हरियाणा में बीजेपी की सरकार है या गैंगस्टरों की? हर रोज़ सरेआम गोलीबारी हो रही है और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही।
कैथल में ये शूटआउट हुआ, इससे एक दिन पहले ही रोहतक में सरेआम एक व्यक्ति को 25 गोलियाँ मार दी गई। लेकिन घटनास्थल पर जाने या गैंगस्टरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की बजाय आज भी मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP प्रदेश से नदारद हैं।
Delhi Police Constable की हाल ही में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है। परीक्षा के बाद सामने आए कई सुबूत यह संकेत देते हैं कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है—सुबह जल्दी उठना, आर्थिक कठिनाइयों से जूझना, परिवार की उम्मीदें और मानसिक दबाव सहना। ऐसे में जब उसे यह पता चलता है कि मेहनत के बजाय गलत तरीकों से कुछ लोग आगे बढ़ रहे हैं, तो उसका मनोबल टूट जाता है और पूरे सिस्टम से भरोसा उठने लगता है।
यदि इन गड़बड़ियों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो आयोग की विश्वसनीयता पर पर प्रश्न चिन्ह लगता हैं
आयोग इस विषय की गहनता से जांच कराए
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI
अधर्म पर धर्म, अंहकार पर विनम्रता, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि वे सभी देशवासियों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें।
दिल्ली की बसों में @ArvindKejriwal जी ने सुरक्षा के लिए बस मार्शल लगाए थे, लेकिन भाजपा के LG ने उन्हें हटा दिया। वादा किया था बहाल करेंगे, लेकिन किया नहीं। अब जेबकतरे बेखौफ हैं और दिल्ली पुलिस उनसे मंथली वसूलती है।
यात्रियों की सुरक्षा का क्या??