म्हारे हरियाणा की बेटियाँ हौसले से इतिहास लिखती हैं। कठिन परिस्थितियाँ भी उनके कदम नहीं रोक पातीं, बल्कि उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देती हैं।
रेवाड़ी की बेटी 'पैरा एथलीट' शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया। वहीं भारत की एक और प्रतिभाशाली पैरा एथलीट शिल्पा शायला ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर भारत का गौरव बढ़ाया।
भारत की इन दोनों बेटियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। आप दोनों देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर निरंतर आगे बढ़ती रहें।
अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्।
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करने वाले, जीवन को सही दिशा, संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाने वाले समस्त गुरुजनों को सादर प्रणाम।
सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि, सफलता और सुख-समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।
महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर शत्- शत् नमन। एक साधारण परिवार से उठकर भारत के राष्ट्रपति पद तक का उनका सफर प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। #DrAPJAbdulKalam
चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF विश्व कप में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह द्वारा स्वर्ण पदक तथा मनु भाकर द्वारा कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने पर आप दोनों को हार्दिक बधाई।
आप दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और अथक परिश्रम से तिरंगे को विश्व मंच पर नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। आपकी यह सफलता देश की लाखों बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करती हूँ।
#ISSFWorldCup #Hangzhou #Cheer4Bharat
हरियाणा की धरती वीरों के साथ-साथ विजेता बेटियों की भी जननी है। हमारी बेटियाँ अपने साहस, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती हैं।
रेवाड़ी की बेटी शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं इसी प्रतियोगिता में भारत की बेटी शिल्पा शायला ने कांस्य पदक जीतकर तिरंगे का गौरव और बढ़ाया।
दोनों प्रतिभाशाली बेटियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी उपलब्धियाँ देश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास देती रहें।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्ञान, संस्कार, विवेक और मानवता की प्रेरणा देने वाले सभी गुरुजनों को शत्-शत् नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देकर माँ भारती की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले सभी अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन।
कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है।
#KargilVijayDiwas
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का अमर उद्घोष करने वाले महान राष्ट्रवादी विचारक, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी तथा अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏
"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।"
इसी अदम्य संकल्प के साथ भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनका जीवन हर भारतीय के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा है।
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का अमर उद्घोष करने वाले, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, माँ भारती के अमर सपूत, प्रख्यात समाज सुधारक एवं राष्ट्रवादी विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। 🙏