मेरी विधानसभा मानखुर्द-शिवाजी नगर, गोवंडी के M-East वार्ड में BMC के लंबित कार्यों को लेकर आज म्युनिसिपल कमिश्नर श्रीमती अश्विनी भिड़े जी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में दत्तक बस्ती की अनियमितताओं, सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही डीसिल्टिंग के बावजूद ओवरफ्लो हो रहे नालों की समस्या, लंबित विकास कार्यों के लिए NOC जारी कर उन्हें जल्द शुरू करवाने और लंबित जन्म प्रमाणपत्रों के मामलों को अधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द हल करने की मांग रखी।
श्रीमती अश्विनी भिड़े जी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मानखुर्द-शिवाजी नगर और गोवंडी के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
#MankhurdShivajiNagar #Govandi #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi #Development