samajwadi party ) Indian politician Legislative Assembly 355,mohammadabad,Mau ) विधानसभा 355 मुहम्मदाबाद.मऊ समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश 🇧🇫 mohd Akif Ansari
उत्तर प्रदेश में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं । ये बीजेपी का कार्यकर्ता वीआरसी के साथ बैठ कर सपा के वोटों को काटने और बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं । क्योंकि ओटीपी उसी आईडी पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है । वही ओके कर देता है । इस साजिश के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में लगभग १० हज़ार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है । निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करे ।@ECISVEEP
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏💐
राज्य सभा के लिए एक बार पुनः निर्वाचित होने पर मेरे शुभचिंतकों द्वारा प्रेषित बधाई संदेशों और शुभ कामनाओं के लिए आप सबको हार्दिक धन्यवाद!
@samajwadiparty
नेताजी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन!
समाजवादी सिद्धांतों के लिए समर्पित नेता जी का जीवन हम सबकी सबसे बहुमूल्य धरोहर है।
नेताजी का ये मानना हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है कि ‘मदद’ ही मानवता की पहली सीढ़ी है।
नेता जी ने सिखाया कि जो सबसे कमज़ोर हो उसकी ओर हाथ बढ़ाओ, उसे अपना हमक़दम बनाओ।
नेताजी ने समझाया केवल भेदभाव को ही नहीं मिटाना है, भेद के भाव को भी मिटाना है।
काग़ज़ पर लिखी समानता से कुछ नहीं होगा, जब तक मनमुटाव नहीं मिटेगा तब तक सच्चा बदलाव नहीं आएगा।
जब तक लोग ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ हैं तब तक हम सबको संघर्ष जारी रखना है।
आज हर पीड़ित को एकसूत्र करने के लिए हम ‘पीडीए’ के रूप में जिस ‘प्रेम, दया, अपनापन’ को बुनियाद मान रहे हैं, नेताजी सदैव उसके जीवंत उदाहरण रहे।
नेता जी ‘पीडीए के प्रकाशस्तंभ’ बनकर हमेशा राह दिखाते रहेंगे।
नेताजी की हर स्मृति एक प्रेरणा है।
पुन: कोटि-कोटि नमन!
महान समाजवादी नेता , भारत के यशस्वी पूर्व रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्य मंत्री , समाजवादी पार्टी के जनक पद्मविभूषण नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्ड्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि । कृतज्ञ राष्ट्र उनके द्वारा देश के लिए किए गए अविस्मरणीय योगदान को सदैव आदर पूर्वक स्मरण करता रहेगा । शत शत नमन !
“ये पसीना सिर्फ मेहनत की निशानी नहीं,
संघर्ष की वो कहानी है जो इतिहास बदल देती है।”“ये पसीना सिर्फ मेहनत की निशानी नहीं,
संघर्ष की वो कहानी है जो इतिहास बदल देती है
@yadavakhilesh
माननीय अखिलेश यादव जी 37 सांसदों के साथ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग को घेरेंगे और दिल्ली मार्च में शामिल होंगे
जब चुनाव आयुक्त ही कठपुतली बन जाए तो सड़क पर उतरना ही लोकतंत्र बचाने का आखिरी रास्ता है। ज्ञानेश कुमार बैकफुट पर हैं!
जुड़े का भारत जीतेगा इंडिया
इंडिया गठबंधन जिंदाबाद
आज सुबह सुबह गुरुश्रेष्ठ और देश के मूर्धन्य कवि श्री उदय प्रताप सिंह जी ने दो पंक्तियाँ ह्वाट्सऐप पर भेजीं हैं । इनका संदेश दूर तलक जाने वाला है ।मैंने इन पंक्तियों को आपके साथ साझा करना उचित समझा है
“नए भोर की नई रश्मियाँ ने ली है अँगड़ाई
अंधकार की मन मानी की तय हो गई बिदाई”
‘विश्व महिला समानता दिवस’ पर हम PDA में ‘A’ के रूप शामिल ‘आधी आबादी’ अर्थात स्त्रियों के लिए अपने ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ के संकल्प को दोहराते है, जो स्त्रियों को सामाजिक रूप से सशक्त व आर्थिक रूप से सबल बनाने की योजना है। जिसमें हर ग़रीब, शोषित, वंचित स्त्री को सीधे अपने खाते में 40,000 रु हर साल मिलेंगे, जो हर साल बढ़ते जाएंगे। इसके अलावा ‘पीडीए प्रतिभाशाला’ के माध्यम से उन्हें हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा; मुफ़्त लैपटॉप व ‘साइकिल’ से उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा। मोबाइल का मुफ़्त वितरण उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ेगा। लोहिया आवास व अन्य सुविधाएं मुफ़्त दी जाएंगी। मुफ़्त विशेष एंबुलेंस सेवा व ज़रूरत पड़ने पर मुफ़्त क़ानूनी सहायता भी दी जाएगी। 1090 जैसी महिला सुरक्षा के लिए समर्पित योजना को AI तकनीक से और भी अधिक कारगर बनाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
’स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ दरअसल ‘आधी आबादी’ की ‘पूरी आज़ादी’ का मिशन है।
भाजपा के राज में नारी को असुरक्षा, उपेक्षा और अपमान के सिवा कुछ नहीं मिला है। भाजपा नारी को नारे के विषय से अधिक कुछ नहीं समझती है।
जब भी कोई भाजपावाला आकर आप से नारी वंदन का नाटक करे तो आप उसे याद दिलाइए :
- लखनऊ अग्निकांड में मारे गये बच्चे की दुखी माँ के साथ मुख्यमंत्री जी ने जो सरेआम अपमान और दुर्व्यवहार किया और चेतावनी भरी आवाज़ में कहा कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं, उसे पूरे प्रदेश, देश और दुनिया ने देखा।
- हाथरस की बेटी के साथ कैसे अन्याय हुआ।
- कानपुर में कैसे माँ-बेटी को झोपड़ी सहित जलाकर बेरहमी से मारा गया।
- किताब लेकर भागती बच्ची का तस्वीर कौन भूल सकता है।
- खुशी दुबे के साथ किस तरह बदले की भावना जैसा जुल्म करते हुए जेल में डालकर उत्पीड़न किया गया और उसकी बीमार माँ को बेसहारा छोड़ दिया गया।
ये तो गिने-चुने कांड हैं जो जनता के सामने आ गये। भाजपा और उनके सुरंगी-साथी मतलब संगी-साथी किस तरह दक़ियानूसी तंग नज़रिये के शिकार हैं ये सब जानते हैं।
भाजपा और उनके सुरंगी-साथियों की सोच सामंतवादी है।चूंकि सामंतवादी सोच शक्ति पर आधारित होती है, इसीलिए उस सोच ने ही पुरुष को सबल और नारी को अबला माना और उसे नैतिकता के दायरे में बँधकर रहने की सख़्त पाबंदी की बात कही। सामंतवाद में स्त्री को दासी या सेविका के रूप ही देखा जाता है। इसीलिए इन लोगों के संगठनों में भी स्त्री कभी उच्च स्थान नहीं पाती है।
आज की नारी अपनी आवाज़ उठाना चाहती है, जबकि संकीर्ण सोच के भाजपाई चाहते हैं कि वो मौन रहें। ये स्त्रियों के पहनावे और व्यवहार के लिए ही सारे नियम बनाते हैं। सवाल ये है कि भाजपाई आदर्श के सारे मानक सिर्फ़ नारी के लिए ही क्यों निर्धारित करते हैं?
भाजपाई हमारे समाजवादी मूल्यों के इसलिए ख़िलाफ़ हैं क्योंकि हम ‘स्त्री-पुरुष’ की बराबरी की बात करते हैं। समाज के निर्माण का आधार नारी को परिवार की धुरी मानना है। परिवार का विरोध, दरअसल नारी के विरोध का ही एक रूप है।
अयोध्या के राम मंदिर में चोरी के बाद प्रदेश की धार्मिक महिलाओं का भाजपा से पूर्ण रूप से मोहभंग हो गया है। वो भाजपा के पाप की कमाई की एक पाई भी लेने को तैयार नहीं हैं।
2027 में समाजवादी फिर से आएंगे ‘स्त्री सम्मान समृद्धि’ योजना लाएंगे और हर नारी को ख़ुशहाली के नये सफ़र पर आगे बढ़ाएँगे।
हर स्त्री के लिए आज का हमारा यही संदेश व आह्वान है कि :
मुखर बनो, प्रखर बनो!
स्वतंत्र बनो, प्रबल बनो!!
सबल बनो, सफल बनो!!!
Be vocal, be radiant!
Be free, be powerful!!
Be strong, be successful!!!
बदायूं में उमड़ा जन समर्थन का महासैलाब बता रहा है
अब नई सोच की नई क़लम से इतिहास रचा जा रहा है
हमारे सभी बड़े हमें जो ’समाजवादी सिद्धांत’ सिखाकर गये हैं, हम उन्हें ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के अपने संकल्प तक लेकर जाएंगे, हर भेदभाव मिटाएँगे, हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को बराबर मौक़े दिलवाएँगे, सबकी तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के रास्ते बनाकर अपने प्यार भरे देश को, सौहार्द की बुनियाद पर ‘बंधु राष्ट्र’ बनाएंगे।
#PDA
#बंधुराष्ट्र
#सामाजिक_न्याय_का_राज