आज मेरे पूज्य दादाजी, राजस्थान की किसान राजनीति के सशक्त स्तंभ और जननेता, किसान केसरी स्व. श्री परसराम मदेरणा जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करती हूँ।
उनकी बेबाकी, सादगी और सिद्धांतों से कभी समझौता न करने का साहस आज भी मेरे लिए प्रेरणा है। उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आगे बढ़ाना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।
‘साहब’ को शत-शत नमन। 🙏
#ParasramMaderna
कश्मीर की महान रहस्यवादी दार्शनिक लल डेड की कुछ पंक्तियाँ पढ़ते हुए अचानक पिता बहुत याद आए।
उन्हें खोने के बाद न जाने कितने समय तक मैं उन्हें बाहर ढूँढती रही—पुरानी स्मृतियों में, परिचित जगहों में, उनकी कही हुई बातों में ,दुनिया के हर उस ज़र्रे में ।
शायद विरह में हम यही करते हैं। जिसे खो देते हैं, उन्हें बाहर तलाशते रहते हैं।
फिर एक लंबी वेदना से गुज़रते हुए धीरे-धीरे यह एहसास हुआ कि मैं उन्हें इतनी दूर, इतनी जगहों पर खोज रही थी, वे मेरे भीतर हैं—मेरे सोचने के ढंग में, मेरी आदतों में, मेरी स्मृतियों में, मेरी आवाज़ में, और शायद मेरे होने के उन हिस्सों में भी, जिन्हें मैं स्वयं नहीं पहचान पाती।
शायद इसीलिए लल डेड की ये पंक्तियाँ मेरे भीतर के उस ज़ख़्म तक पहुँचती हैं, जिसके लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं।
वे मेरे दुःख को कम नहीं करतीं।
लेकिन वे उस कमी को देखने का एक दूसरा रास्ता देती हैं—कि अनुपस्थिति हमेशा चले जाना नहीं होती।
कभी-कभी जिसे हम बाहर खो देते हैं, वह हमारे भीतर और गहराई से बस जाते है।
Happy Birthday Darling Rubal 🎂❤️
मेरे लिए घर आने का मतलब ही है—आपसे मिलना। घर लौटने का इंतज़ार हो या घर पहुँचने की खुशी, उसके केंद्र में हमेशा आप ही रहती हैं।
आप हैं तो घर में रौनक है, अपनापन है और वह सुकून है जिसके लिए बार-बार घर लौटने का मन करता है। मेरी छोटी बहन होकर भी आप मेरी ज़िंदगी में कितनी बड़ी जगह रखती हैं, शायद यह शब्दों में कभी ठीक से कह ही नहीं पाऊँगी।
मेरी आँखों का तारा, मेरी सबसे प्यारी Rubal…❤️
आप मेरी ज़िंदगी की उन सबसे खूबसूरत खुशियों में से हैं, जिनके होने भर से सब कुछ पूरा-सा लगता है।
#WATCH | Delhi: On Rajasthan local body polls, Congress National Secretary, AICC Co-I\C Jammu &Kashmir, Divvya Mahepal Madernna says, "We have been saying that there is rampant misgovernance by the BJP there. The public has exposed this. BJP's slogan of good governance has turned out to be hollow. The trust in Congress among voters has become clear...Their (BJP) vote share has seen a tremendous nosedive. There is not much difference in our vote percentage...This is a clear indication that the BJP's 2 years and 9 months of misgovernance stand exposed..."
भाजपा ने जिस तरह कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खड़गे जी जैसे वरिष्ठ दलित नेता का अपमान किया, संविधान और आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार किए.. उसका जवाब दलित और आदिवासी समाज ने अपने वोट से दिया है।
- SC के आरक्षित वार्डों में कांग्रेस 542, जबकि भाजपा 350 में ही जीत मिली यानी कांग्रेस को 192 सीटें ज्यादा मिली
- SC महिला वार्ड में कांग्रेस ने जीते 261 वार्ड, जबकि भाजपा को सिर्फ 186 में जीत मिली, यानी यहां भी कांग्रेस को 75 सीटों की बढ़त मिली
- ST महिला वार्ड में भी यही हाल रहा। कांग्रेस ने 53 वार्ड जीते, जबकि भाजपा 39 वार्ड ही जीत पाई यानी यहां भी कांग्रेस ने 14 सीटें ज्यादा जीती
इन नतीजों से साफ है कि दलित और आदिवासी समाज ने संविधान और आरक्षण के साथ खड़े होने वाली कांग्रेस पर भरोसा जताया और बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जी का अपमान करने वाली भाजपा की नफरत और अन्याय की राजनीति को करारा जवाब दिया।
जिस सीट को सत्ता और प्रशासन के दम पर हथियाने की कोशिश हुई थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
धरना सफल। संघर्ष सफल। लोकतंत्र विजयी। ✊
जिस सीट पर सत्ता के विधायक और प्रशासन की मिलीभगत व चुनावी धांधली के खिलाफ हम रात भर धरने पर बैठे थे, जहाँ पुलिस से लेकर RO तक की भूमिका संदिग्ध थी, जहाँ निर्धारित समय 3 बजे के बाद, 3:29 बजे भाजपा विधायक स्वयं पर्चा और पार्टी सिंबल जमा करवाते हैं और वहाँ उसी महत्वपूर्ण समय की वीडियो फुटेज गायब कर दी गई थी मथानिया नगर पालिका के वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी द्वारा फॉर्म जमा करने और RO द्वारा उसे चेक करने की कोई वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
तब पूछ रहे थे-समझ नहीं आ रहा, धरना क्यों दे रहे हैं?
“आज नतीजे ने जवाब दे दिया।”
चुनाव चोरी नहीं चलेगी।
जनमत की चोरी नहीं चलेगी।
सत्ता का दबाव हारा। संघर्ष जीता।
लोकतंत्र जीता। कांग्रेस जीती। ✊
लक्ष्मणगढ़ खुले दिल से प्रदेश के मुखिया का अभिनंदन करने के लिए तैयार है...
मैंने कहा था.. फिर कहता हूं.. मुख्यमंत्री जी स्वयं लक्ष्मणगढ़ आएं और जिला अस्पताल का उद्घाटन करें। लेकिन सूखा फीता काटने नहीं, 100 करोड़ रुपये की घोषणा के साथ आएं।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लक्ष्मणगढ़ में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए, लेकिन सबसे बड़ा काम जिला अस्पताल का है, जो प्रदेश में किसी भी तहसील मुख्यालय पर नहीं है।
जिस सीट को सत्ता और प्रशासन के दम पर हथियाने की कोशिश हुई थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
धरना सफल। संघर्ष सफल। लोकतंत्र विजयी। ✊
जिस सीट पर सत्ता के विधायक और प्रशासन की मिलीभगत व चुनावी धांधली के खिलाफ हम रात भर धरने पर बैठे थे, जहाँ पुलिस से लेकर RO तक की भूमिका संदिग्ध थी, जहाँ निर्धारित समय 3 बजे के बाद, 3:29 बजे भाजपा विधायक स्वयं पर्चा और पार्टी सिंबल जमा करवाते हैं और वहाँ उसी महत्वपूर्ण समय की वीडियो फुटेज गायब कर दी गई थी मथानिया नगर पालिका के वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी द्वारा फॉर्म जमा करने और RO द्वारा उसे चेक करने की कोई वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं थी आज वही सीट कांग्रेस जीत गई।
तब पूछ रहे थे-समझ नहीं आ रहा, धरना क्यों दे रहे हैं?
“आज नतीजे ने जवाब दे दिया।”
चुनाव चोरी नहीं चलेगी।
जनमत की चोरी नहीं चलेगी।
सत्ता का दबाव हारा। संघर्ष जीता।
लोकतंत्र जीता। कांग्रेस जीती। ✊
@DivyaMaderna सरकार किसी की भी हो मदेरणा परिवार का रुतबा हमेशा क़ायम रहता हैं भले ही अधिकारियों से आँख में आँख डालकर बात करना हो या सरकार से अपना काम करवाना हो !@DivyaMaderna
"तलवार जो चलाओगे हवा में खामखा,
बाजू थकेंगे और मरेगा कोई नहीं।"
भाजपा के शासन में हालत ऐसी हो गई है कि नाला और पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोग परेशान हैं। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी?
इसलिए आपका एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ पर वोट दीजिए और अपने पड़ोसियों से भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कीजिए।