#AamirKhan 🗣️ (Old Video) —
“There is a Certain Section of Muslims Living in #India 🇮🇳 Who do have Their Loyalties Towards #Pakistan 🇵🇰.”
Do you Agree with Him?
#Bollywood#Dhurandhar https://t.co/kpJqRVmfoc
यहां न ही कुछ काला
ना ही है कुछ सफ़ेद
ये रंग बदलती दुनिया में
सबके हैं अपने अपने भेद
ना खुरेदो दूसरों के जख्मों को
और ना ही करो उनका विच्छेद
मनभेद ना रखो किसी से भी
यहां सभी के सभी हैं विभेद
~मन
शांत क्यों बैठे हो
क्या है मन में राज़
आसमान के सबसे निकट
उड़ता है बाज़
उड़ने का तो शौक था न तुम्हें
गिरने के बाद कैसा है मिजाज़
बोलता था ज्यादा न उड़ो
जितनी चादर उतना बड़ो
अब मिल जाना है मिट्टी में
दफ़न हो जाएंगे सब राज़
शांत क्यों बैठे हो
क्या है मन में राज़
~मन
इस रक्षाबंधन बस ये करना,
अपनी बहन को कोई तोहफ़ा मत देना।
बस इतना वादा करना
कि बहन मैं हमेशा ये देखूंगा,
कि दूसरी लड़की भी,
किसी और की बहन और बेटी है।
~मन
अपना घर होकर भी,
वो बस मेहमान रह जाते
घर, घर जैसा रहे इसके लिए,
घर से दूर हो जाते
हां यही है जिन्दगी
उस मिडल क्लास लड़के की
जो सपने बुनता है बचपन से
कि एक अच्छा घर बनाए
लेकिन जब वो घर बनकर
पूरा हो जाता है
तब वो उसी घर से दूर हो जाता है
~मन