आज @INCUttarPradesh के नवनियुक्त "बुलंदशहर शहर" अध्यक्ष छोटे भाई @PrashantBalmiki जी के
"शपथ ग्रहण" समारोह व रोड शो में भाग लिया।
पूरे शहर के युवाओं व दुकानदारों में जोश देखने लायक था।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक श्री सुखदेव राजभर जी के निधन का समाचार दु:खद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
योगी सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर उतारू है। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दमनचक्र चला रही है। आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी से मुख्यमंत्री का दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने सार्वजनिक हो गया है।
https://t.co/pytoh1ZbjZ
राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा?
ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।
यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है।
पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है - अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा।
ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं।
पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।
कठपुतलीयों पर कार्यवाई का खेलकर मुख्यमंत्री जिम्मदारियों से नहीं भाग सकते है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath इस्तीफ़ा दो और गोरखपुर लौट जाओ। क्योंकि बेटियों की सुरक्षा आपके बस की बात नहीं।
एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है।
महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें - हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
हाथरस में मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है।
हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है- एक निष्ठुर सरकार द्वारा, उसके प्रशासन द्वारा, उत्तरप्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा।
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का वक्तव्य:-
हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई।
यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।
हाथरस जिले की गैंगरेप पीड़िता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। सीएम चॉपर से उपचुनाव के हवाई दौरों में व्यस्त है लेकिन उन्हें हाथरस की बेटी का हाल जानने की फुर्सत नहीं है। मुख्यमंत्री की संवेदना मर गई है। उप्र में बहन - बेटियां सुरक्षित नहीं है। https://t.co/ru1AFNXkn6
भाजपा के कृषि बिल के पहले-
MSP = किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price)
बिल पास हो जाने के बाद-
MSP = पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट (Maximum Support in Profit)
किसान कहां जाएगा?
संविदा = नौकरियों से सम्मान विदा
5 साल की संविदा= युवा अपमान कानून
माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कानून पर अपनी तीखी टिप्पणी की है।
इस सिस्टम को लाने का उद्देश्य क्या है? सरकार युवाओं के दर्द पर मरहम न लगाकर दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है।
#नहीं_चाहिए_संविदा
कोरोना महामारी का दौर चल रहा है
छात्र देश का भविष्य है और इस भविष्य के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है बाढ़ की भी गंभीर स्थिति बनी हुई है
मेरा सरकार से निवेदन है JEE और NEET की परीक्षा कराए जाने पर उचित निर्णय ले
@JitendraBaghel_#SpeakUpForStudentSafety