‘मस्क से पहले परमिशन मिल जाए तो खुशी होगी’, Starlink पर सुनील मित्तल ने ली चुटकी
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के दौरान भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एलन मस्क की Starlink को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा, “हम सभी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। मैं मस्क से काफी पहले कतार में हूं। मैंने पांच साल पहले आवेदन किया था। मेरा ग्राउंड नेटवर्क तीन साल से तैयार है और मेरे सैटेलाइट पांच साल से भारत के ऊपर मंडरा रहे हैं। फिर भी हमें अनुमति नहीं मिली है। हमें खुशी होगी अगर मस्क से कम से कम कुछ दिन पहले ही मंजूरी मिल जाए।”
विरोध से बदलाव तक: 4 बड़े प्रोटेस्ट की दिलचस्प कहानियां
हर विरोध प्रदर्शन सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रहता। कुछ आंदोलन ऐसे भी हुए, जिन्होंने कानून बदले, सरकारों को झुकाया और इतिहास की दिशा ही बदल दी। आइए जानते हैं ऐसे 4 आंदोलनों की कहानी।👇
Montgomery Bus Boycott (अमेरिका, 1955): एक महिला ने सीट नहीं छोड़ी, कानून बदल गया
एक दिसंबर 1955 को रोजा पार्क्स काम से घर लौट रही थीं। बस में एक श्वेत यात्री के लिए सीट छोड़ने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके विरोध में अश्वेत समुदाय ने बसों का बहिष्कार शुरू किया। जो आंदोलन एक दिन का होना था, वह 381 दिन तक चला। आखिरकार अमेरिकी अदालतों ने बसों में नस्लीय भेदभाव को गैरकानूनी घोषित कर दिया। यह आंदोलन अमेरिका के सिविल राइट्स मूवमेंट का बड़ा मोड़ बना।
फुटबॉल से क्यों नफरत करता था अर्जेंटीना का वो महान लेखक?
20 जुलाई, 2026 की तारीख फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक यादगार लम्हा दे जाएगी। 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन की टीम या तो चैंपियन बनेगी, या पिछली बार की विजेता अर्जेंटीना नई इबारत लिखेगी।
आज भले अर्जेंटीना को खूब समर्थन मिल रहा हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब, फुटबॉल को अर्जेंटीना के महान लेखक ने 'इंग्लैंड का सबसे बड़ा अपराध' बताया था। नाम था जॉर्ज लुइस बोर्जेस, बोर्जेस कहते थे- "फुटबॉल लोकप्रिय है, क्योंकि मूर्खता भी लोकप्रिय है।"
साल था 1978, अर्जेंटीना फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी कर रहा था। देश में शासन था Jorge Rafael Videla का। बोर्जेस का मानना था कि सरकार इसका आयोजन, मानवाधिकार उल्लंघन और अन्य अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर रही है।
एक किस्सा है, उसी साल का जिस वर्ष अर्जेंटीना विश्व चैंपियन बन रहा था। बोर्जेस ने अपना एक लेक्चर जानबूझकर उसी समय रखा था, जब 1978 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना का पहला मैच खेला जा रहा था, लेकिन उन्हें फुटबॉल से दिक्कत सिर्फ खेल की वजह से नहीं थी।
असल में उन्हें फुटबॉल के नाम पर होने वाली अंधी दीवानगी पसंद नहीं थी। उनका मानना था कि लोग बिना सोचे-समझे भीड़ के साथ चल पड़ते हैं। बोर्जेस के मुताबिक, यही अंधा समर्थन 20वीं सदी के कई खतरनाक राजनीतिक नेताओं और आंदोलनों को ताकत देने की वजह बना था।
बोर्जेस यह सोचते थे कि जब आबादी फुटबॉल जैसे खेल को लेकर इतनी मुखर और उत्साही हो सकती है तो फिर देश की राजनीतिक दिशा-दशा को तय करने के लिए लोग एकमत होकर अपनी आवाज बुलंद क्यों नहीं कर सकते।
बोर्जेस को फुटबॉल के खेल से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। उनकी आपत्ति उस संस्कृति से थी, जिसमें खेल कभी-कभी तर्क, स्वतंत्र सोच और सामाजिक मुद्दों पर भारी पड़ जाता है। उनके लिए यह खेल नहीं, बल्कि उसके इर्द-गिर्द पैदा होने वाली सामूहिक उन्माद की संस्कृति चिंता का विषय थी।
#Argentina #JorgeLuisBorges #FIFAWorldCup2026
Very disappointed with Jio's network performance in my area (Vill-Bardah,Azamgarh,U.P.)Calls keep dropping internet speed is unusably slow connectivity issue persist throughout the day since last one year. Requesting immediate attention and resolution from @JioCare@reliancejio
रात 1:51 बजे आया एक मैसेज… और पूरी दुनिया समझ गई, भारत ने इंसाफ कर दिया
7 मई 2025… तारीख वही थी, लेकिन रात अलग थी। घड़ी में 1 बजकर 51 मिनट हो चुके थे। पूरा देश सो रहा था, लेकिन भारत की सेना जाग रही थी।
कुछ ही देर बाद भारतीय सेना ने एक्स पर एक छोटा सा मैसेज पोस्ट किया-
''#PahalgamTerrorAttack
Justice is Served.
Jai Hind!”
बस तीन लाइनें… लेकिन इन तीन लाइनों के पीछे था भारत का गुस्सा, शौर्य और बदले का वो संकल्प, जिसका इंतजार पूरा देश 22 अप्रैल, 2025 से कर रहा था।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह भारतीयों की जान गई थी। हर आंख नम थी, हर दिल में गुस्सा था। और फिर 6-7 मई 2025 की उस रात को भारतीय सेना और वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमला किया।