आज इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है, इस जीत के हीरो रहे हैं आकाश दीप, जिन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं,
आकाश दीप की कहानी संघर्ष और दर्द से भरी हुई है,
यह पहले गरीबी से जूझे, फिर अचानक से पिता का देहांत हो गया, पिता के देहांत के मात्र 3 महीने बाद ही बड़े भाई की मौत हो गई,
अब आकाश दीप की बहन कैंसर से जूझ रहीं हैं, आज आकाश दीप ने भारतीय टीम की ये जीत अपनी कैंसर से लड़ रही बहन के नाम समर्पित की।
भगवान जिसे दुःख देता है फिर कैलकुलेट नहीं करता बस वही आकाश दीप के साथ हुआ है😢
एलन मस्क ने "अमेरिका पार्टी" के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है, उन्होंने कहा कि
"ये पार्टी अमेरिका के लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाएगी"
आपको पता होगा कि
इस बार के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप एलन मस्क की वजह से ही राष्ट्रपति पद पर चुने गए थे मगर बाद में
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को ही भाव देना बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है।