कल प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने विपक्ष के ‘नाराज फूफाओं’ को Homeopathy वाली मीठी और शांत दवा दी, लेकिन इसका असर Allopathy वाली High Antibiotic जैसा हुआ।
हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @SukhuSukhvinder जी से आज आवास पर भेंट हुई।
इस अवसर पर प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इनमें जलविद्युत परियोजनाओं, स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (LADF), राज्य को मिलने वाली निःशुल्क बिजली के हिस्से के एवज में नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (REC), तथा @nhpcltd और @SjvnLimited की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित विषय प्रमुख रहे।
हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की क्षमता को प्रभावी ढंग से विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी, श्री गिरिराज सिंह जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ!
देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@girirajsinghbjp
इंदौर मेट्रो रेल के विस्तारित रूट के शुरू होने से शहरवासियों के ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा मिलेगा।
इससे यात्रियों का समय बचेगा, सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी और शहर में भीड़ एवं यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
संगठन में नवीन दायित्व मिलने के पश्चात आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट की।
उनके प्रेरक संगठनात्मक मार्गदर्शन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से सदैव नई ऊर्जा मिलती है।
देश की आर्थिक सशक्तिकरण व विकास को मजबूती प्रदान करने वाले मेहनती कारीगरों और लघु उद्यमियों को "राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भारत की विकास यात्रा में लघु उद्योगों का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायी है। लघु उद्योगपति अपने संकल्प, परिश्रम और लगन से न केवल स्वयं का भविष्य गढ़ते हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
#MakeinIndia और #Vocal4Local के संकल्प के साथ लघु उद्योग आज आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत कर रहे हैं।
ये उद्योग निरंतर बढ़ें, रोजगार के अवसर सृजित हों और इससे जुड़े लोगों के जीवन में खुशहाली आए, यही कामना है।
हमारी लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है | ‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए |
‘PM स्वनिधि योजना’ की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं | यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं |
जब एक महिला का कारोबार बढ़ता है, तो उसके साथ पूरे परिवार का भविष्य आगे बढ़ता है..
#MannKiBaat
स्वच्छता की एक बहुत बड़ी खूबी होती है | जब किसी जगह को स्वच्छ रखने का संकल्प वहां के लोगों का अपना संकल्प बन जाता है, तो बदलाव केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहता | इससे उस जगह की पूरी पहचान ही बदल जाती है..
हमारे गाँव हो या शहर, हमारी नदियां हों या तीर्थस्थल | इनकी पहचान हमारे व्यवहार से भी बनती है | और जब स्वच्छता इस व्यवहार में शामिल हो जाती है, उस स्थान की शोभा और बढ़ जाती है..
#MannKiBaat #SwachhBharat
@SwachhBharatGov
करनाल के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध!!
आज करनाल में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर शक्ति कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में निरीक्षण गृह, सेक्टर-33 में सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय भवन, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट, सेक्टर-32 में सामुदायिक केंद्र तथा उधम सिंह चौक स्थित शहीद उधम सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन करने का अवसर मिला।
इन परियोजनाओं से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण तथा युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे तो वहीं पार्क का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराएगा।
करनाल का विकास केवल आधारभूत ढांचे के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
करनाल लोकसभा क्षेत्र के समग्र, संतुलित और सतत विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है..