रंग लाई हिन्दुस्तान की मुहिम:
रामपुर को जलभराव से निजात दिलाने को शुरू की गई हिन्दुस्तान की मुहिम का असर शुरू हो गया है। रामपुर की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सना खानम और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने जलभराव के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का समाधान कराने की घोषणा की।