देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मन्त्री श्री दुर्गादास उइके जी, विधायक चन्द्रशेखर देशमुख जी के साथ ग्राम मासोद में ग्रामवासियों से संवाद किया व एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधारोपण किया।
कृषि केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के पोषण का मूल आधार है। हमारे किसान भाई-बहनों का पसीना जब मिट्टी में मिलता है तो अन्न बनकर देशवासियों के जीवन को संबल देता है।
ते कृषिं च सस्यं च मनुष्या उप जीवन्ति।कृष्टराधिरुपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
#12YearsOfKisanSamriddhi
युवा नेता, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रिय अंशुल भैया ( @anshultiwaribjp ) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ सुदीर्घ व मङ्गलमय जीवन की कामना करता हूँ ।
महान क्रान्तिकारी, स्वतन्त्रता सेनानी, अमर शहीद पण्डित रामप्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन ।
काकोरी ट्रेन एक्शन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी । उनकी शौर्यपूर्ण जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी ।
पिछले 12 वर्षों में उठाए गए कदमों से हमारा मिडिल क्लास अनिश्चितताओं से मुक्त हो रहा है और भरपूर आत्मविश्वास के साथ देश की विकास यात्रा को भी गति देने में जुटा है।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमारे लिए सर्वोपरि रही है, इसलिए हम बेहद सधे तरीके से असंभव समझे जाने वाले कई निर्णय भी ले पाए हैं। देशहित के बड़े फैसलों का ये सिलसिला और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।
हमने अब तक जिस स्पीड और स्केल पर काम किया है, उसे और व्यापक बनाना है। 2047 के लक्ष्य को देखते हुए हमें इस रफ्तार से चलना है कि हम दुनिया से एक कदम आगे रह सकें।
बीते 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव मनाने वाले रहे हैं। आने वाले समय में भी हमें इसी जन-विश्वास और जनभागीदारी की सामूहिक शक्ति को साथ लेकर चलना है।
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।
सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥
वर्षाजल के धरती में जाने (रिचार्ज) की तुलना में हम प्रतिवर्ष उससे अधिक भूगर्भ जल का दोहन कर रहे हैं । जिसके कारण भूगर्भ जल निरन्तर घटता जा रहा है ।
आइए ! इस बारिश में वर्षा जल को धरती के गर्भ में उतारने के छोटे-छोटे प्रयास करें ।
#विश्व_भूगर्भ_जल_दिवस#WorldGroundWaterDay
वर्षाजल के धरती में जाने (रिचार्ज) की तुलना में हम प्रतिवर्ष उससे अधिक भूगर्भ जल का दोहन कर रहे हैं । जिसके कारण भूगर्भ जल निरन्तर घटता जा रहा है ।
आइए ! इस बारिश में वर्षा जल को धरती के गर्भ में उतारने के छोटे-छोटे प्रयास करें ।
#विश्व_भूगर्भ_जल_दिवस#WorldGroundWaterDay
सेवा को संकल्प और सुशासन को संस्कृति बनाकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।
ये 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, जनविश्वास और राष्ट्र निर्माण के हैं।
#12YearsOfSeva 🇮🇳
"भगवान बिरसा मुंडा के तेजस्वी जीवनयज्ञ से ही जनजातीय बंधुओं के स्वाभिमान, तथा राष्ट्रीय जीवन में योगदान को एक सुदृढ़ आधार मिला"
-प.पू, सरसंघचालक, डॉ. मोहन भागवत जी
@RSSorg
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।
#12YearsOfSeva
आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।
हितं च नाभ्यसूयन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
माननीय श्री @narendramodi जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है।
चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों; चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो; मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।
#12YearsOfSeva
महान क्रान्तिकारी, धरती आबा, जनजातीय गौरव, भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन ।
देश की स्वतन्त्रता और कठिन समय में समाज की रक्षा करने के लिए बिरसा भगवान के हम सदैव ऋणी रहेंगे ।
#BirsaMunda#birsabhagwan