मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार है।यहां सीएम भाजपा का है और मंत्री कांग्रेस के हैं। विकास के लिए नेकनियती की जरूरत है।सरकार आने पर आम आदमी पार्टी गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाएगी।उत्तराखंड में भी दिल्ली का शिक्षा मॉडल लागू करेंगे।
कुमाऊं मंडल के पिथौ���ागढ़ जिले में शनिवार को म��सम की पहली बर्फबारी हुई । मुनस्यारी के खलिया टॉप और पातलथोड़ में भी जमकर बर्फबारी की सूचना है । बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी ऐसी उम्मीद पर्यटन से जुड़े कारोबारी कर रहे हैं ।
वर्चुवल माध्यम से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं गंगा नदी घाटी प्रबन्धन और अध्ययन केन्द्र द्वारा आयोजित पंचम वाटर इम्पेक्ट शिखर सम्मेलन में सीएम त्रिवेंद्र ने प्रतिभाग किया��त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड गंगा का उद्गम क्षेत्र है।गंगा जल के बिना जीवन निरर्थक है।
कुम्भ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दिए।कुंभ मेले के कार्यों के संबंध में सभी आवश्यक स्वीकृतियां लें ताकि कुंभ मेले के बाद इस संबंध में कोई विवाद की स्थिति ना हो।
हरिद्वार में कोविड-19 के कारण आईसोलेट में रह रहे व्यक्तियों की मॉनिटरिंग हेतु इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पोंस सिस्टम (आई.वी.आर.एस.) के ट्रायल रन का शुभारम्भ सीएम त्रिवेंद्र ने किया। इस आई.वी.आर.���स प्रणाली के द्वारा कोविड-19 के कारण आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
शुक्रवार को ��ेहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल रन का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने देहरादून शहर में फ्लैग ऑफ़ कर शुभारम्भ किया। देहरादून की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत और पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखण्ड के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
दिल्ली पुलिस की परीक्षा देने यूपी से उत्तराखंड पहुंचे दो मुन्नाभाई देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर से गिरफ्तार किए । ये दोनों एसएससी परीक्षा में नाम बदलकर पेपर देने आए थे । नाम बदलकर धोखे से दिल्ली पुलिस की ऑनलाइन परीक्षा देने वाले इन दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
��त्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य में ऑनलाइन परीक्षाएं (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) के लिए प्रशिक्षण के लिए वीडियो/मॉकटेस्ट का शुभारम्भ सीएम त्रिवेन्द्र ने करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऑनलाइन परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा से संबंधी नियमों की जानकारी हो।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, लेखक, कवि और पत्रकार मंगलेश डबराल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलेश डबराल के निधन को हिन्दी साहित्य को एक बङी क्षति बता दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
आज उत्तराखण्ड केर्बिनेट बैठक शुरू करने से पूर्व उत्तराखंड मंत्र���परिषद ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।अनुसूया प्रसाद मैखुरी का गत दिनों कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था ।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने नैनीताल और मस���री समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में प्रवेश से पहले रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं.
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र ने कृषि सुधार कानूनों को किसानों के हित में लाये गये कानून बताया है। उनके अनुसार कृषि कानून को लेकर किसानों को भ्रम��त किया जा रहा है। पंजाब जहां कांग्रेस की सरकार है आन्दोलन को गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रहा है वह किसानों के हित में नही है।
किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आहूत 8 दिसंबर के बन्द को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों,विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियाँ को बन्द में सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर की ऊंचाई 270 मीटर और जूना अखाड़े के भैरव मंदिर की ऊंचाई 197 मीटर तक ऊंचा उठाने की मंजूरी दे दी है . जारी शासनादेश को लेकर आज कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत जूना अखाड़े के ��ंरक्षक हरि गिरि महाराज के पास पहुंचे और आदेश उन्हें सौंपा .
अपने उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री निवास भी पहुंचे . उनके मुख्यमंत्री आवास पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया .
8 दिसंब��� को किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने जायज ठहराते हुए आगामी 8 तारीख को सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है . इंटक कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न ट्रेड यूनियन आगामी 8 तारीख को भारत बंद का समर्थन करेगी .
उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं . रविवार को 425 नए कोरोना पॉजिटिव मिले. इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77,997 पहुंच गया है , जबकि 70634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक 1285 लोगों की जान जा चुकी है . अभी भी प्रदेश में 5223 केस एक्टिव हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रहे अनुसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संत��्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री ने स्वागत गर्मजोशी के साथ करते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण बताया . राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में 3 दिन में प्रस्तावित संगठन की चौदह बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों में तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे .
हरिद्वार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंगा आरती में प्रतिभाग के अलावा सपत्नीक गंगा पूजा भी की . धर्मनगरी पहुंचने पर सबसे पहले तमाम साधु संतों का आशीर्वाद लिया .सबसे पहले शांतिकुंज में चल रहे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे और शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पांड्या से मुलाकात की.