@YutkarshC निरंतर मेहनत, मजबूत मस्तिष्क और आपार धैर्य के साथ कुछ भी हासिल करना सम्भव है। आप जिस क्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, आप उस क्षेत्र के महारथी हो जाएंगे। आप कब सफ़ल होंगे ये वक्त तय करेगा आप नहीं। आपके नियंत्रण में केवल सार्थक कर्म करना है और उस कर्ता को समर्पित कर देना है..!!!
अब लिखने का अधिक मन नहीं करता...भाव अनेक हैं पर वास्तविक जीवन में चुनौतियां भी कम नहीं हैं। मैं देख पा रहा हूं धीरे-धीरे मैं हर चीज़ एवं व्यक्ति से दूर होता चला जा रहा हूं। सब बिखरा सा पड़ा है..अब ऐसी कोई शाम नहीं गुजरती जिसमें मैं भीतर से रोया न होऊं। मैं सब छोड़ देना चाहता हूं।
हर वक्त मैं ख़ुद को धोखे में रखता हूं एवम् ख़ुद से ही झूठ बोलता हूं कि ये नहीं ��ो ये कर लूंगा लेकिन कर मैं कुछ नहीं पा रहा हूं। दरअसल अब मैं प���री तरह से जीवन की गहराइयों में फंसता चला जा रहा हूं.....!!
Wishing you a Marry Christmas 2022 to my dear all, may you feel the love on this special day! May this festive season brings lots of joy and happiness to your life. May all of your wishes and dreams come true, and may you feel this happiness all year round.
#MarryChristmas
कभी-कभी मैं सोचता हूं कि सारे सफल इंसान के पास ऐसा क्या था जो मेरे पास नहीं है। मैं खुद पे काफी मेहनत करता हूं। मैं कभी नही चाहा हूं कि मैं किसी के अंडर में काम करूं। मैं बचपन से ही खुद का मालिक हूं और पूरी जिंदगी मैं मालिक की तरह रहना और काम करना चाहता हूं।।
यह वर्ष अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है अगर मैं इस वर्ष में स्वयं का अवलोकन करूं तो कुछ भी सकारात्मक नहीं हुआ...शायद मेरे कोशिश पर्याप्त नहीं थे, हां जीवन के थोड़े सत्य से परिचय ज़रूर हुआ...मुझे ज्ञात हुआ कोई आपको राह नहीं दिखाता; वल्कि इसके विपरीत हर व्यक्ति केवल मजे लेता है..!!
वक्त बहुत तेज़ी से बीतता है, अभी चंद वर्ष पहले तक मैं कितना मनमौजी जीवन व्यतीत करता था...सबसे मिलना-जुलना, बेफिक्री एवं अल्हड़पन दिनचर्या में शामिल आवारगी ओढ़े जिंदगी के मजे लेता था, परंतु अब लगता है मैं कैद हो गया हूं एक पहेली रूपी व कभी न खत्��� होने वाले जाल में..!!!