कानून के राज से असहज रहने वाले और ऐसे लोगों की चौखट पर माथा टेकने वाले लोग आज प्रदेश में अमन-चैन पर सवाल उठा रहे हैं। आपकी यह दोहरी नीति जनता के सामने स्पष्ट है। #MafiaPremiAkhilesh
एक जिला एक खास संस्कृति को आपने चौराहे-चौराहे पाल रखा है। फुटकल कार्रवाई करने के बजाय बेहतर होगा कि आप खुद अध्यक्ष पद छोड़कर किसी युवा नेतृत्व को कमान सौंप दें।
मित्र अखिलेश यादव जी!
एक-एक जिला कार्यकारिणी भंग करने से अच्छा है एक साथ देश और प्रदेश दोनों कार्यकारिणी भंग करके खुद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दीजिए।
कन्नौज, एटा, कासगंज और गोरखपुर के बाद अब हापुड़ पर हंटर चाला दिये आप?
वहां का गूर्जर जिलाध्यक्ष आपको पसंद नहीं आया तो पूरी जिला कार्यकारिणी ही भंग कर दी!
जिसे आप कार्यकारिणी कहते हैं, पूरा प्रदेश जानता है कि वो असल में जिला-जिला में फैले गुंडे माफियाओं का सिंडिकेट होता है।
अब हमारी ओर से कीमती सलाह ये है कि 'एक जिला एक माफिया' वाले सिंडिकेट को फुटकर में नहीं थोक में ध्वस्त कर दीजिए...
शुरुआत तत्काल अपना इस्तीफा देकर कीजिए... क्योंकि सभी गुंडा सिंडिकेट के सरताज तो आप ही हैं...
वैसे भी संगठन में लुटेरे, छंटे हुए गुंडे और माफिया भरे पड़े हैं...
आपने हर चौराहे पर इन्हीं को तो पाल के रखा है।
जैसे-जैसे चुनाव आ रहा है, आपके जिलास्तरीय गैंगों में धीरे-धीरे गैंगवार शुरू हो गया है।
सरकार आने के भ्रम में इनमें आपस में ही लत्तम-जुत्तम शुरू हो गई है...
आग में घी डालने के लिए चच्चावादी भी लगे पड़े हैं...
आपके जिला-जिला में फैले सिंडिकेट में कुंडली मार के बैठे हैं...
हमारी सलाह है कि सबसे पहले खुद को अध्यक्ष पद से हटा कर किसी योग्य मुस्लिम युवा को पार्टी की कमान सौंप दीजिए...
क्या पता आपसे मुंह फुला के बैठा आपके 'एम' का दिल आप पर पिघल जाए...
एक मुस्लिम युवा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देने से शायद सपा की थोड़ी बहुत इज्जत चुनाव में बच जाए...
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
परिवारवाद, जातिवाद और विभाजनकारी राजनीति करने वालों ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया था। इन लोगों ने हर बेटी को असुरक्षित किया और हर व्यापारी को गुंडों को रंगदारी देने के लिए मजबूर कर दिया था। जनता वह काला दौर भूली नहीं है! #CMYogionNews18
सपा और कांग्रेस की अलग-अलग चुनावी योजनाओं (2027 बनाम 2029) का असर अब साफ दिखने लगा है। दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव को कांग्रेस द्वारा समय न दिया जाना इस बात का संकेत है कि दोनों दलों के रास्ते अलग दिशा में जा रहे हैं। #AkhileshIgnored
भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का विरोध करने का दुस्साहस सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का यह बयान इस बात का पुख्ता सबूत है कि सपा सनातन संस्कृति की घोर विरोधी है। #KrishnaVirodhiSP
(|बात सौ टके की है! मुलायम सिंह यादव जी की सीख को दरकिनार कर कांग्रेस के साथ जाने का जो निर्णय लिया गया, उसका राजनीतिक नुकसान अब अखिलेश यादव को उठाना पड़ रहा है।|)
मित्र अखिलेश यादव जी
आज एक कहावत याद आ गई। 'भई गति सांप छछुंदर जैसी’। जानते हैं क्यों?
क्योंकि दिल्ली वाले 'शहजादे' के सामने लखनऊ वाले 'नवाब' साहब को तलवार सरेंडर करना ही पड़ गया।
आपकी स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अपने पिता पद्मभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर लिखी किताब के प्रमोशन में जाने के लिए आपके पास वक्त नहीं होता, मगर दिल्ली वाले 'युवराज' के एक बुलावे पर हाजिरी लगाने दौड़कर पहुंच जाते हैं।
अब थोड़ा विचार कीजिए कि अपनी पार्टी को आप किस हाल में पहुंचा दिये हैं। जिस पार्टी को आपके पिता और चाचा ने खून पसीने से सींचा उसकी कैसी दुर्गति करा दी है आपने?
2022 में आप यूपी की साढ़े तीन सौ सीट पर चुनाव लड़कर 111 सीट जीते थे और कांग्रेस 399 सीट पर लड़कर मात्र दो सीट। फिर भी वो आपके बड़े भाई!
आपके बड़े भाई के शागिर्द एकतरफ़ा घोषणा कर रहे हैं कि 17 नवंबर को सीट शेयरिंग पर बैठक होगी और ना आपको पता है, ना आपके नेताओं को। बताइए क्या ऐसे होता है गठबंधन?
आप देख लीजिए मात्र पांच साल में कांग्रेस ने कैसे आपके नीचे से जमीन सरका के आज आपसे करीब-करीब बराबरी की सौदेबाजी कर रही है। इधर मूंछ और दाढ़ीवाला भी मिल गये हैं आपके रात की नींद उड़ाने के लिए।
पूरे पांच साल आप ट्विटर, एसी, पीसी और फॉरेन टूर में गुजार दिये, अब जाकर आपको भी समझ में आ गया है कि इस बार एम और वाई दोनों मिलकर आपके नीचे से पीढ़ा खींचने के लिए तैयार बैठे हैं।
आपके पिता जी ने एक बार आपसे कहा था कि 'कांग्रेस को कभी अपना घर मत दिखाना’। मगर आप ठहरे अस्ट्रेलिया रिर्टन, धरती पुरुष की बात ओल्ड फैशन लगी होगी!
2017 में भी जब दिल्ली वाले शहजादे साहब से आपने दोस्ती की थी, उस वक्त भी उन्होंने आपको बहुत समझाया था मगर आप भला कब अपने बड़ों की बात माने हैं?
हमको तो डर लगता है कि कहीं चच्चा भी जोश में आकर 'आत्मकथा' न लिख दें। अगर लिख दिये तो आप तो गये समझो... एक्के दिन में आप औरंगजेब साबित हो जाएंगे। कैसे आपने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी से पार्टी हथिया के चच्चू समेत सभी दिग्गजों को साइड लाइन किया और लोफर लोडरों की उजड्डई पर वाह-वाह करते हुए समाजवादी पार्टी को धीरे से ले जाकर कांग्रेस के हाथ बेच दिया।
लोफरों का लीडर बनके लहालोट मत होइए, आत्ममंथन कीजिए। बस आपको ये मेरा सुझाव है क्योंकि हम चाहते हैं कि चुनाव में कुछ मज़ा आए। आप इस तरह काम करते रहे तो हम एकतरफा जीत जायेंगे और मज़ा नहीं आयेगा। ठीक से लड़िए महाराज। कांग्रेसियों के चक्कर में क्यों 111 से वापस 47 पर जाना चाहते हैं?
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव, जय बाबा साहब!
@yadavakhilesh