दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है आज के उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने अमूल्य मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
आपका प्रत्येक वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य, सुशासन और समग्र विकास की मजबूत नींव है।
शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका सतत प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी जड़ों पर गर्व करे और 'विकसित भारत' के संकल्प का सक्रिय भागीदार बने।
उनके नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास हुए। उनके प्रयासों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में नए विमर्शों, नई संभावनाओं और नए आत्मविश्वास का संचार किया।
सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, किंतु राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य समय के साथ और अधिक प्रेरणादायी बन जाता है।
मा. धर्मेंद्र प्रधान जी, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व व अथक प्रयासों के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आपकी ऊर्जा, अनुभव और कर्मनिष्ठा आगे भी 'विकसित भारत' की विकास यात्रा को नई दिशा व नई गति प्रदान करती रहेगी। सार्वजनिक जीवन की आगामी यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाएं।
श्री @dpradhanbjp जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को व्यापक स्तर पर लागू करने के साथ शिक्षा व्यवस्था में अनेक परिवर्तनकारी पहलों को आगे बढ़ाया। विद्यार्थियों के हित, आधुनिक शिक्षा और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इस क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य किया।
देश और समाज के व्यापक हित को प्राथमिकता देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति सम्मान का परिचायक है।
उनका लंबा सार्वजनिक अनुभव, कार्यक्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आने वाले समय में भी जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को मजबूती देता रहेगा।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति अगाध समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा देश वासियों के लिए उत्कृष्ट प्रेरणा है।
भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।
@rashtrapatibhvn
मेरे जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले सभी देशवासियों को मैं हार्दिक धन्यवाद देती हूं। आपके स्नेहपूर्ण संदेश और शुभेच्छाएं मेरे लिए अमूल्य हैं। इनसे मुझे राष्ट्र की सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय श्री राम!
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें।
श्रीहनुमते नमः
अहिंसा ही परम धर्म है—इस दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाले #भगवान_महावीर_स्वामी जी को शत-शत नमन।
उनकी #जयंती के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने विचार, वाणी और कर्म में पवित्रता लाकर एक श्रेष्ठ, शांतिपूर्ण और संस्कारित समाज का निर्माण करेंगे।
देशवासियों की सेवा के अटूट संकल्प और 'नागरिक देवो भव' की पावन भावना को साथ लेकर, आज ‘सेवा तीर्थ’ को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य मिला।
‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के लिए हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
मेरी कामना है कि यह आने वाली पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ने को प्रेरित करता रहे।
बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। एनडीए की शानदार विजय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जनहितकारी नीतियों और राष्ट्र प्रथम के संकल्प पर जनता के भरोसे का प्रतीक है
इस प्रचण्ड विजय के लिए बिहार की जनता को हार्दिक बधाई!
#BiharElection
नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख को FIDE Women’s World Chess Cup जीतकर इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई! 🇮🇳
बेटी दिव्या पहली ही बार में Women’s Candidates Tournament जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। समस्त देशवासियों को आप पर गर्व है।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। शुभकामनाएं।
गुजरात के अहमदाबाद में अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
मैं ईश्वर से विमान में सवार सभी लोगों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं ।
मां, आपकी हर एक सीख मेरे लिए जीवन का मार्गदर्शन है। आपकी ममता के लिए मैं सदैव आभारी हूं। मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
डॉ. दिवाकर मूढौतिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ए.आई.डी.एस.ए.
#MothersDay
पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
सुख का दाता सबका साथी, सुख का यह संदेश है।
मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है।
कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, ज्ञान और प्राचीन धरोहरों की पावन भूमि, भारत के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।