जनता द्वारा फ़ेल घोषित कर दिये गये अनुपयोगी जी को पास कराने के लिए जो दिल्ली की फ़ौज आ रही है वो तो पहले ही प. बंगाल में फ़ेल हो चुकी है। फ़ेल को पास कराने के लिए फ़ेल हो चुके लोगों को भेजने से क्या होगा। उप्रवाले 22 में इन्हें पास नहीं बल्कि इनका पत्ता साफ़ करेंगे, बदलाव करेंगे।
अत्यंत दुखद!
हंडिया, प्रयागराज के रहने वाले सेना के जवान सूबेदार श्री नंदलाल यादव जी का राजस्थान में युद्धाभ्यास के दौरान बारूदी धमाके में निधन हृदय विदारक!
शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना।
नंदलाल जी की शाहदत को शत शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि!
परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन!
हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरज़ोर माँग करते हैं।
परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएँगे।
आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।
इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त रैली में जुटा आम जनता और किसानों का जन सैलाब उप्र में बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है।
पश्चिम है पुकारता
नहीं चाहिए भाजपा
यूपी में इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा
सपा के समय लखनऊ, कानपुर और बनारस में अमूल के प्लांट लगाने का जो फ़ैसला हुआ था उसे अमल में लाने में भाजपा सरकार ने पूरा कार्यकाल बिता दिया
कैंचीजीवी भाजपा इस सच को छिपाएगी लेकिन कोई अमूल कंपनी से पूछे तो वो ‘दूध जैसा ये सफ़ेद सच’ बताएगी
यूपी कहे आज का
नहीं चाहिए भाजपा
#भाजपा_ख़त्म
नेता जी की ‘कर्मभूमि’ और ‘कथनी-करनी एक’ की साक्षी रही मैनपुरी ने आज की विशाल जनसभा में दर्शा दिया है कि बाइस में सिर्फ़ बदलाव नहीं बल्कि ‘ऐतिहासिक बदलाव’ होगा और ऐसा बहुमत मिलेगा जो इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
मैनपुरी का और भी विकास होगा ~ बाइस में बदलाव होगा!
#बाइस_में_बाइसिकल
उप्र की बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं के लिए सपा की सरकार ने लैपटॉप, कन्याविद्या धन, 1090 और एम्बुलेंस प्रदान कर ‘नारी सशक्तीकरण’ का सच्चा काम किया था.
दिक़्क़त, क़िल्लत व ज़िल्लत ने महिलाओं को भाजपा के ख़िलाफ़ कर दिया है।
उप्र की नारी भाजपा पर पड़ेगी भारी
कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन।
सपा में 99% बन चुके बांध को भाजपाई 5 साल में पूरा कर पाये पर श्रेय लेने तुरंत दौड़े आए। बेरोज़गारी-महंगाई से त्रस्त बुंदेलखंड पूछता है कोरोना में प्रसव पीड़ा से तड़पती व एक बच्चे को अटैची पर ले जाने को मजबूर माँ के समय कहाँ थे ये ‘कैंचीजीवी’।
बुंदेलखंड पुकारता
नहीं चाहिए भाजपा