सटेंशन में श्री संदीप कश्यप जी के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस पावन अवसर पर नवविवाहित युगल को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।
#sureshkashyap
साहिबाबाद के सिकंदरपुर में श्री सुधीर रावत जी के सुपौत्र के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित स्नेहिल समारोह में सम्मिलित हुआ।।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्हे राजकुमार को उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
#sureshkashyap